Modern History MCQ in Hindi – इस आर्टिकल में भारत में यूरोपीय शक्ति के आगमन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी MCQ और उसके बेहतर Explanation के माध्यम से दी गई है। यह जानकारी Competitive Exams के साथ ही अन्य Exams के लिए भी आवस्यक है। 

Modern History MCQ in Hindi

Modern History MCQ in Hindi

भारत में समुद्री मार्ग से पहुँचने वाला पहला यूरोपीय कौन था?

A. डच
B. अंग्रेज
C. पुर्तगाली
D. फ्रांसीसी

✅C. पुर्तगाली
  • वास्कोडिगामा भारत में समुद्री मार्ग से पहुँचने वाले पहले थे, जो पुर्तगाल का निवासी था।
  • यह 1498 ई. में समुद्री मार्ग से भारत पहुँचा।

वास्को-दा-गामा भारत के किस स्थान पर पहुँचा था?

A. सूरत
B. कालीकट
C. गोवा
D. कोचीन

✅B. कालीकट
  • वास्को-दा-गामा 1498 ई. में कालीकट के तट पर पहुँचा।
  • उस समय कालीकट का शासक जमोरिन (Zamorin) था।
  • कालीकट मालाबार तट पर स्थित था और मसाला व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र था।

वास्को-दा-गामा भारत किस समुद्री मार्ग से पहुँचा था?

A. अटलांटिक महासागर → प्रशांत महासागर
B. भूमध्य सागर → लाल सागर
C. केप ऑफ गुड होप के रास्ते हिंद महासागर
D. काला सागर के रास्ते अरब सागर

✅C. केप ऑफ गुड होप के रास्ते हिंद महासागर
  • वास्को-दा-गामा अफ्रीका के दक्षिणी सिरे केप ऑफ गुड होप से होकर भारत पहुँचा।

भारत आने वाले पुर्तगालियों का मुख्य उद्देश्य प्रारंभ में क्या था?

A. भारत में लोकतांत्रिक शासन स्थापित करना
B. मसाला व्यापार पर नियंत्रण स्थापित करना
C. भारतीय राज्यों को समाप्त करना
D. कृषि व्यवस्था में सुधार करना

✅B. मसाला व्यापार पर नियंत्रण स्थापित करना
  • पुर्तगाली भारत के लाभदायक समुद्री व्यापार, विशेषकर मसाला व्यापार, पर नियंत्रण चाहते थे।
  • काली मिर्च, दालचीनी और अन्य मसाले यूरोप में अत्यधिक मूल्यवान थे।
  • धीरे-धीरे उनका व्यापारिक विस्तार राजनीतिक एवं सैन्य हस्तक्षेप में बदलने लगा।

भारत में पुर्तगाली सत्ता का पहला वायसराय किसे माना जाता है?

A. अल्बुकर्क
B. वास्को-दा-गामा
C. फ्रांसिस्को डी अल्मीडा
D. नूनो-दा-कुन्हा

✅C. फ्रांसिस्को डी अल्मीडा
  • यह भारत में पहला पुर्तगाली गवर्नर था।
  • जो 1505 ई. में गवर्नर बनकर आया था, और 1509 ई. तक गवर्नर पद पर रहा।
  • उसकी नीति समुद्री शक्ति और व्यापारिक मार्गों पर नियंत्रण स्थापित करने पर केंद्रित थी।

फ्रांसिस्को डी अल्मीडा की ‘नीति’ किस नाम से प्रसिद्ध है?

A. Subsidiary Alliance
B. Doctrine of Lapse
C. Blue Water Policy
D. Forward Policy

✅C. Blue Water Policy
  • ब्लू वाटर पॉलिसी का संबंध फ्रांसिस्को डी अल्मीडा से है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य समुद्र और नौसैनिक शक्ति पर नियंत्रण स्थापित करना था।

भारत में पुर्तगालियों की वास्तविक राजनीतिक शक्ति को स्थापित करने में किसकी प्रमुख भूमिका थी?

A. अल्बुकर्क
B. वास्को-दा-गामा
C. फ्रांसिस्को डी अल्मीडा
D. नूनो-दा-कुन्हा

✅A. अल्बुकर्क
  • अल्फांसो डी अल्बुकर्क भारत में पुर्तगाली शक्ति को मजबूत करने वाला प्रमुख पुर्तगाली गवर्नर था।
  • यह 1509 ई. में गवर्नर बना और 1510 ई. में इसने गोवा पर अधिकार कर लिया।

भारत में पुर्तगाली सत्ता का प्रमुख केंद्र कौन-सा स्थान बना?

A. मद्रास
B. गोवा
C. कलकत्ता
D. सूरत

✅B. गोवा
  • 1510 में अल्बुकर्क द्वारा अधिकार करने के बाद यह पुर्तगाली सत्ता का प्रमुख केंद्र बना।
  • गोवा अरब सागर के महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों के निकट स्थित था।

‘कार्टाज प्रणाली’ (Cartaz System) किस यूरोपीय शक्ति से संबंधित थी?

A. अंग्रेज
B. डच
C. पुर्तगाली
D. फ्रांसीसी

✅C. पुर्तगाली
  • कार्टाज पुर्तगालियों द्वारा लागू किया गया एक प्रकार का समुद्री पास/परमिट सिस्टम था।
  • इसके माध्यम से वे हिंद महासागर में चलने वाले व्यापारिक जहाजों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करते थे।
  • जिन जहाजों के पास अनुमति नहीं होती थ, उन्हें रोक दिया जाता था।

1509 ई. का दीव का युद्ध मुख्यतः किन शक्तियों के बीच हुआ था?

A. पुर्तगाली और संयुक्त मुस्लिम नौसैनिक शक्ति
B. अंग्रेज और फ्रांसीसी
C. डच और अंग्रेज
D. मराठा और पुर्तगाली

✅A. पुर्तगाली और संयुक्त मुस्लिम नौसैनिक शक्ति
  • इस युद्ध में पुर्तगाली सेना का नेतृत्व अल्मीडा ने किया।
  • इसमें पुर्तगाली विजयी हुए।
  • इस विजय ने हिंद महासागर में पुर्तगालियों की नौसैनिक स्थिति को मजबूत किया।

पुर्तगालियों ने भारत में व्यापार के साथ-साथ किस क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाया?

A. केवल शिक्षा 
B. केवल कृषि
C. केवल हस्तशिल्प
D. समुद्री एवं सैन्य शक्ति

✅D. समुद्री एवं सैन्य शक्ति
  • पुर्तगालियों ने व्यापारिक गतिविधियों के साथ नौसैनिक और सैन्य शक्ति का विकास किया।
  • बंदरगाहों, किलों और समुद्री मार्गों पर नियंत्रण उनके विस्तार का आधार था।

भारत में पुर्तगालियों का पहला प्रमुख व्यापारिक कारखाना (Factory) कहाँ स्थापित किया गया था?

A. गोवा
B. कोचीन
C. सूरत
D. दीव

✅B. कोचीन
  • कोचीन में पुर्तगालियों ने 1500 ई. में अपना प्रारंभिक व्यापारिक केंद्र स्थापित किया।
  • यह मालाबार तट पर स्थित महत्वपूर्ण बंदरगाह था।

भारत में पुर्तगालियों द्वारा निर्मित पहला किला कौन-सा माना जाता है?

A. फोर्ट सेंट जॉर्ज
B. फोर्ट विलियम
C. फोर्ट मैनुअल
D. आगरा किला

✅C. फोर्ट मैनुअल
  • फोर्ट मैनुअल को भारत में पुर्तगालियों द्वारा निर्मित पहला प्रमुख किला माना जाता है।
  • इसका निर्माण कोचीन में 1503 ई. में कराया गया।
  • इसका नाम पुर्तगाल के राजा मैनुअल प्रथम के नाम पर पड़ा।

पुर्तगालियों ने भारत में तंबाकू के प्रसार में किस भूमिका निभाई?

A. तंबाकू को भारत से बाहर ले गए
B. तंबाकू को भारत में लाने और फैलाने में
C. तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया
D. केवल यूरोप में इसका उत्पादन किया 

✅B. तंबाकू को भारत में लाने और फैलाने में भूमिका निभाई 
  • तंबाकू मूल रूप से अमेरिका का पौधा है।
  • पुर्तगाली समुद्री संपर्कों के माध्यम से तंबाकू भारत सहित एशिया के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचा।
  • भारत में बाद के समय में इसका उत्पादन और सेवन व्यापक हुआ।

भारत में मुद्रण (Printing Press) की शुरुआत का संबंध किस यूरोपीय शक्ति से जोड़ा जाता है?

A. डच
B. अंग्रेज
C. पुर्तगाली
D. फ्रांसीसी

✅C. पुर्तगाली
  • भारत में मुद्रण तकनीक के शुरुआती प्रसार का संबंध पुर्तगालियों से है।
  • 1556 ई. में गोवा में पहला मुद्रण प्रेस स्थापित किया गया।

भारत में पहला मुद्रण प्रेस 1556 ई. में कहाँ स्थापित किया गया था?

A. मद्रास
B. गोवा
C. कलकत्ता
D. बंबई

✅B. गोवा
  • 1556 ई. में गोवा में पहला मुद्रण प्रेस स्थापित किया गया।
  • यह पुर्तगाली मिशनरियों की गतिविधियों से जुड़ा था।

पुर्तगालियों ने भारत में अपने केंद्रों की सुरक्षा के लिए किस प्रकार की संरचनाओं का उपयोग किया?

A. किले और दुर्ग
B. स्तूप
C. पंचायत भवन
D. विश्वविद्यालय

✅A. किले और दुर्ग
  • इनका उद्देश्य बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों को सुरक्षित रखना था।
  • किले पुर्तगाली सैन्य शक्ति तथा व्यापारिक नियंत्रण दोनों के केंद्र बने।

पुर्तगालियों ने अरब व्यापारियों को सबसे बड़ी चुनौती किस क्षेत्र में दी?

A. समुद्री व्यापार
B. कपास की खेती
C. कृषि कर संग्रह
D. भूमि सुधार

✅A. समुद्री व्यापार
  • अरब व्यापारी लंबे समय से हिंद महासागर के मसाला व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।

निम्नलिखित में से कौन-सा कारण भारत में पुर्तगाली शक्ति के पतन का प्रमुख कारण था?

A. उनकी नौसैनिक शक्ति का हमेशा बढ़ते रहना
B. डच और अंग्रेजों जैसी प्रतिस्पर्धी यूरोपीय शक्तियों का उदय
C. भारत में मसाला व्यापार का समाप्त होना
D. मुगलों का समुद्री साम्राज्य

✅B. डच और अंग्रेजों जैसी प्रतिस्पर्धी यूरोपीय शक्तियों का उदय
  • डच और अंग्रेजों के मजबूत होने से पुर्तगालियों के व्यापारिक प्रभुत्व को चुनौती मिली।
  • पुर्तगाल का आकार और संसाधन अन्य उभरती यूरोपीय शक्तियों की तुलना में सीमित थे।

भारत में पुर्तगालियों के बाद प्रमुख यूरोपीय व्यापारिक शक्ति के रूप में कौन आया?

A. डच
B. रूसी
C. जर्मन
D. स्पेनिश

✅A. डच
  • पुर्तगालियों के बाद डचों ने भारत के समुद्री व्यापार में प्रवेश किया।
  • उनका लक्ष्य भी मसाला और समुद्री व्यापार से लाभ प्राप्त करना था।
  • इसके बाद अंग्रेज और फ्रांसीसी भी भारत में महत्वपूर्ण यूरोपीय व्यापारिक शक्तियों के रूप में उभरे।

इस आर्टिकल में हमने यूरोपीय शक्ति के आगमन से संबंधित 20 महत्वपूर्ण प्रश्नों को कवर किया है अगले आर्टिकल में हम बाकी के प्रश्नों को पढ़ेंगे। 

PDF Notes, Quiz, Daily GK Updates और महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन
सबसे पहले पाने के लिए हमारा Telegram Channel Join करें।