सामान्य ज्ञान | Gk PYQ in Hindi 2026 Most Important

इस पेज पर आपको सामान्य ज्ञान (GK) के प्रश्न और उनके उत्तर हिन्दी में सरल, स्पष्ट और तरीके से मिलेंगे। यहाँ इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान और अर्थशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों से जुड़े परीक्षा में बार बार आने वाले सामान्य ज्ञान के PYQ शामिल किए गए हैं, जो आपकी तैयारी को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। सामान्य ज्ञान 

Contents Show
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर हिन्दी में

सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर हिन्दी में

Q.भारत के संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द कब जोड़े गए?

A.1975
B.1976 
C.1978 
D.1942

B.1976
42 वें संविधान संशोधन 1976 के द्वारा संविधान की प्रस्तावना में तीन शब्द जोड़े गए समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और अखंडता।
इस संशोधन को लघु संशोधन भी कहा जाता है।
प्रस्तावना में अब तक मात्र एक बार ही संशोधन हुआ है।

Q.अभिनव भारत सोसायटी की स्थापना किसने की?

A.गांधी जी 
B.सुभाष चंद्र बोस 
C.विलियम जोन्स 
D.बी.डी. सावरकर 

D.बी.डी. सावरकर 
◉यह एक क्रांतिकारी संगठन था
◉इसकी स्थापना 1904 में बी.डी. सावरकर द्वारा की गई।

Q.मार्ले मिंटो सुधार किस अधिनियम को कहा जाता है?

A.भारत परिषद अधिनियम 1909 
B.भारत सरकार अधिनियम 1935 
C.चार्टर एक्ट 1833 
D.चार्टर एक्ट 1858 

A.भारत परिषद अधिनियम 1909 
भारतीय परिषद अधिनियम 1909 के समय लार्ड मार्ले भारत का सचिव था और लार्ड मिंटो वायसराय था।
इसीलिए इसे मार्ले मिंटो सुधार भी कहा जाता है।
इस अधिनियम के द्वारा पहली बार सांप्रदायिक निर्वाचन प्रणाली की शुरुआत की गई।
See also  geography question answer in hindi : Best No.1 Questions

Q.बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (Bandhavgarh National Park) किस राज्य में स्थित है?

A.मध्यप्रदेश 
B.छत्तीसगढ़ 
C.गुजरात 
D.मेघालय 

A.मध्यप्रदेश 
◉यह मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है।
◉बाघों के लिए प्रसिद्ध है।
भारत के प्रमुख नेशनल पार्क अभी पढ़ें...

Q.भारत में वित्त आयोग का गठन किस अनुच्छेद के तहत किया जाता है?

A.अनुच्छेद 360 
B.अनुच्छेद 352 
C.अनुच्छेद 280 
D.अनुच्छेद 110 

C.अनुच्छेद 280
◉वित्त आयोग का गठन प्रत्येक 5 वर्ष पर अनुच्छेद 280 के तहत किया जाता है।
◉यह एक संवैधानिक संस्था है।
◉वर्तमान में 16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविन्द पनगढ़िया हैं।

Q.धन विधेयक (Money Bill) पेश किया जा सकता है?

A.केवल लोकसभा में 
B.केवाल राज्यसभा में 
C.लोकसभा और राज्यसभा दोनों में 
D.किसी भी सदन में 

A.केवल लोकसभा में
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 109 के अनुसार, धन विधेयक केवल लोक सभा में ही पेश किया जा सकता है। राज्य सभा इस विधेयक को केवल 14 दिनों के लिए रोक सकती है, जिसके बाद इसे पारित मान लिया जाता है।

Q.भारत में पहली अनियमित जनगणना कब हुई थी?

A.1870 
B.1872 
C.1881 
D.1885 

B.1872
◉भारत में पहली अनियमित जनगणना लॉर्ड मेयो के समय में 1872 में हुई थी।
◉जबकि नियमित जनगणना लॉर्ड रिपन के समय में 1881 में हुई थी।

Q.निम्न में से किस नदी का उद्गम तिब्बत से नहीं होता है?

A.सतलुज 
B.सिंधु 
C.गंगा 
D.ब्रहमपुत्र 

C.गंगा 
क्योंकि गंगा नदी का उद्गम गंगोत्री हिमनद, उत्तरकाशी उत्तराखंड से होता है।

Q.भारतीय राष्ट्रपति को हटाने की प्रक्रिया का उल्लेख किस अनुच्छेद में है?

A.अनुच्छेद 61 
B.अनुच्छेद 62 
C.अनुच्छेद 74 
D.अनुच्छेद 75 

A.अनुच्छेद 61 
◉राष्ट्रपति को हटाने की महाभियोग प्रक्रिया का उल्लेख अनुच्छेद 61 में है।
◉महाभियोग एक अर्ध न्यायिक प्रक्रिया है।

Q.भारत में राष्ट्रपति शासन किस स्थिति में लगाया जा सकता है?

A.चुनाव न होने पर 
B.युद्ध की स्थिति 
C.संवैधानिक ढांचा विफल होने पर 
D.आर्थिक संकट 

C.संवैधानिक ढांचा विफल होने पर 
जब किसी राज्य का संवैधानिक ढांचा विफल हो जाता है तब उस राज्य का राज्यपाल, राष्ट्रपति को राष्ट्रपति शासन लागू करने के लिए प्रतिवेदन भेजता है।
अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लागू किया जाता है।
See also  geography question and answer in hindi 10 most important

Q.द्वैद शासन (Dual Government) की शुरुआत किसने की थी?

A.लॉर्ड कर्जन 
B.वारेन हेस्टिंग्स 
C.लॉर्ड कार्नवालिस 
D.रॉबर्ट क्लाइव 

D.रॉबर्ट क्लाइव
1765 में सर्वप्रथम रॉबर्ट क्लाइव ने बंगाल में द्वैद शासन की स्थापना की।
1772 में इस व्यवस्था को वारेन हेस्टिंग्स द्वारा समाप्त कर दिया गया।

Q.पंचशील सिद्धांत किन-किन देशों के बीच हुआ था ?

A.भारत और नेपाल 
B.भारत और चीन  
C.भारत और भूटान 
D.भारत और बांग्लादेश 

B.भारत और चीन  
पंचशील सिद्धांत तिब्बत क्षेत्र को लेकर भारत और चीन के बीच हुआ था।
यह 29 अप्रैल 1954 को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय हुआ था।

Q.निम्न में से भारत के पहले गृह मंत्री थे?

A.डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 
B.जवाहरलाल नेहरू 
C.एस. राधाकृष्णन 
D.सरदार बल्लभ भाई पटेल 

D.सरदार बल्लभ भाई पटेल 
◉इन्हें लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है।
◉ये स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे।

Q.विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र किस देश का है?

A.स्विट्जरलैंड 
B.अमेरिका 
C.आइसलैंड 
D.भारत 

B.अमेरिका 
अमेरिका का लोकतंत्र दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र है।
जबकि दुनिया की सबसे पुरानी संसद आइसलैंड की है।

Q.निम्नलिखित कथनों पर विचार करो -

1.संविधान का अनुच्छेद 108 में संसद के संयुक्त अधिवेसन का प्रावधान है। 
2.संयुक्त अधिवेसन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष करता है। 
3.संयुक्त अधिवेशन की प्रक्रिया ऑस्ट्रेलिया से ली गई है। 

A.केवल 1 सही है 
B.केवल 1 और 2 सही हैं
C.केवल 3 सही है 
D.दिए गए तीनों कथन सत्य हैं 

D.दिए गए तीनों कथन सत्य हैं

अगर आपको दिए गए सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उनके उत्तर पसंद आए हों तो इस पेज को अपने दोस्तों और भाई बहनों के साथ शेयर करे क्योंकि सामान्य ज्ञान ही सिलेक्शन दिलाता है। सामान्य ज्ञान (GK) से संबंधित कोई भी जानकारी और महत्वपूर्ण PDF के लिए Telegram को जॉइन कर लें, धन्यवाद। 
Join Telegram | Instagram

सामान्य ज्ञान के इस प्रश्न का उत्तर आप दो – अजातशत्रु किसका उत्तराधिकारी था?
Comment Your Answer

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top