यह आर्टिकल (Rashtriya Manavadhikar Aayog) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को सरल और स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत करता है। इसमें आयोग की स्थापना, उद्देश्य, संरचना, शक्तियाँ और कार्यों को इस तरह समझाया गया है कि कोई भी पाठक आसानी से इसे समझ सके।
कुल मिलाकर, यह आर्टिकल जानकारी और MCQ दोनों का Combinition है, जो इसे Students और Readers के लिए उपयोगी बनाता है।
Rashtriya Manavadhikar Aayog

Rashtriya Manavadhikar Aayog
भारत में लोगों के अधिकार सुरक्षित रहें और देश का हर इंसान सम्मान के साथ जी सके, इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) सर्वोच्च संस्था के रूप में कार्य करता है। इसका का गठन 12 अक्टूबर 1993 को हुआ था, “मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम” के तहत।
यह संवैधानिक न होकर स्वतंत्र वैधानिक संस्था है जिसका मुख्यालय देश की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है, जहाँ से यह पूरे भारत में मानवाधिकारों के संरक्षण और उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए अपने कार्यों का संचालन करता है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के कार्य
संविधान में सभी व्यक्तियों को समान अधिकार दिए गए हैं जब किसी के अधिकारों का उलँघन होता है तो मानवाधिकार आयोग इसकी जांच करता है और उसे उसका अधिकार दिलाता है।
सरकार को मानव अधिकार से संबंधित तथ्यों पर सिफारिशें देना।
मानव अधिकार आयोग को यह अधिकार है कि वह कोर्ट में चल रहे मामलों में हस्तक्षेप कर सकता है।
इसके अलावा मानवाधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना
आयोग को वही अधिकार दिए गए हैं जो आम अदालत को होते हैं – जैसे किसी को बुलाकर गवाही लेना, ज़रूरी कागज़ात मँगवाना, और हलफनामे पर बातें दर्ज करना। हर इंसान के अधिकार सुरक्षित रहें, इसके लिए मौजूदा कानूनों और नीतियों को समझना, उनकी जाँच-पड़ताल करना और ज़रूरत पड़ने पर उनमें सुधार की सलाह देना।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सीमाएं
मानवाधिकार आयोग स्वयं किसी को सीधे सजा नहीं दे सकता, लेकिन अपने निष्कर्षों और सिफारिशों के माध्यम से संबंधित प्राधिकरणों को उचित कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करता है, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
सशस्त्र बलों जैसे कि आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के कर्मियों द्वारा मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में NHRC की भूमिका सीमित है। ऐसे मामलों में आयोग तभी कार्रवाई कर सकता है जब केंद्र सरकार इसकी अनुमति दे।
आमतौर पर यह आयोग उन्हीं मामलों पर ध्यान देता है जो हाल के हों, क्योंकि बहुत पुराने मामलों में तथ्य और साक्ष्य स्पष्ट रूप से सामने लाना कठिन हो जाता है।
मानवधिकार आयोग की महत्वपूर्ण बातें
● इसका गठन 12 अक्टूबर 1993 को हुआ था।
● इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
● इसके पहले अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा थे।
● इसके वर्तमान अध्यक्ष जस्टिस वी. रामा सुब्रमण्यम हैं।
● 10 दिसम्बर को राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।
● यह एक विधिक संस्था है।
● यह एक बहुसदस्यीय निकाय है जिसमें एक अध्यक्ष व पाँच अन्य सदस्य होते हैं।
● इस आयोग का सदस्य बनने के लिए व्यक्ति को भारत का सेवानिव्रत्त मुख्य न्यायधीश या सुप्रीम कोर्ट का न्यायमूर्ति होने की पात्रता रखता है।
● इन सदस्यों में कम से कम एक महिला सदस्य का होना अवस्यक है।
● इस आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गठित 6 सदस्यों की एक समिति की सिफारिश पर होती है।
● आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पहले हो जाए तब तक होता है।
● इनको राष्ट्रपति द्वारा दुराचरण अथवा अक्षमता के आधार पर पद से हटाया जा सकता है।
Rashtriya Manavadhikar Aayog (NHRC) से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण MCQ –
1. NHRC के सभी सदस्यों में __________ आवस्यक है?
A. पुरुषों का होना
B. सभी स्त्रियों का होना
C. एक स्त्री होना
D. एक सदस्य उपराष्ट्रपति पद पर होना
ANS. C
2. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना की गई थी?
A. 14 सितंबर
B. 15 अगस्त
C. 12 अक्टूबर
D. 22 अप्रैल
ANS. C
3. मानवाधिकार आयोग एक _________ संस्था है?
A. गैर-कानूनी
B. विधिक
C. अज्ञात
D. अर्ध-न्यायिक
ANS. B
4. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के वर्तमान अध्यक्ष कौन है?
A. जगदीप धनखड़
B. रंगनाथ मिश्रा
C. जस्टिस सूर्यकांत
D. वी. आर. सुब्रमण्यम
ANS. D
5. NHRC के अध्यक्ष को नियुक्त किया जाता है?
A. प्रधानमंत्री द्वारा
B. राष्ट्रपति द्वारा
C. मुख्य न्यायधीश द्वारा
D. इनमें से कोई नहीं
ANS. B
6. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य का कार्यकाल कितना होता है?
A. 2 वर्ष
B. 3 वर्ष
C. 5 वर्ष
D. 6 वर्ष
ANS. B
7. राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
A. 5 सितंबर
B. 12 अक्टूबर
C. 10 दिसंबर
D. 14 नवंबर
ANS. C
8. NHRC की फुल फॉर्म क्या है?
A. National Helping Records
B. National Human Research Controller
C. National Health Rights Centre
D. National Human Rights Commission
ANS. D
9. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का प्रधान कार्यालय कहाँ है?
A. मुंबई
B. बेंगलुरू
C. नई दिल्ली
D. हैदराबाद
ANS. C
10.राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की पद पर बने रहने की अधिकतम आयु है?
A. 60 वर्ष
B. 65 वर्ष
C. 70 वर्ष
D. जीवनपर्यंत
ANS. C
