Ancient History Questions Answers in hindi | प्राचीन भारतीय इतिहास
This study material for “Ancient History Questions Answers” is a comprehensive collection of important Questions for the preparation of all Competitive exams.
Thank you for reading this post, Join Telegram for PDF

Ancient History Questions Answers
सिंधु घाटी सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह कहाँ था?
A) राखीगढ़ी
B) बनावली
C) लोथल
D) कालीबंगा
उत्तर : लोथल, यहाँ से गोदीवाड़ा के प्रमाण भी मिले हैं।
हड़प्पा सभ्यता में कुएं के अवशेष कहाँ से मिले थे?
A) कालीबंगा
B) राखीगढ़ी
C) बुर्जहोम
D) मोहनजोदड़ो
उत्तर: मोहनजोदड़ो, यहाँ से विशाल स्नानागार, अन्नागार, कांसे की नर्तकी, पशुपति की मुहर, खिलौने आदि मिले हैं।
बौद्ध धर्म का पवित्र ग्रंथ कौन सा है?
A) त्रिपिटक
B) जातक
C) हर्षचरित
D) राजतरंगिणी
उत्तर: त्रिपिटक, इसके तीन भाग हैं- सुत्तपिटक, अभिधम्मपिटक, विनयपिटक
Q.महावीर स्वामी का जन्म कहाँ हुआ था?
A) कपिलवस्तु
B) कुण्डग्राम
C) श्रावस्ती
D) सारनाथ
उत्तर: कुण्डग्राम (वैशाली)में हुआ था, महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे इन्हे जैन धर्म का वास्तविक संस्थापक माना जाता है।
सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म किस युद्ध के बाद अपनाया था?
A) हाइडेस्पीज का युद्ध
B) तराइन का प्रथम युद्ध
C) कलिंग युद्ध
D) घाघरा का युद्ध
उत्तर: कलिंग युद्ध, अशोक के 13वें शिलालेख से कलिंग युद्ध में विजय का वर्णन मिलता है।
मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था?
A) बिंबिसार
B) चन्द्रगुप्त मौर्य
C) अशोक
D) ब्रहद्रथ
उत्तर: ब्रहद्रथ मौर्य इस वंश के अंतिम शासक और चन्द्रगुप्त मौर्य संस्थापक थे।
महावीर स्वामी के द्वारा जैन धर्म की स्थापना कहाँ की गई थी?
A) सारनाथ
B) लुम्बिनी
C) पावापुरी
D) श्रावस्ती
उत्तर: पावापुरी में,
गुप्त काल को ____________ कहा जाता है।
A) भारत का स्वर्ण युग
B) संगीतकला का स्वर्ण युग
C) साहित्य का युग
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: गुप्तकाल को भारत का स्वर्ण युग कहा जाता है।
पल्लव वंश की राजधानी क्या थी?
A) तंजौर
B) हम्पी
C) कांचीपुरम
D)लिच्छवि
उत्तर: पल्लव वंश की राजधानी कांचीपुरम और वास्तविक संस्थापक- सिंहविष्णु
दक्षिण भारत में भक्ति आंदोलन का प्रारंभ किसने किया?
A) अलवार संतों ने
B) नयनार संतों ने
C) सूफी संतों ने
D) A & B दोनों ने
उत्तर: अलवार और नयनार संतों ने दक्षिण भारत में भक्ति आंदोलन प्रारंभ किया।
भारत का पहला सफल विदेशी आक्रमणकारी _______ था?
A) सेल्यूकस निकेटर
B) दारा प्रथम
C) सिकंदर
D) महमूद गजनवी
उत्तर: भारत पर पहला सफल विदेशी आक्रमण दारा प्रथम ने और असफल साइरस-II ने किया था।
संगम साहित्य किस भाषा में लिखा गया था?
A) तमिल
B) तेलगु
C) हिन्दी
D) पंजाबी
उत्तर: तमिल भाषा में
विष्णु के दस अवतारो की जानकारी किस पुराण से मिलती है?
A) वायु पुराण
B) मत्स्य पुराण
C) विष्णु पुराण
D) स्कन्द पुराण
उत्तर: मत्स्य पुराण से। (कुल पुराणों की संख्या – 18)
हर्षचरित किसके द्वारा लिखी गई थी?
A) कालिदास
B) हरिषेण
C) बाणभट्ट
D) विष्णु गुप्त
उत्तर: हर्षचरित (राजा हर्ष की जीवनी) और कादंबरी, बाणभट्ट द्वारा लिखी गई है।
प्राचीन भारत में सबसे पहले कौन-सा सिक्का प्रचलन में आया था?
A) पंचमार्क सिक्के
B) यूनानी सिक्के
C) सांकेतिक सिक्के
D) सीसे के सिक्के
उत्तर: पंचमार्क सिक्के सर्वप्रथम प्रचलन में आए यह चांदी व तांबे के बने होते थे।
