RRB NTPC Previous Year Question in Hindi रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली RRB NTPC की परीक्षा में लाखों परीक्षार्थी फॉर्म भरते है ऐसे में आवस्यक हो जाता है, कि परीक्षार्थी उचित तरीके से Exam की Preparetion करें। इसके लिए दोस्तों सबसे पहले PYQ पर अधिक ध्यान दें। यहाँ हम आपके लिए कुछ संभावित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) हिंदी में प्रस्तुत कर रहे हैं, जो आपकी तैयारी में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। तो चलिए शुरु करते हैं।

RRB NTPC Previous Year Question in Hindi

RRB NTPC Previous Year Question in Hindi

‘न्यायिक पुनरावलोकन’ (Judicial Review) की शक्ति प्राप्त है?

a) राष्ट्रपति को
b) सर्वोच्च न्यायालय को
c) चुनाव आयोग को
d) प्रधानमंत्री को

b) सर्वोच्च न्यायालय को
भारतीय संविधान में न्यायिक पुनर्वलोकन की अवधारणा अमेरिका से ली गई है।

नीति आयोग (NITI AYOG) की फुल फॉर्म क्या है?

a) Nepal internships for travel India
b) National Institute for Transforming India
c) New India Transformation Institution
d) None of the above

b) National Institute for Transforming India
◉इसकी स्थापना 1 जनवरी 2015 को योजना आयोग के स्थान पर की गई थी।
◉इसका अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है।
◉यह भारत के थिंक-टैंक के रूप में कार्य करता है।

भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन थे?

a) ए ओ ह्यूम
b) अल्फ्रेड नोबेल
c) व्योमेश चंद्र बनर्जी
d) बदरुद्दीन तैयब जी 

d) बदरुद्दीन तैयब जी 
◉काँग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष बदरुद्दीन तैयब जी थे।
◉यह अधिवेशन 1887 में मद्रास में हुआ था।

भारत का सबसे बड़ा द्वीप समूह कौन-सा है?

a) लक्षद्वीप 
b) गोवा 
c) अंडमान निकोबार 
d) दमन और दीव 

c) अंडमान निकोबार
भारत और विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली है जो असम में है। यह ब्रह्यपुत्र नदी के बीच में बना है।

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है?

a) उत्तराखंड
b) उत्तर प्रदेश
c) तमिलनाडु
d) पश्चिम बंगाल

a) उत्तराखंड
◉नंदा देवी नेशनल पार्क उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है।
◉इसे 1988 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।
◉नंदा देवी चोटी उत्तराखंड की सबसे ऊंची चोटी है।
प्रमुख नेशनल पार्क ......

भारत के उच्च सदन (राज्यसभा) के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?

a) 4 वर्ष
b) 3 वर्ष
c) 6 वर्ष
d) 5 वर्ष

c) 6 वर्ष
◉राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल - 6 वर्ष
◉राज्यसभा के सभापति का कार्यकाल - 5 वर्ष
◉उपराष्ट्रपति ही राज्यसभा का सभापति होता है।

गांधी-इरविन समझौता किस वर्ष हुआ था?

a) 1922 में
b) 1930 में
c) 1931 में
d) 1940 में

c) 1931 में
◉गांधी-इरविन समझौता 5 मार्च 1931 को हुआ था।
◉इसे "दिल्ली पैक्ट" के नाम से भी जाना जाता है।
◉यह समझौता तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन और महात्मा गांधी के बीच हुआ था।

किस “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना का शुभारंभ कब किया गया?

a) 2012
b) 2014
c) 2015
d) 2018

c) 2015
◉यह योजना 22 जनवारी 2015 को भारत सरकार द्वारा शुरू की गई थी।
◉इसका योजना का मुख्य उद्देश्य था बालिकाओं की सुरक्षा और शिक्षित बनाना।

कंप्यूटर की अस्थाई (Tempreary) मेमोरी को क्या कहते हैं?

A. RAM 
B. ROM 
C. Hard Disc
D. Cache

A. RAM 
▣RAM (Random Access Memory) -
◉यह अस्थाई मेमोरी होती है।
◉यह Volatile मेमोरी होती है सप्लाई कट होने पर डेटा मिट जाता है।
▣ROM (Read Only Memory) -
◉यह स्थायी मेमोरी होती है।
◉यह Non-Volatile होती है।

राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?

a) 9 जनवारी 
b) 10 जनवारी 
c) 12 जनवारी 
d) 24 जनवरी 

c) 12 जनवारी
◉9 जनवरी को भारतीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है।
◉10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस होता है।
◉24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

भारत में उच्च न्यायालय की संख्या कितनी है।

a) 25
b) 31
c) 30
d) 35

a) 25
भारत में कुल 25 उच्च न्यायालय हैं जिसमें कलकत्ता का उच्च न्यायालय सबसे पुराना है, 1862 में स्थापित किया गया था।
RRB NTPC Previous Year Question in Hindi

काली मिट्टी किस फसल के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मानी जाति है?

a) चाय 
b) चावल  
c) कहवा 
d) कपास 

d) कपास
◉इसे 'रेगुर मिट्टी' भी कहा जाता है।
◉इस मिट्टी मे नाइट्रोजन, फास्फोरस और ह्यूमस की कमी होती है।

भारत के किस राज्य को "मसालों का बगीचा" कहा जाता है?

a) अरुणाचल प्रदेश 
b) केरल
c) पंजाब 
d) आंध्रप्रदेश 

b) केरल
◉अरुणाचल प्रदेश को उगते सूरज की भूमि कहा जाता है।
◉पंजाब को पाँच नदियों की भूमि कहा जाता है।
◉आंध्रप्रदेश को चावल का कटोरा कहा जाता है।

भारत का सर्वप्रथम जीएसटी (GST) लागू करने वाला राज्य है।

a) पश्चिम बंगाल
b) त्रिपुरा
c) असम
d) नागालैंड

c) असम
◉GST एक अप्रत्यक्ष कर है।
◉1 जुलाई 2017 से इसे सम्पूर्ण भारत में लागू कर दिया गया।
RRB NTPC Previous Year Question in Hindi

सुंदरबन डेल्टा किन दो नदियों द्वारा बनाया गया है?

A.गंगा-नर्मदा 
B.कृष्णा-कावेरी 
C.गंगा-ब्रह्मपुत्र 
D.ब्रह्मपुत्र-गोदावरी 

C.गंगा-ब्रह्मपुत्र 
◉सुंदरवन डेल्टा घने मैंग्रोव वन के लिए प्रसिद्ध है।
◉यहाँ रॉयल बंगाल टाइगर पाए जाते हैं।
◉यह पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है।

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्तमान में कितनी भाषाएं हैं?

a) 18 
b) 20 
c) 22 
d) 23 

c) 22 
◉संविधान लागू होने के समय 8 वीं अनुसूची में 14 भाषाएं थीं।
◉वर्तमान में 22 भाषाएं हैं।
◉92 वें संशोधन 2003 द्वारा बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली को जोड़ा गया।

किस भारतीय अनुच्छेद मे “राष्ट्रीय आपात“ का प्रावधान है?

a) 370
b) 356
c) 352
d) 360

c) 352
◉352 - राष्ट्रीय आपात से संबंधित।
◉356 - राष्ट्रपति शासन का प्रावधान।
◉360 - वित्तीय आपात का प्रावधान।

‘नाटो (NATO)’ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

a) ढाका
b) ब्रूसेल्स
c) लंदन
d) पेरिस

b) ब्रूसेल्स
◉नाटो का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रूसेल्स में है।
◉इसकी स्थापना अप्रैल 1949 में की गई थी।
◉इसमें वर्तमान में 32 सदस्य देश शामिल हैं।
◉नाटो का पूरा नाम 'उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन' है।

भारत में पहली बार रेडियो प्रसारण हुआ था।

a) 1852
b) 1876
c) 1923
d) 1947

c) 1923
◉भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत जून 1923 में हुई थी।
◉जो बंबई और कलकत्ता के रेडियो क्लबों द्वारा अनौपचारिक रूप से हुई थी।

भारतीय रिजर्ब बैंक की स्थापना कब हुई थी।

a) 1920
b) 1935
c) 1988
d) 2012

b) 1935
◉भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के तहत 1 अप्रैल 1935 को RBI की स्थापना की गई।
◉शुरुआत में इसका मुख्यालय कोलकाता में था जिसे 1937 में मुंबई कर दिया गया।
◉RBI का राष्ट्रीयकरण 1 जनवारी 1949 को किया गया।

DRDO का मुख्यालय कहाँ है?

a) मुंबई
b) नई दिल्ली
c) हैदराबाद
d) बैंगलोर

b) नई दिल्ली
◉DRDO की स्थापना 1 जनवारी 1958 को हुई थी।
◉इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
◉इसका पूरा नाम "रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन" है।

उम्मीद है कि ये RRB NTPC Previous Year Question in Hindi आपकी परीक्षा तैयारी को मजबूत बनाने में सहायक होंगे। ऐसे ही और महत्वपूर्ण RRB NTPC PYQ, GK/GS के लिए हमारी वेबसाइट पर नियमित विजिट करते रहें।

Join Telegram for PDF | RRB NTPC Previous Year Question in Hindi