Sindhu Ghati Sabhyata MCQ in Hindi – इस आर्टिकल में सिंधु घाटी के प्रमुख स्थल, स्थान एवं महत्वपूर्ण पुरातात्विक विशेषताएँ के महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं, जो सभी Competitive Exams के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होंगे।

Sindhu Ghati Sabhyata MCQ in Hindi Most Important

Sindhu Ghati Sabhyata MCQ in Hindi [Q26 - 45]

हड़प्पा स्थल वर्तमान में किस देश में स्थित है?

A. भारत
B. पाकिस्तान
C. अफगानिस्तान
D. कजाकिस्तान 

✅B. पाकिस्तान

हड़प्पा वर्तमान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रावी नदी के निकट स्थित है।

मोहनजोदड़ो वर्तमान में किस देश में स्थित है?

A. भारत
B. नेपाल
C. पाकिस्तान
D. अफगानिस्तान

✅C. पाकिस्तान

मोहनजोदड़ो वर्तमान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लरकाना ज़िले में सिंधु नदी के निकट स्थित प्रमुख नगर था।

मोहनजोदड़ो किस नदी के निकट स्थित था?

A. गंगा
B. यमुना
C. सिंधु
D. नर्मदा

✅C. सिंधु

मोहनजोदड़ो सिंधु नदी के तट पर बसा हुआ।

हड़प्पा किस नदी के निकट स्थित था?

A. रावी
B. सतलुज
C. झेलम
D. चिनाब

✅A. रावी

हड़प्पा नगर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रावी नदी के निकट स्थित था।

धोलावीरा किस राज्य में स्थित है?

A. राजस्थान
B. गुजरात
C. हरियाणा
D. पंजाब

✅B. गुजरात

धोलावीरा गुजरात के कच्छ क्षेत्र में स्थित प्रमुख हड़प्पाई स्थल है।

लोथल किस राज्य में स्थित है?

A. गुजरात
B. राजस्थान
C. हरियाणा
D. महाराष्ट्र

✅A. गुजरात

लोथल गुजरात के भाल क्षेत्र में भोगवा नदी के तट पर स्थित प्रमुख हड़प्पा स्थल था और समुद्री व्यापार से जुड़े प्रमाणों के लिए प्रसिद्ध है।

लोथल की सबसे प्रसिद्ध पुरातात्विक विशेषता क्या है?

A. विशाल स्तूप
B. गोदी/डॉकयार्ड 
C. लौह स्तंभ
D. विशाल मंदिर

✅B. गोदी/डॉकयार्ड 

लोथल विशेष रूप से बंदरगाह (डॉकयार्ड) के लिए प्रसिद्ध था, जो दुनिया का सबसे प्राचीन और ज्ञात बंदरगाह था।

लोथल का संबंध मुख्यतः किस गतिविधि से जोड़ा जाता है?

A. समुद्री व्यापार
B. लौह उत्पादन
C. बौद्ध शिक्षा
D. घुड़सवारी

✅A. समुद्री व्यापार

लोथल की भौगोलिक स्थिति और बंदरगाह के प्रमाण इसे समुद्री एवं दूरस्थ व्यापार के महत्वपूर्ण केंद्र सिद्ध करते हैं।

कालीबंगा किस राज्य में स्थित है?

A. गुजरात
B. हरियाणा
C. राजस्थान
D. पंजाब

✅C. राजस्थान
  • कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में घग्गर नदी के निकट स्थित था।
  • कालीबंगा का उत्खनन प्रो. बी. बी. लाल ने किया था।
  • कालीबंगा का शाब्दिक अर्थ “काली चूड़ियाँ” माना जाता है

कालीबंगा से किस प्रकार के कृषि संबंधी प्रमाण मिले हैं?

A. सिंचाई नहर
B. जुते हुए खेत के प्रमाण
C. चाय की खेती
D. कपास की आधुनिक खेती

✅B. जुते हुए खेत के प्रमाण

कालीबंगा से जुते हुए खेत के प्रमाण मिले हैं।

राखीगढ़ी किस राज्य में स्थित है?

A. राजस्थान
B. हरियाणा
C. गुजरात
D. उत्तर प्रदेश

✅B. हरियाणा
  • राखीगढ़ी हरियाणा के हिसार जिले में स्थित था।
  • यह सरस्वती नदी के तट पर बसा था।
  • राखीगढ़ी भारत में स्थित हड़प्पा का सबसे बड़ा स्थल है।

बनावली पुरातात्विक स्थल वर्तमान में किस राज्य में स्थित है?

A. हरियाणा
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. पंजाब

✅A. हरियाणा
  • बनावली हरियाणा के फतेहाबाद जिले में स्थित था।
  • यह कालीबंगा से 120 किलोमीटर की दूरी पर था।
  • इसकी खोज 194 में एस. आर. बिष्ट ने की थी।

सुरकोटड़ा किस राज्य में स्थित है?

A. गुजरात
B. राजस्थान
C. हरियाणा
D. पंजाब

✅A. गुजरात
  • सुरकोटड़ा गुजरात के कच्छ क्षेत्र में स्थित है।
  • यहाँ से घोड़े के अवशेष मिले हैं।

चन्हूदड़ो किस वर्तमान देश में स्थित है?

A. भारत
B. पाकिस्तान
C. नेपाल
D. अफगानिस्तान

✅B. पाकिस्तान
  • चन्हूदड़ो वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में स्थित है
  • यह शिल्प उत्पादन का महत्वपूर्ण केंद्र है।
  • यहाँ से मनका निर्माण और अन्य शिल्प गतिविधियों के प्रमाण मिले हैं।

आलमगीरपुर वर्तमान में किस राज्य में स्थित है?

A. बिहार
B. उत्तर प्रदेश
C. हरियाणा
D. मध्य प्रदेश

✅B. उत्तर प्रदेश
  • आलमगीरपुर उत्तर प्रदेश के मेरठ क्षेत्र के निकट स्थित है।
  • यह हिंडन नदी के तट पर स्थित था।
  • यह सिंधु सभ्यता का सबसे पूर्वी केंद्र है।

रोपड़ (रूपनगर) पुरातात्विक स्थल किस राज्य में स्थित है?

A. पंजाब
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. महाराष्ट्र

✅A. पंजाब
  • रोपड़, जिसे वर्तमान में रूपनगर कहा जाता है।
  • यह पंजाब में सतलुज नदी के निकट स्थित है।

निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल गुजरात में स्थित है?

A. कालीबंगा
B. धोलावीरा
C. राखीगढ़ी
D. रोपड़

✅B. धोलावीरा
  • धोलावीरा गुजरात के कच्छ क्षेत्र में स्थित है।
  • यह अपनी जल प्रबंधन प्रणाली और नगरीय संरचना के लिए प्रसिद्ध है।

हड़प्पा सभ्यता के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित स्थल कौन-सा है, जो महाराष्ट्र में है?

A. सुरकोटड़ा
B. भगतराव
C. दायमाबाद
D. रंगपुर

✅C. दायमाबाद

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में प्रवरा नदी के तट पर स्थित दायमाबाद हड़प्पा सभ्यता की दक्षिणतम सीमा को चिह्नित करता है।

हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत, कौन-सा वर्तमान भारतीय क्षेत्र इसकी भौगोलिक सीमा से बाहर था?

A. गुजरात
B. राजस्थान
C. उत्तर प्रदेश
D. बिहार

✅D. बिहार

हड़प्पा सभ्यता का पूर्वी विस्तार उत्तर प्रदेश के आलमगीरपुर तक ही सीमित था। गंगा-यमुना का दोआब भी इसकी सीमा में आता था, लेकिन इससे पूर्व में बिहार तक इसका विस्तार नहीं हुआ।

निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है?

A. लोथल — राजस्थान
B. कालीबंगा — गुजरात
C. राखीगढ़ी — हरियाणा
D. धोलावीरा — पंजाब

✅C. राखीगढ़ी — हरियाणा

राखीगढ़ी हरियाणा में स्थित है। लोथल और धोलावीरा गुजरात में तथा कालीबंगा राजस्थान में स्थित हैं।

 इस आर्टिकल में हमने प्रमुख स्थल, स्थान एवं महत्वपूर्ण पुरातात्विक विशेषताओं से संबंधित प्रश्नों को व्याख्या सहित कवर किया है अगले आर्टिकल में सिंधु घाटी की नगर योजना, जल निकासी एवं स्थापत्य के बारे में जानेंगे। 

PDF Notes, Quiz, Daily GK Updates और महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन
सबसे पहले पाने के लिए हमारा Telegram Channel Join करें।