Polity Questions in Hindi – भारतीय संविधान, राजनीति और शासन व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह, आसान भाषा में व्याख्या के साथ। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी MCQs और PYQs। Polity Questions in Hindi.

Polity Questions in Hindi
Q.भारत के संविधान का संरक्षक कौन होता है?
A.प्रधानमंत्री
B.राष्ट्रपति
C.संसद
D.सर्वोच्च न्यायालय
सर्वोच्च न्यायालय देश के संविधान का संरक्षक होता है। यह न केवल संविधान की गरिमा और मूल्यों की रक्षा करता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि बनाए गए सभी कानून और निर्णय संविधान की भावना के अनुरूप हों।
Q.भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में मौलिक कर्तव्य शामिल हैं?
A.32
B.51A
C.45A
D.62B
◉
◉
◉
Q.भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्वों को किस देश से लिया गया है?
A.जर्मनी
B.आयरलैंड
C.ब्रिटेन
D.अमेरिका
◉राज्य के नीति निदेशक तत्व
◉राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया
◉राज्यसभा में राष्ट्रपति द्वारा 12 सदस्यों का मनोनयन आदि इन सभी को आयरलैंड के संविधान से लिया गया है।
Q.किस दिन को भारतीय लोग अपना संविधान दिवस के रूप में मानाते हैं?
A.15 अगस्त
B.26 जनवरी
C.28 दिसंबर
D.26 नवंबर
26 नवंबर के दिन साल 1949 में देश का संविधान औपचारिक रूप से अपनाया गया था। यह वह क्षण था जब भारत ने अपने शासन, अधिकारों और कर्तव्यों के लिए एक स्पष्ट और मजबूत आधार तय किया।
Q.भारतीय संविधान में संघ की व्यवस्था का प्रमुख लक्षण क्या है?
A.एकल नागरिकता
B.केवल एक संविधान
C.शक्तियों का विभाजन
D.एकात्मक शासन
केंद्र और राज्य के बीच शक्तियों का बंटवारा संघीय व्यवस्था की पहचान है।
Q.राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में कितने सदस्यों का मनोनयन किया जा सकता है?
A.2
B.4
C.6
D.12
अनुच्छेद 80 के तहत राष्ट्रपति को राज्यसभा में 12 सदस्यों के मनोनयन का अधिकार है। अनुच्छेद 331 के तहत राष्ट्रपती को यह अधिकार था की वह लोकसभा मे 2 आंग्ल भारतीय सदस्यों का मनोनयन करे लेकिन यह व्यवस्था 104 वें संविधान संशोधन 2019 के द्वारा समाप्त कर दी गई है।
Q.भारत के उपराष्ट्रपति को उसके पद की शपथ कौन दिलाता है?
A.राष्ट्रपति
B.प्रधानमंत्री
C.मुख्य न्यायधीश
D.लोकसभा अध्यक्ष
उपराष्ट्रपति के पद की शपथ प्रक्रिया अनुच्छेद 69 में है जो राष्ट्रपति द्वारा दिलाई जाती है।
Q.भारतीय संविधान के संशोधन की प्रक्रिया किस देश से ली गई है?
A.आयरलैंड
B.जर्मनी
C.दक्षिण अफ्रीका
D.कनाडा
भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया अनुच्छेद 368 में है जिसे दक्षिण अफ्रीका के संविधान से लिया गया है इसके अलावा राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव भी दक्षिण अफ्रीका से लिया गया है।
Q.भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में ग्राम पंचायत का वर्णन है?
A.अनुच्छेद 38
B.अनुच्छेद 40
C.अनुच्छेद 48
D.अनुच्छेद 50
ग्राम पंचायतों को संवैधानिक दर्जा 73 वें संविधान संशोधन 1992 के द्वारा मिला।
Q.विधि या कानून के समक्ष समानता किस अधिकार से संबंधित है?
A.समानता का अधिकार
B.स्वतंत्रता का अधिकार
C.शोषण के विरुद्ध अधिकार
D.संवैधानिक उपचारों का अधिकार
अनुच्छेद 14 के अनुसार कानून के समक्ष सभी समान है।
अनुच्छेद 14 से 18 में समानता के अधिकार दिए गए है।
Q.अनुच्छेद 123 के तहत अध्यादेश जारी करने की शक्ति ________ की महत्वपूर्ण विधायी शक्ति है?
A.प्रधानमंत्री
B.राज्यपाल
C.राष्ट्रपति
D.राज्यपाल और राष्ट्रपति
अनुच्छेद 123 के अनुसार राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने शक्ति प्राप्त है जबकि अनुच्छेद 213 में राज्यपाल को प्राप्त है।
Q.भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों और मौलिक अधिकारों को कहाँ से लिया गया है?
A.अमेरिका और रूस
B.अमेरिका और ब्रिटेन
C.पूर्व सोवियत संघ और अमेरिका
D.रूस और ब्रिटेन
◉मौलिक कर्तव्यों को पूर्व सोवियत संघ (रूस) से लिया गया है।
◉मौलिक अधिकारों को अमेरिका के संविधान से लिया गया है।
Q.किस अनुच्छेद के अनुसार प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा?
A.61
B.62
C.74
D.75
◉अनुच्छेद 63 में कहा गया है कि भारत का एक उपराष्ट्रपति होगा।
◉अनुच्छेद 74 के अनुसार राष्ट्रपति को सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद होगी जिसका अध्यक्ष प्रधानमंत्री होगा।
◉अनुच्छेद 75 के अनुसार मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी तथा अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर करेगा।
Q.निम्न में से कौन सी एक भारतीय संविधान की विशेषता नहीं है?
A.स्वतंत्र न्यायपालिका
B.अंशतः कठोर और अंशतः लचीला
C.दोहरी नागरिकता
D.सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार
भारतीय संविधान में एकल नागरिकता का प्रावधान है जबकि अमेरिका में दोहरी नागरिकता है।
Q.राज्य के विधानमण्डल के उच्च सदन को किस नाम से जाना जाता है?
A.राज्यसभा
B.लोकसभा
C.विधानपरिषद
D.विधानसभा
◉राज्यविधानमण्डल के दो सदन होते हैं-
◉विधानपरिषद (उच्च सदन)
◉विधानसभा (निम्न सदन)
Join Telegram For PDF | Polity Questions in Hindi
अगर आपको दिए गए महत्वपूर्ण और हर बार पूछे जाने वाले Polity Questions in Hindi पसंद आए हों या अच्छे लगे हों तो इन्हें अपने दोस्तों या भाई बहनों के साथ शेयर जरूर करें।
और Polity Questions in Hindi PYQ और MCQ के संबंध में जानकारी के लिए सोशल मीडिया पर फॉलो जरूर करे जिससे कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी हो तो वो आप तक पहुँच सके।
एक Polity Questions in Hindi का उत्तर आप comment करें-
“संसद के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है?”
CLICK FOR ANSWER
