प्राचीन सभ्यता के बारे में प्रश्न और उत्तर हिंदी मे, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं ।

Ancient History Questions Answers in Hindi :
प्राचीन सभ्यता के बारे में प्रश्न और उत्तर हिंदी में।

Q.गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था?
A) कुशीनगर
B) सारनाथ
C) श्रावस्ती
D) पाटलिपुत्र
उत्तर: सारनाथ

Q.बौद्ध धर्म के त्रिपिटक ग्रंथ किस भाषा में लिखे गए हैं?
A) प्राकृत भाषा
B) संस्कृत
C) पालि भाषा
D) अवधी
उत्तर: पालि भाषा

Q.निम्न में जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर कौन थे?
A) ऋषभ देव
B) महावीर स्वामी
C) पार्श्वनाथ
D) नेमिनाथ
उत्तर: पार्श्वनाथ

Q.सिंधु घाटी सभ्यता में ‘विशाल स्नानागार’ कहाँ पाया गया था?
A) मोहनजोदड़ो
B) कालीबंगा
C) लोथल
D) सुरकोटदा
उत्तर: मोहनजोदड़ो

Q.निम्नलिखित में कौन सा कथन सत्य है।
A) वैशाली में महावीर स्वामी का जन्म हुआ था।
B) महावीर स्वामी को ज्ञान की प्राप्ति ऋजुपालिका नदी के तट पर हुई थी।
C) महावीर स्वामी को जैन धर्म का वास्तविक संस्थापक कहा जाता है।
D) सभी कथन सत्य है।
उत्तर: सभी कथन सत्य है

See also  रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर : Chemistry Top Questions Answers in Hindi

Q.अशोक के अभिलेखों की भाषा कौन-सी थी?
A) पालि भाषा
B) अरबी भाषा
C) प्राकृत भाषा
D) फारसी भाषा
उत्तर: प्राकृत भाषा

Q.गौतम बुद्ध द्वारा अपना अंतिम उपदेश कहाँ दिया गया था?
A) कुशीनगर
B) श्रावस्ती
C) सारनाथ
D) लुम्बिनी
उत्तर: कुशीनगर
●बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश श्रावस्ती में दिए थे।
●बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया था।
●इनका जन्म लुम्बिनी (कपिलवस्तु) में हुआ था जो नेपाल में है।

Q.बौद्ध ग्रंथ अंगुत्तर निकाय के अनुसार प्राचीन काल में महाजनपदों की संख्या कितनी थी?
A) 14
B) 15
C) 16
D) 17
उत्तर: 16
●बौद्ध ग्रंथ (अंगुत्तर निकाय) और जैन ग्रंथ (भगवती सूत्र) से महाजनपदों के बारे में जानकारी मिलती है।
●जिनके अनुसार महाजनपदों की कुल संख्या 16 थी।
●इनमें सबसे शक्तिशाली महाजनपद “मगध” था।

See also  RRB NTPC PREVIOUS YEAR QUESTION Best 10

Q.समुद्रगुप्त का दरबारी कवि हरिषेण था, जिसने ________ लिखी?
A) अभिज्ञानशाकुंतलम
B) राजतरिंगिणी
C) अर्थशास्त्र
D) प्रयाग प्रशस्ति
उत्तर: प्रयाग प्रशस्ति

Q.किस मौर्य शासक को ‘एक महान पुत्र का पिता और महान पिता का पुत्र’ कहा जाता है?
A) बिंबिसार
B) बिन्दुसार
C) अशोक
D) चन्द्रगुप्त मौर्य
उत्तर: बिन्दुसार
●बिन्दुसार के पिता चन्द्रगुप्त मौर्य थे।
●बिन्दुसार का पुत्र (उत्तराधिकारी) अशोक था।

Q.गुप्तकाल में ‘नवरत्न’ किसके दरबार में रहते थे?
A) चन्द्रगुप्त प्रथम
B) चन्द्रगुप्त द्वितीय
C) समुद्रगुप्त
D) स्कंदगुप्त
उत्तर: चन्द्रगुप्त द्वितीय

Q.नन्द वंश का अंतिम शासक कौन था?
A) महापद्म नन्द
B) घनानन्द
C) पांडुक
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: घनानन्द
●घनानन्द, सिकंदर के समकालीन था।

तमिल संगम साहित्य की प्रमुख कृति कौन-सी है?
तोल्काप्पियम

Join Telegram For PDF/Notes

Scroll to Top