Prachin itihas ke mahatvpurn prashn uttar Hindi me नीचे दिए गए हैं जो किसी भी competition के Exam के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।
Thank you for reading this post, Join Telegram for PDF
Prachin itihas ke mahatvpurn prashn uttar
Q.हड़प्पा सभ्यता की खोज किसने की थी?
A. राखालदास बनर्जी
B. दयाराम साहनी
C. राहुल संकलिया
D. उपर्युक्त सभी
उत्तर: दयाराम साहनी ने 1921 में की।
Q.मोहनजोदड़ो का अर्थ क्या है?
A. लोगों का समूह
B. नवीनतम सभ्यता
C. मृतकों का टीला
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: मोहनजोदड़ो का अर्थ है – मृतकों का टीला।
● मोहनजोदड़ो की खोज 1922 में राखालदास बनर्जी ने की थी।
Q.वैदिक सभ्यता का प्रमुख ग्रंथ कौन-सा है?
A. अथर्ववेद
B. ऋग्वेद
C. सामवेद
D. यजुर्वेद
उत्तर: वैदिक सभ्यता का सबसे प्रमुख और पुराना ग्रन्थ ऋग्वेद है।
Q.महाजनपद काल में कुल कितने महाजनपद थे?
A. 14
B. 15
C. 16
D. 17
उत्तर: महाजनपदों की संख्या 16 है।
गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था?
A. लुंबिनी
B. कुशीनगर
C. श्रावस्ती
D. कुंडग्राम
उत्तर: लुम्बिनी
●गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी (कपिलवस्तु) में हुआ था
●मृत्यु मल्ल गणराज्य की राजधानी कुशीनगर में हुई थी।
Q.जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर कौन थे?
A. ऋषभदेव
B. महावीर स्वामी
C. पार्श्वनाथ
D. नेमिनाथ
उत्तर: महावीर स्वामी
●महावीर स्वामी का जन्म 540 ईसा पूर्व कुण्डग्राम, वैशाली (बिहार) में हुआ था।
●महावीर स्वामी को जैन धर्म का वास्तविक संस्थापक मान जाता है।
●महावीर स्वामी के बचपन का नाम वर्धमान था।
Q.अशोक के अभिलेख किस भाषा में लिखे गए हैं?
A. हिन्दी
B. पालि
C. प्राकृत
D. संस्कृत
उत्तर: प्राकृत
●अशोक के अभिलेखों में उसे ‘देवनामपिय’ और ‘पियदस्सि’ कहा गया है।
●अशोक का नाम अशोक उसके ‘मास्की’ की केअभिलेख मे मिलता है।
●अशोक का राज्यभिषेक 269 ईसा पू. हुआ था।
●अशोक ने 261 ईसा पू. कलिंग पर आक्रमण किया था।
●अशोक की कलिंग विजय का उल्लेख उसके 8वें शिलालेख में मिलता है।
Q.चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु कौन थे?
A. अश्वघोष
B. कालिदास
C. पतंजलि
D. चाणक्य
उत्तर: चाणक्य
●चाणक्य को ‘कौटिल्य’ और ‘विष्णुगुप्त’ भी कहा जाता है।
●चाणक्य चन्द्रगुप्त मौर्य के प्रधानमंत्री थे।
Q.अजन्ता की गुफाएँ किसके लिए प्रसिद्ध हैं?
A. जैन दर्शन
B. बौद्ध दर्शन
C. बौद्ध चित्रकला
D. जैन चित्रकला
उत्तर: बौद्ध चित्रकला
●अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित हैं।
●इन्हें 1819 में ब्रिटिश कैप्टन जॉन स्मिथ द्वारा खोज गया था।
●इन्हें 1983 में UNESCO द्वारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया।
Q.गुप्त काल में कौन-सा सिक्का प्रचलित था?
A. स्वर्ण मुद्रा (दीनार)
B. चांदी का सिक्के
C. तांबे का सिक्का
D. कांच का सिक्का
उत्तर: स्वर्ण मुद्रा (दीनार)
इलाहाबाद स्तंभलेख किस सम्राट से संबंधित है?
A. स्कंदगुप्त
B. कुमारगुप्त
C. चंद्रगुप्त
D. समुद्रगुप्त
उत्तर: समुद्रगुप्त
कौन-सा ग्रंथ कौटिल्य द्वारा लिखा गया था?
A. महाभारत
B. रामायण
C. अर्थशास्त्र
D. अष्टाध्यायी
उत्तर: अर्थशास्त्र
हर्षवर्धन की राजधानी क्या थी?
A. पाटलिपुत्र
B. कन्नौज
C. हम्पी
D. गिरीव्रिज
उत्तर: कन्नौज
●हर्षवर्धन के शासनकाल में ही “ह्वेनशांग” भारत आया था।
●हर्ष का दरवारी कवि बाणभट्ट था।
●बाणभट्ट के द्वारा ही ‘हर्षचरित’ व ‘कादंबरी’ की रचना की गयो थी।
नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?
A. कुमारगुप्त
B. धर्मपाल
C. हर्षवर्धन
D. चन्द्रगुप्त मौर्य
उत्तर: कुमारगुप्त
पुष्यभूति वंश का सबसे महान राजा कौन था?
A. पुष्यमित्र शुंग
B. हर्षवर्धन
C. पुलिकेशन द्वितीय
D. बिंबिसार
उत्तर: हर्षवर्धन
