Sindhu Ghati Sabhyata MCQ में आपको प्राचीन इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर, Explanation सहित Topic Wise दिए गए हैं जो आपको किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए मजबूत बनाएंगे। 

Sindhu Ghati Sabhyata MCQ in Hindi

Sindhu Ghati Sabhyata MCQ [Q1 - Q25]

सिंधु घाटी सभ्यता को सामान्यतः किस अन्य नाम से जाना जाता है?

A. वैदिक सभ्यता
B. हड़प्पा सभ्यता
C. मौर्य सभ्यता
D. गुप्त सभ्यता

✅B. हड़प्पा सभ्यता
  • सिंधु घाटी सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता भी कहा जाता है।
  • क्योंकि हड़प्पा इस सभ्यता का खोजा गया पहला प्रमुख स्थल था।

हड़प्पा स्थल की खुदाई सबसे पहले किसने कराई थी?

A. राखालदास बनर्जी
B. दयाराम साहनी
C. जॉन मार्शल
D. अलेक्जेंडर कनिंघम

✅B. दयाराम साहनी

दयाराम साहनी ने 1921 में हड़प्पा स्थल की खुदाई का नेतृत्व किया था। इससे इस प्राचीन सभ्यता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई।

मोहनजोदड़ो की खोज/उत्खनन से किस पुरातत्वविद् का नाम प्रमुख रूप से जुड़ा है?

A. दयाराम साहनी
B. राखालदास बनर्जी
C. राहुल संकलिया 
D. एस. आर. राव

✅B. राखालदास बनर्जी

मोहनजोदड़ो की खोज 1922 में राखालदास बनर्जी द्वारा की गई थी।

'मोहनजोदड़ो' का सिंधी भाषा में क्या अर्थ है?

A. जीवन का शहर
B. मृतकों का टीला
C. धन का भंडार
D. पवित्र स्थान

✅B. मृतकों का टीला

सिंधी भाषा में 'मोहनजोदड़ो' का शाब्दिक अर्थ 'मृतकों का टीला' है।

हड़प्पा सभ्यता की खोज की आधिकारिक घोषणा किस वर्ष की गई थी?

A. 1920
B. 1921
C. 1924
D. 1935

✅C. 1924

1924 में जॉन मार्शल ने सिंधु घाटी सभ्यता की खोज की आधिकारिक घोषणा की थी।

हड़प्पा सभ्यता का परिपक्व काल सामान्यतः किस अवधि को माना जाता है?

A. 1500–1000 ईसा पूर्व
B. 2600–1900 ईसा पूर्व
C. 1000–600 ईसा पूर्व
D. 600–300 ईसा पूर्व

✅B. 2600–1900 ईसा पूर्व

हड़प्पा सभ्यता का नाम "हड़प्पा सभ्यता" क्यों पड़ा था?

A. हड़प्पा इसकी राजधानी थी
B. हड़प्पा पहला प्रमुख खोजा गया स्थल था
C. हड़प्पा सबसे बड़ा नगर था
D. हड़प्पा ही एकमात्र शहरी केंद्र था

✅B. हड़प्पा पहला प्रमुख खोजा गया स्थल था

हड़प्पा इस सभ्यता का पहला प्रमुख पुरातात्विक स्थल था जिसकी खुदाई से इसकी पहचान हुई, इसलिए इसे हड़प्पा सभ्यता कहा गया।

सिंधु घाटी सभ्यता मुख्य रूप से किस प्रकार की सभ्यता थी?

A. ग्रामीण सभ्यता
B. नगरीय सभ्यता
C. घुमंतू सभ्यता
D. समुद्री सभ्यता

✅B. नगरीय सभ्यता

विकसित नगर योजना, पक्की ईंटों की इमारतें, जल निकासी व्यवस्था और संगठित बस्तियाँ इसकी प्रमुख विशेषताएँ थीं।

सिंधु घाटी सभ्यता का विस्तार मुख्यतः किस क्षेत्र में था?

A. केवल दक्षिण भारत
B. केवल गंगा घाटी
C. उत्तर-पश्चिमी भारतीय उपमहाद्वीप
D. केवल दक्कन का पठार

✅C. उत्तर-पश्चिमी भारतीय उपमहाद्वीप
  • इसका विस्तार वर्तमान भारत और पाकिस्तान के बड़े हिस्से में था।
  • इसके प्रमुख केंद्र उत्तर-पश्चिमी उपमहाद्वीप में स्थित थे।

हड़प्पा सभ्यता की लिपि के बारे में कौन-सा कथन सही है?

A. इसे पूरी तरह पढ़ लिया गया है
B. यह केवल संस्कृत में थी
C. यह अभी तक निश्चित रूप से पढ़ी नहीं जा सकी है
D. यह ब्राह्मी लिपि थी

✅C. यह अभी तक निश्चित रूप से पढ़ी नहीं जा सकी है

हड़प्पा लिपि के अनेक अभिलेख मिले हैं, लेकिन विद्वान अभी तक इसे निश्चित रूप से पढ़ नहीं पाए हैं।

हड़प्पा सभ्यता के अध्ययन का प्रमुख आधार क्या है?

A. धार्मिक ग्रंथ
B. सिक्के एवं अभिलेख
C. पुरातात्विक साक्ष्य
D. विदेशी यात्रियों का विवरण

✅C. पुरातात्विक साक्ष्य

सैंधव लिपि के न पढे जाने के कारण इस सभ्यता के बारे में हमारा लगभग सारा ज्ञान खुदाई से प्राप्त भौतिक अवशेषों—मुहरों, बर्तनों, मूर्तियों और भवनों आदि पर आधारित है।

सिंधु घाटी सभ्यता के लोग मुख्यतः किस धातु से परिचित थे?

A. लोहा
B. तांबा
C. एल्युमिनियम
D. स्टील

✅B. तांबा

हड़प्पावासी तांबा और कांसा जैसी धातुओं से परिचित थे।

सिंधु घाटी सभ्यता को किस युग की प्रमुख सभ्यता माना जाता है?

A. लौह युग
B. कांस्य युग
C. मध्यपाषाण युग
D. नवपाषाण युग

✅B. कांस्य युग
  • हड़प्पा सभ्यता को सामान्यतः कांस्य युगीन नगरीय सभ्यता माना जाता है।
  • क्योंकि यहाँ के लोग तांबे और कांसे का उपयोग करते थे।

हड़प्पा सभ्यता में सामान्यतः किस प्रकार की ईंटों का प्रयोग मिलता है?

A. केवल कच्ची ईंटें
B. केवल पत्थर
C. पकी और कच्ची दोनों ईंटें
D. केवल लकड़ी

✅C. पकी और कच्ची दोनों ईंटें
  • हड़प्पा नगरों में पकी ईंटों का व्यापक उपयोग हुआ था।
  • जबकि कुछ निर्माणों में कच्ची ईंटों का भी प्रयोग मिलता है।

निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता हड़प्पा सभ्यता की पहचान मानी जाती है?

A. विशाल मंदिरों का प्रभुत्व
B. सुनियोजित नगर एवं जल निकासी व्यवस्था
C. लोहे के हथियारों का व्यापक प्रयोग
D. केवल ग्रामीण बस्तियाँ

✅B. सुनियोजित नगर एवं जल निकासी व्यवस्था

हड़प्पा सभ्यता की सबसे उल्लेखनीय विशेषताओं में नियोजित नगर, पक्की सड़कें और विकसित जल निकासी व्यवस्था शामिल हैं।

हड़प्पा सभ्यता के नगरों की योजना सामान्यतः किस पद्धति पर आधारित थी?

A. वृत्ताकार योजना
B. ग्रिड या जालीनुमा योजना
C. त्रिकोणीय योजना
D. अनियमित योजना

✅B. ग्रिड या जालीनुमा योजना

कई हड़प्पाई नगरों में सड़कें एक-दूसरे को लगभग समकोण पर काटती थीं, जिससे ग्रिड जैसी नगर योजना दिखाई देती है।

हड़प्पा सभ्यता के लोग किस फसल के उत्पादन से परिचित थे?

A. गेहूँ
B. कॉफी
C. चाय
D. तंबाकू

✅A. गेहूँ

गेहूँ और जौ हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख कृषि फसलों में शामिल थे।

हड़प्पा सभ्यता में व्यापार के लिए किस प्रकार के प्रमाण मिले हैं?

A. केवल स्थानीय व्यापार
B. केवल समुद्री व्यापार
C. आंतरिक एवं दूरस्थ क्षेत्रों से व्यापारिक संपर्क
D. व्यापार का कोई प्रमाण नहीं

✅C. आंतरिक एवं दूरस्थ क्षेत्रों से व्यापारिक संपर्क

हड़प्पा के लोगों के मेसोपोटामिया जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के साथ व्यापारिक संपर्क के प्रमाण मिले हैं।

सिंधु सभ्यता की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार क्या था?

A. केवल शिकार
B. कृषि एवं पशुपालन
C. केवल समुद्री डकैती
D. केवल धातु खनन

✅B. कृषि एवं पशुपालन

कृषि और पशुपालन अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार थे। इनके साथ शिल्प, निर्माण और व्यापार भी विकसित थे।

निम्नलिखित में से कौन-सा पशु हड़प्पा सभ्यता की मुहरों पर विशेष रूप से प्रसिद्ध है?

A. एक-सींग वाला बैल
B. घोड़ा
C. ऊँट
D. शेर

✅A. एक-सींग वाला बैल

हड़प्पा मुहरों पर एक-सींग वाला काल्पनिक/प्रतीकात्मक पशु सबसे प्रसिद्ध आकृतियों में से एक है।

हड़प्पा सभ्यता में मानकीकृत बाट और माप किस बात का संकेत देते हैं?

A. केवल धार्मिक गतिविधियों का
B. विकसित व्यापार एवं आर्थिक व्यवस्था का
C. केवल कृषि का
D. युद्धक गतिविधियों का

✅B. विकसित व्यापार एवं आर्थिक व्यवस्था का

समान मानकों वाले बाटों का उपयोग व्यापार और आर्थिक गतिविधियों में संगठन एवं मानकीकरण की ओर संकेत करता है।

सिंधु सभ्यता की अधिकांश मुहरें किस पदार्थ से बनी मिली हैं?

A. लोहा
B. स्टियाटाइट/सेलखड़ी
C. सोना
D. काँच

✅B. स्टियाटाइट/सेलखड़ी

हड़प्पन मुहरों के निर्माण में स्टियाटाइट, जिसे सेलखड़ी भी कहा जाता है, का व्यापक उपयोग हुआ था।

हड़प्पा सभ्यता में किस प्रकार की जल निकासी व्यवस्था विशेष रूप से विकसित थी?

A. खुली नालियाँ ही
B. ढकी हुई नालियाँ
C. केवल प्राकृतिक जल प्रवाह
D. नालियों का अभाव

✅B. ढकी हुई नालियाँ

कई हड़प्पा नगरों में ईंटों से बनी और कई स्थानों पर ढकी हुई नालियाँ मिली हैं, जो उन्नत स्वच्छता व्यवस्था को दर्शाती हैं।

हड़प्पा सभ्यता की नगर व्यवस्था से क्या संकेत मिलता है?

A. नगर बिना योजना के बनाए गए थे
B. नगर निर्माण में प्रशासनिक संगठन था
C. लोग स्थायी रूप से नहीं रहते थे
D. केवल धार्मिक उद्देश्यों से नगर बनाए गए थे

✅B. नगर निर्माण में प्रशासनिक संगठन था

सड़कों, मकानों, नालियों और सार्वजनिक संरचनाओं की सुव्यवस्थित योजना एक संगठित नगरीय व्यवस्था की ओर संकेत करती है।

हड़प्पा सभ्यता की लिपि के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A. यह बाएँ से दाएँ लिखी जाती थी
B. इसकी लिपि ब्राह्मी से पूर्णतः विकसित हुई
C. यह मुख्यतः भावचित्रात्मक थी और अधिकतर दाएँ से बाएँ लिखी जाती थी
D. यह केवल ताड़पत्रों पर लिखी जाती थी

✅C. यह मुख्यतः भावचित्रात्मक थी और अधिकतर दाएँ से बाएँ लिखी जाती थी

Sindhu Ghati Sabhyata MCQ आर्टिकल में हमने सिंधु सभ्यता के 25 बेसिक प्रश्नों को कवर किया, अब हम सिंधु घाटी सभ्यता के आगे के प्रश्नों को पढ़ेंगे और इस तरह ही हमारा प्रश्नों का क्रम जारी रहेगा। 

📢 PDF Notes, Quiz, Daily GK Updates और महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन
सबसे पहले पाने के लिए हमारा Telegram Channel Join करें।

🚀 Join Telegram Channel