Cells MCQ in Hindi के इस आर्टिकल में कोशिका (Cell) की परिभाषा और उनके प्रकार तथा अन्य विस्तृत जानकारी महत्वपूर्ण MCQऔर Explanation के साथ दी गई है। जिसमें Competitive Exams को ध्यान में रखकर Concepts को कवर किया गया है। 

(कोशिका) Cells MCQ in Hindi

कोशिका (Cell) क्या है?

कोशिका (Cell) जीवों की संरचनात्मक (Structural) तथा कार्यात्मक (Functional) इकाई है। प्रत्येक जीव एक या अनेक कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। कोशिका के भीतर विभिन्न कोशिकांग (Cell Organelles) होते हैं, जो अलग-अलग कार्य करते हैं।

तथ्यजानकारी
कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक (1665)
जीवित कोशिका की खोजएंटोनी वॉन ल्यूवेनहॉक
कोशिका सिद्धांत के प्रतिपादकश्लाइडेन और श्वान
सबसे बड़ी कोशिकाशुतुरमुर्ग का अंडा
सबसे छोटी कोशिकामाइकोप्लाज्मा
मानव शरीर की सबसे लंबी कोशिकातंत्रिका कोशिका (Neuron)

कोशिका के प्रकार (Types of Cells)

1. प्रोकैरियोटिक कोशिका (Prokaryotic Cell)
2. यूकैरियोटिक कोशिका (Eukaryotic Cell)

Cells MCQ in Hindi

21.कोशिका का अध्ययन किस शाखा के अंतर्गत किया जाता है?

A. Histology
B. Taxonomy
C. Cytology
D. Genetics

✅C. Cytology
⦾Cytology = कोशिकाओं का अध्ययन।
⦾Histology = ऊतकों का अध्ययन।
⦾Taxonomy = वर्गीकरण का अध्ययन।
⦾Genetics = आनुवंशिकता का अध्ययन।

22.कोशिका (Cell) की खोज किसने की थी?

A. रॉबर्ट ब्राउन
B. रॉबर्ट हुक
C. श्लाइडेन और श्वान
D. वाटसन और क्रिक

✅B. रॉबर्ट हुक
⦾रॉबर्ट हुक ने 1665 में कॉर्क (Cork) के पतले टुकड़े का सूक्ष्मदर्शी से अध्ययन किया।
⦾उन्होंने छोटे-छोटे कक्षों जैसी संरचनाएँ देखीं और उन्हें Cell (कोशिका) नाम दिया।
⦾उन्होंने मृत कोशिकाओं का अवलोकन किया था।

23.कोशिका में केन्द्रक (Nucleus) की खोज किसने की थी?

A. रॉबर्ट हुक
B. रॉबर्ट ब्राउन
C. डार्विन
D. ल्यूवेनहॉक

✅B. रॉबर्ट ब्राउन
रॉबर्ट ब्राउन ने 1831 में सबसे पहले कोशिका के केन्द्रक की खोज की और उसे नाम दिया।

24.जीवित कोशिका का सर्वप्रथम अवलोकन किसने किया?

A. रॉबर्ट हुक
B. ल्यूवेनहॉक
C. रॉबर्ट ब्राउन
D. श्लाइडेन

✅B. ल्यूवेनहॉक
⦾ल्यूवेनहॉक ने स्वयं निर्मित सूक्ष्मदर्शी से जीवित कोशिकाओं एवं सूक्ष्मजीवों का अध्ययन किया।
⦾इन्हें Father of Microbiology भी कहा जाता है।

25.मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका कौन सी है?

A. अंडाणु (Ovum)
B. श्वेत रक्त कोशिका
C. तंत्रिका कोशिका
D. यकृत कोशिका

✅A. अंडाणु (Ovum)
मानव शरीर में स्त्री का अंडाणु सबसे बड़ी कोशिका होती है, जबकि सबसे लंबी कोशिका तंत्रिका कोशिका (Neuron) होती है।

26.मानव शरीर की सबसे लंबी कोशिका कौन-सी है?

A. त्वचा कोशिका
B. तंत्रिका कोशिका
C. मांसपेशी कोशिका
D. रक्त कोशिका

✅B. तंत्रिका कोशिका (Neuron)
⦾न्यूरॉन मानव शरीर की सबसे लंबी कोशिका है।
⦾यह पूरे शरीर में संदेशों का संचार करती है।
⦾इसकी लंबाई लगभग 1 मीटर तक हो सकती है।

27.प्रकृति में सबसे बड़ी कोशिका कौन सी मानी जाती है?

A. शुतुरमुर्ग का अंडा
B. अमीबा
C. मानव अंडाणु
D. न्यूरॉन

✅A. शुतुरमुर्ग का अंडा
शुतुरमुर्ग के अंडे को प्रकृति में सबसे बड़ी एकल कोशिका माना जाता है।

28.निम्न में से सबसे छोटी कोशिका कौन सी है?

A. यीस्ट
B. अमीबा
C. बैक्टीरिया
D. माइकोप्लाज्मा

✅D. माइकोप्लाज्मा
⦾माइकोप्लाज्मा सबसे छोटी ज्ञात कोशिका है।
⦾जिसका आकार लगभग 0.1 माइक्रोन होता है।
⦾इसमें कोशिका भित्ति (Cell Wall) नहीं होती।

29.कोशिका सिद्धांत (Cell Theory) किसने प्रतिपादित किया?

A. डार्विन एवं लैमार्क
B. हुक एवं ब्राउन
C. श्लाइडेन एवं श्वान
D. मेंडल एवं विरखो

✅C. श्लाइडेन एवं श्वान
⦾1838 में श्लाइडेन ने पौधों पर कार्य किया।
⦾1839 में श्वान ने जन्तुओं पर कार्य किया।
⦾दोनों ने मिलकर कोशिका सिद्धांत प्रस्तुत किया।

30.कोशिका सिद्धांत में "नई कोशिका पहले से उपस्थित कोशिका से बनती है" यह सिद्धांत किसने जोड़ा?

A. रॉबर्ट हुक
B. श्लाइडेन
C. श्वान
D. रुडोल्फ विरखो

✅D. रुडोल्फ विरखो
1855 में विरखो ने कहा—
"Omnis Cellula e Cellula"
अर्थात्
प्रत्येक नई कोशिका पहले से मौजूद कोशिका से उत्पन्न होती है।

31.कोशिका जीवों की कैसी इकाई है?

A. केवल कार्यात्मक
B. केवल संरचनात्मक
C. संरचनात्मक एवं कार्यात्मक
D. केवल आनुवंशिक

✅C. संरचनात्मक एवं कार्यात्मक
⦾प्रत्येक जीव कोशिकाओं से मिलकर बना होता है।
⦾सभी जैविक क्रियाएँ कोशिका के भीतर संपन्न होती हैं।
⦾इसलिए कोशिका को जीवन की मूल इकाई कहा जाता है।

32.कोशिका का नियंत्रण केंद्र (Control Centre) किसे कहा जाता है?

A. माइटोकॉन्ड्रिया
B. केन्द्रक
C. गॉल्जी बॉडी
D. राइबोसोम

✅B. केन्द्रक
⦾केन्द्रक कोशिका की सभी गतिविधियों को नियंत्रित करता है।
⦾इसमें DNA एवं गुणसूत्र उपस्थित होते हैं।
⦾इसे कोशिका का "Brain" भी कहा जाता है।

33.कोशिका को "जीवन की इकाई" (Unit of Life) किसने कहा?

A. रॉबर्ट हुक
B. जॉन मेंडल
C. श्लाइडेन-श्वान सिद्धांत
D. डार्विन

✅C. श्लाइडेन-श्वान सिद्धांत
कोशिका सिद्धांत के अनुसार सभी जीवों की रचना और कार्यप्रणाली कोशिका पर आधारित होती है, इसीलिए इसे जीवन की मूल इकाई कहा जाता है।

34.कोशिका झिल्ली (Cell Membrane) मुख्यतः किससे बनी होती है?

A. केवल कार्बोहाइड्रेट
B. केवल सेल्युलोज
C. केवल जल
D. प्रोटीन और लिपिड

✅D. प्रोटीन और लिपिड
⦾कोशिका झिल्ली Phospholipid Bilayer एवं प्रोटीन से बनी होती है।
⦾कोशिका झिल्ली की संरचना Fluid Mosaic Model पर आधारित है।
⦾जिसमें प्रोटीन के बीच लिपिड की दोहरी परत होती है।

35.कोशिका झिल्ली (Cell Membrane) का मुख्य कार्य क्या है?

A. भोजन बनाना
B. ऊर्जा उत्पन्न करना
C. पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करना
D. कोशिका की सभी गतिविधियों का नियंत्रण

✅C. पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करना
⦾कोशिका झिल्ली चयनात्मक पारगम्य (Selectively Permeable) होती है।
⦾यह आवश्यक पदार्थों को अंदर आने तथा अनावश्यक पदार्थों को बाहर जाने में नियंत्रित करती है।
⦾कोशिका की सुरक्षा में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

36.पादप कोशिका में कोशिका भित्ति (Cell Wall) किस पदार्थ की बनी होती है?

A. काइटिन
B. सेल्यूलोज
C. पेक्टिन
D. ग्लाइकोजन

✅B. सेल्यूलोज
⦾पादप कोशिका की कोशिका भित्ति मुख्यतः सेल्यूलोज से बनी होती है।
⦾यह कोशिका को मजबूती एवं निश्चित आकार प्रदान करती है।
⦾जन्तु कोशिका में Cell Wall नहीं होती।

37.प्रोकैरियोटिक कोशिका में निम्न में से क्या अनुपस्थित होता है?

A. कोशिका झिल्ली
B. सुव्यवस्थित केन्द्रक
C. कोशिका द्रव्य
D. राइबोसोम

✅B. सुव्यवस्थित केन्द्रक
प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं (जैसे बैक्टीरिया) में केन्द्रक झिल्ली से घिरा नहीं होता, इसलिए DNA सीधे कोशिका द्रव्य में बिखरा रहता है।

38.यूकैरियोटिक (Eukaryotic) कोशिका की मुख्य विशेषता क्या है?

A. केन्द्रक नहीं होता
B. झिल्लीयुक्त कोशिकांग नहीं होते
C. DNA अनुपस्थित होता है
D. सुस्पष्ट केन्द्रक एवं झिल्लीयुक्त कोशिकांग होते हैं

✅D. सुस्पष्ट केन्द्रक एवं झिल्लीयुक्त कोशिकांग होते हैं
⦾यूकैरियोटिक कोशिकाओं में सुस्पष्ट केन्द्रक होता है।
⦾इनमें माइटोकॉन्ड्रिया, गॉल्जी बॉडी, एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम जैसे झिल्लीयुक्त कोशिकांग उपस्थित होते हैं।
⦾पौधे, जन्तु, कवक एवं प्रोटिस्टा यूकैरियोटिक जीव हैं।

39.निम्न में से कौन सा जीव यूकैरियोटिक कोशिका का उदाहरण है?

A. नीली-हरी शैवाल
B. बैक्टीरिया
C. अमीबा
D. वायरस

✅C. अमीबा
अमीबा में सुव्यवस्थित केन्द्रक पाया जाता है, इसलिए यह यूकैरियोटिक कोशिका का उदाहरण है, जबकि बैक्टीरिया और नीली-हरी शैवाल प्रोकैरियोटिक होते हैं।

40.कोशिका में आनुवंशिक पदार्थ (Genetic Material) कहाँ स्थित होता है?

A. कोशिका झिल्ली
B. केन्द्रक
C. कोशिका द्रव्य
D. वैक्यूल

✅B. केन्द्रक
⦾केन्द्रक में DNA उपस्थित होता है।
⦾DNA ही आनुवंशिक लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाता है।
⦾प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में DNA न्यूक्लियॉइड क्षेत्र में पाया जाता है।

इस आर्टिकल में हमने कोशिका से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर को पढ़ा वो भी महत्वपूर्ण Explanation के साथ। 
अगले आर्टिकल में कोशिका से संबंधित बाकी के Questions को पढ़ेंगे। 

📢 PDF Notes, Quiz, Daily GK Updates और महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन
सबसे पहले पाने के लिए हमारा Telegram Channel Join करें।

🚀 Join Telegram Channel