Table of Contents

Indian National Park in Hindi – इस पोस्ट में भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों (National Park) की सूची, स्थान, स्थापना वर्ष, उनके बदले हुए नाम, वर्तमान नाम और उनकी विशेषताएँ भी बताई गई हैं, जो Competitive Exam के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Indian National Park in Hindi – भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान
मध्यप्रदेश - के प्रमुख नेशनल पार्क
कान्हा
कान्हा नेशनल पार्क मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है।
यह मुख्य रूप से बारहसिंघा और बाघों के लिए प्रसिद्ध है।
यह मंडला और बालाघाट जिलों में 940 वर्ग किलोमीटर से भी ज्यादा क्षेत्र मे फैला हुआ है।
1 जून 1955 को इसे नेशनल पार्क घोषित किया गया। Famous National Park in India
बांधवगढ़
बांधवगढ़ नेशनल पार्क उमरिया (मध्य प्रदेश) में स्थित है।
यह मुख्य रूप से रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है।
इस पार्क में 10 वीं शताब्दी के शिलालेख वाली गुफ़ाएं मौजूद हैं।
यह मध्यप्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिलों में फैला हुआ है। National Park
पेंच
इसे पेंच टाइगर रिजर्व भी कहा जाता है।
यहाँ बाघ के अलावा तेंदुआ , जंगली सुअर , भालू और भेड़िया भी पाए जाते हैं।
इसे “मोगलीलैन्ड” भी कहा जाता है क्योंकि यह रुडयार्ड किपलिंग कि ‘The Jungle Book’ से प्रेरित है।
पेंच नदी इस पार्क को दो भागों में बाँटती है इसलिए इसे पेंच नेशनल पार्क कहा जाता है।
यह मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र कि सीमा पर स्थित है है।
यह मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा और शिवनी जिले मे स्थित है तथा इसका कुछ भाग महाराष्ट्र में भी है। Famous National Park in india
सतपुड़ा
सतपुड़ा नेशनल पार्क मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में सतपुड़ा कि पहाड़ियों पर स्थित है।
यहाँ तेंदुआ , बाघ , सुस्त भालू , काले हिरण , जंगली कुत्ते और उड़ने वाली गिलहरी जैसे की जानवर पाए जाते हैं।
सतपुड़ा नेशनल पार्क कि स्थापना 1981 में हुई थी। nationl park
पन्ना
पन्ना नेशनल पार्क मध्यप्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिले में स्थित है।
यह बाघ के सफल पुनर्वास के लिए प्रसिद्ध है।
इसकी स्थापना 1981 मे हुई थी और 1994 में इसे बाघ अभयारण्य (टाइगर रिजर्व) घोषित कर दिया गया।
माधव
ये मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला में स्थित है और ऊपर कि विंध्य पहाड़ीयों का हिस्सा है।
यहाँ बाघ के अलावा तेंदुआ , चिंकारा , बारहसिंघा , भेड़िया , सियार मिलते हैं।
इसको 1958 में नेशनल पार्क घोषित किया गया।
2025 में इसे राज्य का 9वां टाइगर रिजर्व और भारत का 58वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। Famous National Park in Hindi
माधव नेशनल पार्क मुगल सम्राट तथा ग्वालियर के महाराजाओं के शिकार करने का क्षेत्र था।
असम - के प्रमुख नेशनल पार्क
काजीरंगा
काजीरंगा नेशनल पार्क असम राज्य के गोलघाट , नागाँव तथा सोनितपुर के जिलों में फैला हुआ है।
यह एक विश्व धरोहर स्थल है।
यह एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ भारत के लगभग 2613 गैंडे पाए जाते हैं।
इसे 1974 में नेशनल पार्क घोषित किया गया।
1985 में विश्व धरोहर सूची में जोड़ा गया।
और 2006 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
मानस
मानस नेशनल पार्क असम के चिरांग और बाक्स जिले में हिमालय कि तलहटी में स्थित है। (असम और भूटान के बीच मानस नदी बेसिन पर स्थित है)
यह ऑर्किड और फ़र्न के लिए प्रसिद्ध है।
इसका नाम मानस नदी जो भूटान से निकलकर ब्रहमपुत्र नदी (असम) मे जाकर मिलती है के नाम पर रखा गया है।
यह प्रोजेक्ट टाइगर , प्रोजेक्ट एलीफैन्ट और टाइगर रिजर्व के लिए जाना जाता है।
इसे 1985 में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया।
नामेरी
असम के सोनितपुर जिले मे पूर्वी हिमालय कि तलहटी में स्थित है।
200 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला है।
यह असम का दूसरा नेशनल पार्क है।
1998 में इसे नेशनल पार्क घोषित किया गया। Famous National Park in india
ओरांग राष्ट्रीय उद्यान
रायमोना राष्ट्रीय उद्यान
राजस्थान - प्रमुख नेशनल पार्क
रणथम्भौर
रणथम्भौर नेशनल पार्क राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले मे स्थित है।
यह बाघ के लिए प्रसिद्ध है।
इस पार्क के अंदर एक 1000 साल पुराना किला है जिसका नाम रणथम्भौर है इसलिए इसे रणथम्भौर नेशनल पार्क कहा जाता है।
इसे 1980 में नेशनल पार्क घोषित किया गया था।
केवलादेव
यह राजस्थान के भरतपुर जिले मे स्थित है।
इसे भरतपुर पक्षी अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है।
यह पक्षी प्रजनन और प्रवासी जलपक्षियों के लिए प्रसिद्ध है जिसमें ‘साइबेरियन सारस’ भी शामिल है।
1981 मे रामसर साइट घोषित किया गया।
1982 मे इसे नेशनल पार्क घोषित किया गया।
1985 मे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।
डेजर्ट (मरुभूमि) नेशनल पार्क
यह राजस्थान के जैसलमेर तथा बाड़मेर जिले में स्थित है।
यहाँ कला हिरण , राजस्थानी लोमड़ी तथा चिंकारा जैसे कई जानवर देखने को मिलते हैं। Famous National Park in india
सारिस्का
यह राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है।
1978 मे प्रोजेक्ट टाइगर के तहत इसे टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया।
1979 में इसे नेशनल पार्क घोषित किया गया।
यह बाघ , तेंदुआ , जंगली बिल्ली , लकड़बग्घा आदि के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तराखंड - प्रमुख नेशनल पार्क
जिम कार्बेट
यह उत्तराखंड के नैनीताल तथा पौड़ी गड़वाल जिले में स्थित है
यह भारत का पहला नेशनल पार्क और पहला टाइगर रिजर्व है।
इसकी स्थापना 1936 में ‘हेली नेशनल पार्क’ के रूप में की गई थी।
1950 में इसका नाम ‘रामगंगा नेशनल पार्क’ कर दिया गया।
वर्तमान मे इसे जिम कॉर्बेट के नाम से जानते है।
यहाँ बाघ ,तेंदुआ , हाथी के लिए प्रसिद्ध है।
राजाजी
यह उत्तराखंड के देहरादून ,हरिद्वार और पौड़ी गड़वाल जिले मे स्थित है।
इसकी स्थापना 1883 में हुई थी।
18 अप्रैल 2015 को इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
गंगा नदी और इसकी सहायक नदी सोंग इसी नेशनल पार्क से होकर गुजरती है।
यह एशियाई हाथी के लिए प्रसिद्ध है।
गंगोत्री
यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है।
इसकी स्थापना 1989 में की गई थी।
यहाँ हिम तेंदुआ ,भालू ,लाल लोमड़ी ,नीली भेड़ तथा ऐल्पाइन आइबेक्स पाए जाते हैं।
नंदा देवी
यह उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है।
यह भारत कि सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी के समीप स्थित है।
इसकी स्थापना 1982 में की गई थी।
1988 में इसे विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया।
इसे “फूलों की घाटी नेशनल पार्क” के नाम से भी जाना जाता है।
यहाँ हिम तेंदुआ ,भालू , नीली भेड़ ,तीतर आदि पाए जाते हैं।
गोविंद
इसकी स्थापना वर्ष 1955 में हुई थी।
यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है।
यह टोंस नदी के उद्गम क्षेत्र में स्थित है।
यहाँ हिम तेंदुआ ,भालू , नीली भेड़ ,तीतर आदि पाए जाते हैं।
कर्नाटक - के प्रमुख नेशनल पार्क
बनेरघट्टा
यह कर्नाटक के बेंगलुरू और रामनगर जिले में स्थित है।
इसकी स्थापना 1970 में हुई थी।
यह बाघ, शेर, तेंदुआ, भालू , ऐशीयाई हाथी आदि के लिए प्रसिद्ध है।
यहाँ का बटरफ्लाइ (Butterfly) पार्क एशिया का पहला बटरफ्लाइ पार्क माना जाता है।
बांदीपुर
बांदीपुर नेशनल पार्क की स्थापना 1974 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत हुई।
यह कर्नाटक के चामराजनगर में स्थित है।
यह नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व और पश्चिमी घाट का हिस्सा है।
यह शुष्क पर्णपाती वन के लिए प्रसिद्ध है।
यहाँ बाघ , हाथी , तेंदुए आदि पाए जाते हैं।
नागरहोल
अब इसे राजीव गांधी अभयारण्य (National Park) के नाम से जाना जाता है।
यह कर्नाटक के कोडागु और मैसूर जिले में स्थित है।
स्थापना : 1983
यह नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व का प्रमुख हिस्सा है।
इस पार्क से काबिनी नदी होकर जाती है।
अंशी (काली)
स्थापना : 1987
यह कर्नाटक के उत्तर कन्नड जिले में गोवा की सीमा पर स्थित है।
इस पार्क से काली नदी बहती है इसलिए अब इसे ‘काली टाइगर रिजर्व’ कहते हैं।
यह बाघ ,हाथी और काले तेंदुए के लिए प्रसिद्ध है।
कुद्रेमुख
यह कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में स्थित है।
स्थापना : 1987
कुद्रेमुख नाम का अर्थ है – “घोड़े का मुख” क्योंकि यहाँ पर जो पर्वत चोटी है वो घोड़े के मुख जैसी दिखती है। इस कारण इसका नाम ‘कुद्रेमुख’ पड़ा।
तुंग, भद्रा और नेत्रावती नदियों का उद्गम यहीं से होता है।
यह पार्क मैकाक बंदर के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन बाघ, तेंदुआ, भालू, हाथी भी पाए जाते हैं।
महाराष्ट्र - के प्रमुख नेशनल पार्क
संजय गांधी
यह महाराष्ट्र के मुंबई शहर के बीचो-बीच स्थित है।
इसे पहले कृष्णगिरी और बोरीवली नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है।
यहाँ पर 2400 साल पुरानी कन्हेरी की गुफ़ाएं स्थित हैं।
स्थापना : 1969
इसे 1981 में नेशनल पार्क और 2006 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
यहाँ बाघ, तेंदुआ, हाथी, हिरण आदि पाए जाते हैं।
नवेगाँव
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में स्थित है।
स्थापना: 1975
यहाँ बाघ, तेंदुआ, हिरण तथा पक्षियों की कई प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
चंद्रपुर (चंदोली)
यह महाराष्ट्र के सांगली, सतारा और कोल्हापुर के जिलों में सह्याद्रि पर्वत माला पर स्थित है।
स्थापना : 2004
यह सह्याद्री टाइगर रिजर्व का हिस्सा है।
यहाँ बाघ, तेंदुआ, भालू, भौंकने वाले हिरण आदि पाए जाते हैं।
गुगामल
यह महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित है।
यह महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिजर्व का हिस्सा है।
यह सतपुड़ा पर्वत श्रंखला में स्थित है।
स्थापना : 1974
बाघ, तेंदुआ, सांभर, भालू आदि पाए जाते हैं।
ताडोबा-अंधारी
यह महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले में स्थित है।
ताडोबा नेशनल पार्क स्थापना 1955 में और अंधारी वन्यजीव अभयारण्य कि स्थापना 1986 में की गई दोनों को मिलकर 1995 मे ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया।
यह महाराष्ट्र का सबसे बड़ा और सबसे पुराना नेशनल पार्क है।
यहाँ बाघ, तेंदुआ, भालू, सांभर, जंगली सुअर आदि पाए जाते हैं।
गुजरात - के प्रमुख नेशनल पार्क
मरीन
यह गुजरात के जामनगर जिले में कच्छ की खाड़ी में या अरब सागर के तट पर स्थित है।
मरीन नेशनल पार्क भारत का पहला समुद्री नेशनल पार्क है।
यह भारत का पहला समुद्री वन्यजीव अभयारण्य भी है।
इसकी स्थापना : 1982 में।
यह लगभग 42 द्वीपों में फैला हुआ है।
यहाँ समुद्री घोड़े, ऑक्टोपस, मूंगा, कछुए, विभिन्न प्रकार मछलियाँ तथा अन्य समुद्री जीव पाए जाते हैं।
वंसदा
यह गुजरात के नवसारी जिले में स्थित है।
स्थापना : 1979
यह नेशनल पार्क घने और सदाबहार वनों के लिए प्रसिद्ध है।
यहाँ तेंदुआ, भालू, लंगूर, सियार आदि पाए जाते हैं।
गिर
यह गुजरात के जूनागढ़ में स्थित है।
स्थापना : 1965
यह पूरी दुनिया में एशियाई शेरो का एकमात्र प्राकृतिक निवास स्थल है।
यहाँ तेंदुआ, भालू, लोमड़ी, लकड़बग्घा, जंगली सुअर, नीलगाय आदि पाए भी जाते है
ब्लैकबक
यह गुजरात के भावनगर के वेलावदर नेशनल पार्क तथा सौराष्ट्र के भाल क्षेत्र में स्थित है।
इसे वेलावदर नाम से भी जाना जाता है।
यह कृष्णमग (ब्लैकबक) के लिए प्रमुख है।
स्थापना : 1976 में।
गुजरात का एकमात्र उष्णकटिबंधीय घास का मैदान है।
मणिपुर - के प्रमुख नेशनल पार्क
केबुल लामजाओ
मणिपुर के विष्णुपुर मे लोकटक झील के तट पर स्थित है।
यह भारत और विश्व का एकमात्र तैरता हुआ नेशनल पार्क है।
स्थापना : 1977
यहाँ शंगाई हिरण, उदविलाओ, जंगली सुअर आदि पाए जाते है।
यह रामसर साइट के रूप में शामिल है।
शिरुई
यह मणिपुर के उखरूल जिला में शिरुई पहाड़ियों पर स्थित है।
स्थापना: 1982
यह मणिपुर के राष्ट्रीय फूल शिरुई लिली के लिए प्रसिद्ध है।
दुनिया में शिरुई लिली पाए जाने का एकमात्र स्थान।
यह तेंदुआ, भालू, जंगली बिल्ली आदि पाए जाते है।
केरल - के प्रमुख नेशनल पार्क
ऐराविकुलम
एराविकुलम नेशनल पार्क केरल के इडुक्की और एर्नाकुलम जिलें में पश्चिमी घाट में स्थित है।
स्थापना : 1978
यह अनामुड़ी (दº भारत कि सबसे ऊंची पर्वत चोटी) और नीलकुरिंज फूल (12 साल में एक बार खिलता है) के लिए प्रसिद्ध है।
यह नीलगिरी तहर (पहाड़ी बकरी) के लिए प्रसिद्ध है।
यूनेस्को की लिस्ट में शामिल है। Famous National Park in india
साइलेंट वैली
यह केरल के पलक्कड़ जिले में नीलगिरी की पहाड़ियों में स्थित है।
भारत सरकार द्वारा 1984 में नेशनल पार्क घोषित किया गया।
कुंती नदी यहाँ से होकर बहती है।
यह शेर-पुंछ वाले मकाक के लिए प्रसिद्ध है।
यह नेशनल पार्क यूनेस्को की लिस्ट में शामिल है।
पेरियार
यह केरल के इडुक्की और पथनमथिट्टा जिले में पश्चिमी घाट में इलायची की पहाड़ियों में स्थित है।
पेरियार टाइगर रिजर्व नाम से भी जाना जाता है।
यह पेरियार झील के चोरों ओर स्थित है।
यह बाघ और हाथियों के लिए प्रसिद्ध है।
अनाइमुड़ी शोला
केरल के इडुक्की जिले में पश्चिमी घाट में स्थित है।
2003 में नेशनल पार्क घोषित किया गया।
यह विश्व धरोहर स्थल में शामिल।Indian National park in Hindi
मेथिकेत्तन
केरल के इडुक्की जिले में मन्नार के पास पश्चिमी घाट मे स्थित है।
यह ऐशीयाई हाथी, नीलगिरी लंगूर, सांभर, तेंदुआ आदि पाए जाते है।
स्थापना : 2003 में। Indian National park in Hindi
भारत के राष्ट्रीय उद्यान (Indian National) न केवल हमारे वन्यजीव संरक्षण की धरोहर हैं, बल्कि यह तो हमारे प्राकृतिक और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक भी हैं। इन उद्यानों की जानकारी SSC, RRB & Other Competitive Exams के लिए बहुत उपयोगी है। अगर आप भारत के सभी राष्ट्रीय उद्यानो और उनकी विशेषताओं को समझना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए है.Famous Indian National park