Indian Polity Important Question Answer in Hindi के चयनित Previous Year Questions (PYQ), विस्तृत समाधान, महत्वपूर्ण तथ्य और परीक्षा-उपयोगी व्याख्या। SSC, UPSC, RRB, Banking, Police व सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए।

Indian Polity Important Question Answer in Hindi
मौलिक कर्तव्यों को संविधान में किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया था?
A. 86 वां संशोधन
B. 73 वां संशोधन
C. 44 वां संशोधन
D. 42 वां संशोधन
◉42 वें संशोधन 1976 के द्वारा संविधान में 10 मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा गया था।
◉86 वें संशोधन 2002 के द्वारा 11 वां मौलिक कर्तव्य जोड़ा गया।
किस संविधान संशोधन द्वारा 11 वां मौलिक कर्तव्य जोड़ा गया?
A. 42 वां संविधान संशोधन
B. 44 वां संविधान संशोधन
C. 73 वां संविधान संशोधन
D. 86 वां संविधान संशोधन
11 वें मौलिक कर्तव्य के तहत 6 से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा का अवसर प्रदान करना सभी माता - पिताओं का कर्तव्य होगा।
भारत का संविधान कितनी भाषाओं में लिखा गया है?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
◉भारतीय संविधान दो भाषाओं में लिखा गया है।
❶ हिन्दी
❷ अंग्रेजी
संविधान में मौलिक अधिकार किस भाग में दिए गए हैं?
A. भाग – Ⅰ
B. भाग – Ⅱ
C. भाग – Ⅲ
D. भाग – Ⅳ
◉मौलिक अधिकार भाग - Ⅲ में अनुच्छेद 12 से 35 में दिए गए हैं।
◉भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार अमेरिका से लिए गए हैं।
◉वर्तमान में में संविधान में 6 मौलिक अधिकार हैं।
संविधान की प्रस्तावना में कौन-कौन से मूलभूत सिद्धांत शामिल हैं?
A. संप्रभुता और समाजवाद
B. धर्मनिरपेक्षता
C. लोकतंत्र और गणराज्य
D. उपर्युक्त सभी
Indian Polity Important Question Answer in Hindi
संविधान का कौन सा संशोधन “लघु संविधान” कहलाता है?
A. 42 वां संविधान संशोधन
B. 44 वां संविधान संशोधन
C. 61 वां संविधान संशोधन
D. 86 वां संविधान संशोधन
◉42 वां संविधान संशोधन 1976 को लघु संविधान भी कहा जाता है।
◉इस संशोधन के समय भारत की PM इंदिरा गांधी थीं।
◉स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर 10 मौलिक कर्तव्यों जोड़ा गया।
भारतीय संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे?
A. डॉ.राजेन्द्र प्रसाद
B. जवाहरलाल नेहरू
C. सच्चिदानंद सिन्हा
D. सरदार पटेल
◉संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा थे।
◉और स्थायी अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे।
◉संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी।
राज्यसभा सदस्यों की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी हो सकती है?
A. 552
B. 250
C. 245
D. 545
◉राज्यसभा सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित की गई है। (अनुच्छेद 80)
◉वर्तमान सदस्य संख्या 245 है।
◉राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।
भारत का वास्तविक कार्यपालिका प्रमुख कौन होता है?
A. राष्ट्रपति
B. प्रधानमंत्री
C. राज्यपाल
D. मुख्यन्यायधीश
◉वास्तविक रूप से कार्यपालिका का प्रमुख प्रधानमंत्री होता है।
◉जबकि अनुच्छेद 53 के अनुसार केंद्र की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी।
भारत के पहले उपराष्ट्रपति कौन थे?
A. सरदार बल्लभ भाई पटेल
B. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
C. लॉर्ड माउंटबेटन
D. जवाहरलाल नेहरू
◉भारतीय संविधान के भाग - Ⅴ के अनुच्छेद 63 से 73 उपराष्ट्रपति से संबंधित है।
◉उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति होता है, लेकिन उसका सदस्य नहीं होता है।
◉उपराष्ट्रपति को वेतन भी सभापति के रूप में मिलता है न कि उपराष्ट्रपति पद के लिए।
भारत के पहले उप प्रधानमन्त्री कौन थे?
A. सरदार पटेल
B. नेहरू जी
C. डॉ राजेन्द्र प्रसाद
D. डॉ भीम राव अंबेडकर
◉सरदार बल्लभ भाई पटेल जी भारत के पहले उप प्रधानमंत्री थे।
◉भारतीय संविधान में इस पद का कोई उल्लेख नहीं है।
◉अब तक मात्र 7 व्यक्ति ही उप प्रधानमंत्री बने है।
भारतीय संविधान सभा का गठन किस योजना के आधार पर हुआ था?
A. क्रिप्स् मिशन योजना
B. अगस्त प्रस्ताव
C. माउंटबेटन योजना
D. कैबिनेट मिशन योजना
◉भारतीय संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन 1946 के अंतर्गत हुआ था।
◉यह मिशन मार्च 1946 में भारत आया था।
◉इसमें 3 सदस्य शामिल थे - पैथिक लारेंस, स्टेफोर्ड क्रिप्स् और ए.वी. अलेक्जेंडर।
भारत में "धन विधेयक" किसके अनुमोदन से पारित होता है?
A. राज्यसभा
B. लोसकसभा
C. राष्ट्रपति
D. प्रधानमंत्री
◉अनुच्छेद 110 धन विधेयक से संबंधित है।
◉धन विधेयक केवल लोकसभा में पेश किया जा सकता है।
◉कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका निर्णय करने का अधिकार केवल लोकसभा अध्यक्ष को है।
Indian Polity Important Question Answer in Hindi
भारतीय संविधान में "आपातकाल" का प्रावधान किस अनुच्छेद में है?
A. अनुच्छेद 63 से 73
B. अनुच्छेद 36 से 51
C. अनुच्छेद 280 से 290
D. अनुच्छेद 352 से 360
◉अनुच्छेद 352 - राष्ट्रीय आपातकाल
◉अनुच्छेद 356 - राष्ट्रपति शासन
◉अनुच्छेद 360 - वित्तीय आपातकाल
भारतीय संविधान में 'न्यायिक पुनरावलोकन' की अवधारणा कहाँ से ली गई है?
A. जर्मनी
B. ब्रिटेन
C. अमेरिका
D. रूस
◉भारत में न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के पास है।
Indian Polity Important Question Answer in Hindi
Indian Polity Important Question Answer in Hindi प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे RRB, SSC, Railway, Banking, State PCS, Police, CTET, TET आदि की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। Indian Polity Important Question Answer in Hindi का नियमित अभ्यास और संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेदों, संशोधनों एवं प्रमुख तथ्यों का अध्ययन आपकी सफलता की संभावना को बढ़ाता है।
PDF के लिए Telegram जॉइन कर लें।
Indian Polity Important Question Answer in Hindi
