Prachin Itihas ke Mahatvpurn Prashn Uttar Hindi में जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे RRB, SSC, UPSSSC, CTET, TET, Police, Railway, Banking तथा अन्य सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। भारतीय प्राचीन इतिहास से संबंधित ये प्रश्न-उत्तर न केवल परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी हैं, बल्कि सामान्य ज्ञान को मजबूत बनाने में भी सहायक हैं।

Prachin Itihas ke Mahatvpurn Prashn Uttar
हड़प्पा सभ्यता की खोज किसने की थी?
A. राखालदास बनर्जी
B. दयाराम साहनी
C. राहुल संकलिया
D. उपर्युक्त सभी
◉हड़प्पा सभ्यता की खोज 1921 दयाराम साहनी ने की थी।
◉हड़प्पा सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे पहले खोजा गया स्थल है।
◉इसीलिए सिंधु घाटी सभ्यता को "हड़प्पा सभ्यता" भी कहा जाता है।
मोहनजोदड़ो का अर्थ क्या है?
A. लोगों का समूह
B. नवीनतम सभ्यता
C. मृतकों का टीला
D. इनमें से कोई नहीं
◉मोहनजोदड़ो की खोज 1922 में राखालदास बनर्जी ने की थी।
◉इसकी वर्तमान स्थिति पाकिस्तान के लरकाना जिले में है।
◉यहाँ से विशाल स्नानागार और अन्नागार के साक्ष्य मिले हैं।
◉कांसे की नर्तकी भी यहीं से मिली है।
वैदिक सभ्यता का प्रमुख ग्रंथ कौन-सा है?
A. अथर्ववेद
B. ऋग्वेद
C. सामवेद
D. यजुर्वेद
◉यह वैदिक सभ्यता का सबसे पुराना और प्रमुख ग्रंथ है।
◉ऋग्वेद की रचना ऋग्वेदिक काल में हुई थी।
सम्पूर्ण वेदिक काल ...
महाजनपद काल में कुल कितने महाजनपद थे?
A. 14
B. 15
C. 16
D. 17
◉महाजनपदों की संख्या 16 है।
◉जिनमें मगध सर्वाधिक शक्तिशाली था।
◉बौद्ध ग्रंथ अंगुत्तर निकाय और जैन ग्रंथ भगवती सूत्र से 16 महाजनपदों के बारे में जानकारी मिलती है।
गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था?
A. लुंबिनी
B. कुशीनगर
C. श्रावस्ती
D. कुंडग्राम
◉गौतम बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु के लुम्बिनी वन में हुआ था।
◉बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व वैशाख पूर्णिमा के दिन हुआ था।
◉बुद्ध की मृत्यु 483 ईसा पूर्व कुशीनगर, उत्तरप्रदेश में हुई थी।
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर कौन थे?
A. ऋषभदेव
B. महावीर स्वामी
C. पार्श्वनाथ
D. नेमिनाथ
◉महावीर स्वामी जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर थे।
◉महावीर स्वामी को जैन धर्म का वास्तविक संस्थापक माना जाता है।
◉महावीर स्वामी का जन्म 540 ईसा पूर्व कुण्डग्राम, वैशाली में हुआ था।
अशोक के अभिलेख किस भाषा में लिखे गए हैं?
A. हिन्दी
B. पालि
C. प्राकृत
D. संस्कृत
◉अशोक के अभिलेखों में उसे ‘देवनामपिय’ और ‘पियदस्सि’ कहा गया है।
◉अशोक का नाम अशोक उसके ‘मास्की‘ के अभिलेख मे मिलता है।
◉अशोक का राज्यभिषेक 269 ईसा पू. हुआ था।
◉अशोक ने 261 ईसा पू. कलिंग पर आक्रमण किया था।
◉अशोक की कलिंग विजय का उल्लेख उसके 13वें शिलालेख में मिलता है।
चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु कौन थे?
A. अश्वघोष
B. कालिदास
C. पतंजलि
D. चाणक्य
◉चाणक्य को ‘कौटिल्य’ और ‘विष्णुगुप्त’ भी कहा जाता है।
◉चाणक्य चन्द्रगुप्त मौर्य के प्रधानमंत्री थे।
◉चाणक्य की सहायता से ही चंद्रगुप्त मौर्य ने घनानन्द को पराजित कर मौर्य वंश की नींव रखी थी।
अजन्ता की गुफाएँ किसके लिए प्रसिद्ध हैं?
A. प्रयाग प्रशस्ति
B. मुगल चित्रकारी
C. बौद्ध चित्रकला
D. जैन चित्रकला
◉अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित हैं।
◉इन्हें 1819 में ब्रिटिश कैप्टन जॉन स्मिथ द्वारा खोज गया था।
◉इन्हें 1983 में UNESCO द्वारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया।
गुप्त काल में कौन-सा सिक्का प्रचलित था?
A. स्वर्ण सिक्का
B. चांदी का सिक्के
C. तांबे का सिक्का
D. कांच का सिक्का
◉गुप्तकाल में सोने के सिक्के को "दीनार" कहा जाता था।
◉गुप्तकाल में स्वर्ण सिक्का सर्वप्रथम चन्द्रगुप्त प्रथम ने जारी किया था।
◉गुप्तकाल को प्राचीन भारत का "स्वर्णयुग" कहा जाता है।
इलाहाबाद स्तंभलेख किस सम्राट से संबंधित है?
A. स्कंदगुप्त
B. कुमारगुप्त
C. चंद्रगुप्त
D. समुद्रगुप्त
◉"इलाहाबाद स्तम्भ लेख" को "प्रयाग प्रशस्ति" के नाम से भी जाना जाता है।
◉यह समुद्रगुप्त के दरबारी कवि हरिषेण द्वारा लिखा गया।
◉यह अभिलेख समुद्रगुप्त की उपलब्धियों का वर्णन करता है।
कौन-सा ग्रंथ कौटिल्य द्वारा लिखा गया था?
A. महाभारत
B. रामायण
C. अर्थशास्त्र
D. अष्टाध्यायी
◉अर्थशास्त्र मौर्य प्रशासन पर आधारित है।
◉यह ग्रंथ 15 अधिकरणों में विभाजित है।
Prachin Itihas ke Mahatvpurn Prashn Uttar
हर्षवर्धन की राजधानी क्या थी?
A. पाटलिपुत्र
B. कन्नौज
C. हम्पी
D. गिरीव्रिज
◉इनकी प्रारम्भिक राजधानी "थानेश्वर" थी बाद में इन्होंने अपनी बहन राज्यश्री को सहायता देने के लिए राजधानी "कन्नौज" स्थानांतरित की।
◉हर्षवर्धन के शासनकाल में ही “ह्वेनशांग” भारत आया था।
◉हर्ष का दरवारी कवि बाणभट्ट था।
◉बाणभट्ट के द्वारा ही ‘हर्षचरित’ व ‘कादंबरी’ की रचना की गयी थी।
पुष्यभूति वंश का सबसे महान राजा कौन था?
A. पुष्यमित्र शुंग
B. हर्षवर्धन
C. पुलिकेशन द्वितीय
D. बिंबिसार
◉पुष्यभूति वंश को वर्धन वक्ष के नाम से भी जानते है।
◉इस वंश का महान राजा हर्षवर्धन था।
◉पुलिकेशन द्वितीय ने हर्षवर्धन को नर्मदा नदी के तट पर पराजित किया था।
Join Telegram | Prachin Itihas ke Mahatvpurn Prashn Uttar
