Modern History Questions Answers in Hindi से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पढ़ें। SSC, RRB, UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी आधुनिक इतिहास, आसान भाषा में विस्तृत व्याख्या सहित उपलब्ध।

Modern History Questions & Answers in Hindi

Modern History Questions Answers in Hindi

1857 के विद्रोह को किस नाम से जाना जाता है?

A.भारत छोड़ो आंदोलन 
B.क्रिप्स् मिशन 
C.जलियाँवाला बाग हत्याकांड 
D.प्रथम स्वतंत्रता संग्राम

D.प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
◉यह भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था।
◉सर्वप्रथम मेरठ से प्रारंभ हुआ।
◉इसका तात्कालिक कारण चर्बी वाले कारतूसों का विरोध करना था।

1857 के विद्रोह का नेतृत्व दिल्ली में किसने किया था?

A.खान बहादुर खान 
B.नाना साहब 
C.बहादुर शाह जफर 
D.कुँवर सिंह 

C.बहादुर शाह जफर
◉खान बहादुर खान ने बरेली से क्रांति का नेतृत्व किया।
◉नाना साहब और तात्या टोपे ने कानपुर से क्रांति का नेतृत्व किया।
◉कुँवर सिंह ने बिहार से क्रांति का नेतृत्व किया।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी?

A.20 अगस्त 
B.24 सितंबर 
C.28 दिसंबर 
D.30 जनवरी 

C.28 दिसंबर
◉इसकी स्थापना 28 दिसंबर 1885 को बंबई में हुई थी।
◉जो एलन ऑक्टेवियन ह्यूम ने की थी।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कौन थे?

A.ए.ओ. ह्यूम 
B.व्योमेश चंद्र बनर्जी 
C.सोहन सिंह भकना 
D.बदरुद्दीन तैयब जी 

B.व्योमेश चंद्र बनर्जी
स्थापना के दिन ही 28 दिसंबर 1885 को इसका पहला अधिवेसन हुआ था जिसके अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी थे।
Modern History Questions Answers in Hindi

बंगाल विभाजन किस वर्ष हुआ था?

A.1885 
B.1905 
C.1906 
D.1907 

B.1905
बंगाल विभाजन 16 अक्टूबर 1905 में लॉर्ड कर्जन द्वारा किया गया था। उस दिन को पूरे बंगाल में शोक दिवस के रूप में मनाया गया।
1911 में लॉर्ड हार्डिंग ने इस विभाजन को रद्द कर दिया।

होमरूल लीग आंदोलन किसने शुरू किया था?

A.मदन मोहन मालवीय 
B.एनी बेसेंट 
C.बाल गंगाधर तिलक 
D.B और C दोनों 

D.B और C दोनों
◉बाल गंगाधर तिलक ने अप्रैल 1916 में पुणे में इसकी स्थापना की।
◉एनी बेसेंट ने सितंबर 1916 में मद्रास के अड़्यार में इसे स्थापित किया।

जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ था?

A.22 मार्च 1919 
B.13 अप्रैल 1919 
C.26 नबंबर 1919 
D.10 दिसंबर 1919 

B.13 अप्रैल 1919
जालियाँवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल 1919 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था।
ब्रिटिश अधिकारी जनरल ने निहत्थी जनता पर गोली चलाने का आदेश दे दिया जिसमे 379 लोग मारे गए और 137 लोग घायल हुए थे।

जलियांवाला बाग हत्याकांड के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?

A.लॉर्ड वेलेजली 
B.लॉर्ड मिंटो 
C.लॉर्ड चेम्सफोर्ड
D.लॉर्ड कर्जन 

C.लॉर्ड चेम्सफोर्ड
जलियाँवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल 1919 के समय गवर्नर जनरल लॉर्ड चेम्सफोर्ड था।

असहयोग आंदोलन कब शुरू किया गया था?

A.अप्रैल 1919 
B.अगस्त 1920 
C.सितंबर 1921 
D.फरवरी 1922 

B.अगस्त 1920
यह आंदोलन गांधी जी द्वारा 1 अगस्त 1920 को शुरू किया गया था।
फरवरी 1922 में चौरी चौरा कांड के कारण आंदोलन स्थगित कर दिया गया।

सविनय अवज्ञा आंदोलन कब शुरू हुआ था?

A.1922 में 
B.1924 में 
C.1928 में 
D.1930 में 

D.1930 में
यह आंदोलन 12 मार्च 1930 को गांधी जी की दांडी यात्रा से शुरू हुआ।
और 1930 से 1934 तक चला।

महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत कब की?

A.मार्च 1940 
B.अगस्त 1942
C.मार्च 1945 
D.अगस्त 1946 

B.अगस्त 1942
◉भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत गांधी जी 8 अगस्त 1942 में की थी।
◉इसी आंदोलन में महात्मा गांधी ने 'करो या मरो' का नारा दिया था।

स्वतंत्र भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था?

A.लॉर्ड माउंटबेटन 
B.सी.राजगोपालाचारी 
C.वारेन हेस्टिंग
D.कलीमेंट एटली 

A.लॉर्ड माउंटबेटन
◉सी.राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के प्रथम और अंतिम भारतीय गवर्नर जनरल थे।
◉वारेन हेस्टिंग बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल था।
◉कलीमेंट एटली भारत की स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे।

सेंट्रल हिन्दू कॉलेज के संस्थापक निम्न में से कौन हैं?

A.मदन मोहन मालवीय 
B.लाला लाजपत राय 
C.बाल गंगाधर तिलक 
D.एनी बेसेंट 

D.एनी बेसेंट
जबकि बनारस हिन्दू कॉलेज की स्थापना मदन मोहन मालवीय ने की थी।

किस अधिनियम को "शारदा एक्ट" के नाम से जाना जाता है?

A.बाल विवाह निषेध अधिनियम 1929 
B.बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 
C.विधवा पुनर्विवाह अधिनियम 1856 
D.उपर्युक्त सभी 

A.बाल विवाह निषेध अधिनियम 1929
बाल विवाह निषेध अधिनियम 28 सितंबर 1929 को पारित किया गया था।
यह अधिनियम 'हरविलास शारदा' के प्रयासों से बना था इसीलिए इसे "शारदा एक्ट" के नाम से भी जाना जाता है।

हंटर आयोग का संबंध किससे था?

A.शिक्षा 
B.पुलिस 
C.सेना 
D.कृषि 

A.शिक्षा से
Modern History Questions Answers in Hindi

आधुनिक इतिहास से जुड़े प्रश्न–उत्तर (Modern History Questions Answers in Hindi) न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत बनाते हैं, बल्कि भारत और विश्व के ऐतिहासिक घटनाक्रमों की स्पष्ट समझ भी विकसित करते हैं।
अगर यहाँ दिए गए प्रश्न पसंद आए हों तो अपने दोस्तों और भाई बहनों के साथ शेयर करें।