इस आर्टिकल में भारत में यूरोपीय कंपनियों का आगमन प्रश्न उत्तर हिन्दी में दिए गए हैं, प्रत्येक MCQ के साथ एक बेहतर Explanation दिया गया है। यह प्रश्न और उनके उत्तर सभी Exams के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।
भारत में यूरोपीय कंपनियों का आगमन प्रश्न उत्तर
पुर्तगालियों के ‘Estado da Índia’ का मुख्यालय भारत में कहाँ था?
A. कोचीन
B. गोवा
C. सूरत
D. दीव
- गोवा पुर्तगाली Estado da Índia का प्रमुख मुख्यालय था।
- यह पुर्तगालियों की एशिया में औपनिवेशिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था थी।
- इसकी स्थापना 16वीं शताब्दी की शुरुआत में हुई थी।
पुर्तगालियों ने 1511 ई. में मलक्का पर अधिकार क्यों स्थापित किया?
A. भारत में कृषि विस्तार के लिए
B. यूरोप में युद्ध रोकने के लिए
C. मुगल साम्राज्य को समाप्त करने के लिए
D. पूर्वी मसाला व्यापार के महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर नियंत्रण
- मलक्का दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्रों में था।
- पुर्तगालियों ने 1511 ई. में अल्बुकर्क के नेतृत्व में मलक्का पर अधिकार किया।
1511 ई. में मलक्का पर अधिकार करने वाले पुर्तगाली अधिकारी कौन थे?
A. फ्रांसिस्को डी अल्मीडा
B. अल्फांसो डी अल्बुकर्क
C. नूनो-दा-कुन्हा
D. एस्टेवाओ डी गामा
- अल्फांसो डी अल्बुकर्क ने 1511 में मलक्का पर पुर्तगाली विजय का नेतृत्व किया।
पुर्तगालियों ने 1515 ई. में किस महत्वपूर्ण स्थान पर अधिकार स्थापित किया?
A. होर्मुज
B. दिल्ली
C. आगरा
D. लाहौर
- होर्मुज (Hormuz) फारस की खाड़ी के प्रवेश द्वार पर स्थित अत्यंत महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र था।
- इससे फारस की खाड़ी के समुद्री व्यापार पर उनका प्रभाव बढ़ा।
गोवा में पुर्तगाली Inquisition की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
A. 1498
B. 1542
C. 1560
D. 1600
- Goa Inquisition की स्थापना 1560 ई. में हुई थी।
- यह पुर्तगाली धार्मिक प्रशासन की एक महत्वपूर्ण संस्था थी।
- इसका उद्देश्य धार्मिक नियमों का पालन करवाना और कथित विधर्म की नगरणी करना था।
पुर्तगालियों की धार्मिक नीति में किस धर्म के प्रचार को प्रमुख स्थान दिया गया?
A. बौद्ध धर्म
B. इस्लाम
C. ईसाई धर्म
D. जैन धर्म
- पुर्तगाली शासन के साथ रोमन कैथोलिक ईसाई धर्म प्रसार हुआ।
- Jesuit तथा अन्य Catholic missionaries ने धर्म प्रचार में भूमिका निभाई।
- गोवा इस मिशनरी गतिविधि का प्रमुख केंद्र बना।
पुर्तगाली शासन के दौरान गोवा में किस प्रकार की स्थापत्य शैली का विकास हुआ?
A. हिंद-पुर्तगाली
B. केवल नागर शैली
C. केवल द्रविड़ शैली
D. केवल मुगल शैली
- गोवा में यूरोपीय और स्थानीय वास्तु परंपराओं के मेल से हिन्द-पुर्तगाली स्थापत्य कला विकसित हुई।
- चर्च और धार्मिक इमारतें इस कला के प्रमुख उदाहरण हैं।
पुर्तगाली साम्राज्य के कमजोर होने में 1580 ई. की कौन-सी घटना महत्वपूर्ण थी?
A. फ्रांसीसी क्रांति
B. प्लासी का युद्ध
C. बक्सर का युद्ध
D. पुर्तगाल का स्पेन के साथ राजवंशी संघ
- 1580 ई. में पुर्तगाल का राजवंशी उत्तराधिकार संकट समाप्त होकर वह स्पेन के फिलिप II के अधीन आ गया।
- 1580–1640 के दौरान पुर्तगाल और स्पेन एक ही राजवंश के अधीन रहे।
- इस स्थिति ने पुर्तगाली एशियाई साम्राज्य पर अतिरिक्त दबाव डाला।
पुर्तगालियों के भारत में आने से किस क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन आया?
A. समुद्री व्यापार
B. वैश्विक फसलों का प्रसार
C. मुद्रण एवं मिशनरी गतिविधियाँ
D. उपर्युक्त सभी
निम्नलिखित में से कौन-सा पुर्तगालियों के साम्राज्यवादी विस्तार का सही क्रम दर्शाता है?
A. Goa → Malacca → Hormuz
B. Malacca → Goa → Delhi
C. Hormuz → Delhi → Goa
D. Delhi → Goa → Malacca
- 1510 में गोवा पर पुर्तगाली अधिकार स्थापित हुआ।
- 1511 में मलक्का पर पुर्तगाली अधिकार स्थापित हुआ।
- 1515 में होर्मुज पर पुर्तगाली नियंत्रण स्थापित हुआ।
इस आर्टिकल में हमने भारत में यूरोपीय कंपनियों का आगमन प्रश्न उत्तर, जो बचे गए थे सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को कवर किया। आगे आने वाले आर्टिकल्स में हम डच, अंग्रेज और फ़्रांसीसियों से संबंधित प्रश्नों को पढ़ेंगे।
PDF Notes, Quiz, Daily GK Updates और महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन
सबसे पहले पाने के लिए हमारा Telegram Channel Join करें।