RRB NTPC MOST IMPORTANT PYQ IN HINDI यह PYQ, Railway भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली RRB NTPC की परीक्षा में सबसे ज्यादा बार आए हुए प्रश्न इस आर्टिकल में दिए गए है यह कहना गलत होगा कि बिल्कुल यही प्रश्न Exam में आएंगे लेकिन हाँ इनसे मिलते जुलते प्रश्न ही पूछे जाते हैं इसलिए इन प्रश्नों पढ़ना आवस्यक हो जाता है यह भी हो सकता है कि शायद इनमे से ही कुछ प्रश्न आ जाएं। तो चलिए दोस्तों अब हम इन प्रश्नों को पढ़ लेते हैं, जो आपकी तैयारी में महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे तो शुरु करते हैं।

RRB NTPC MOST IMPORTANT PYQ IN HINDI
विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
A) पेरिस
B) न्यूयॉर्क
C) वाशिंगटन डी.सी.
D) जिनेवा
◉यह एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है।
◉इसकी स्थापना 1944 में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के दौरान हुई थी।
◉इसका मुख्यालय अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी. में है।
भारत में वस्तु एवं सेवा कर (GST) को कब लागू किया गया?
A) 1 अप्रैल 2016 को
B) 5 जून 2017 को
C) 1 जुलाई 2017 को
D) 5 जुलाई 2016 को
◉GST एक अप्रत्यक्ष कर है।
◉विश्व स्तर पर सबसे पहले फ्रांस ने GST को लागू किया। ◉भारत में सर्वप्रथम असम में GST को लागू किया गया था।
◉भारत में GST अनुच्छेद 279 के तहत लागू किया गया। ◉भारत में लागू GST कनाडा मॉडल पर आधारित है इसे विजय केलकर समिति की सिफारिश पर बनाया गया था।
भारतीय संविधान में जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार किस अनुच्छेद में दिया गया है?
A) अनुच्छेद 20
B) अनुच्छेद 21
C) अनुच्छेद 22
D) अनुच्छेद 23
◉अनुच्छेद 20: अपराध के लिए दोष सिद्धि के संबंध में संरक्षण
◉अनुच्छेद 22: गिरफ़्तारी और निरोध से संरक्षण
◉अनुच्छेद 23: मानव के दुर्व्यापार और बलात्श्रम पर प्रतिषेध।
RRB NTPC MOST IMPORTANT PYQ IN HINDI
ओलंपिक ध्वज में छल्लों की संख्या (Rings) कितनी होती है?
A) 2
B) 4
C) 5
D) 6
ओलंपिक ध्वज में 5 छल्ले (Rings) होते हैं जो 5 महाद्वीपों को दर्शाते हैं।

मानव शरीर में सबसे बड़ी ग्रंथि कौन-सी होती है?
A) थायराइड
B) पिट्यूटरी
C) यकृत (Liver)
D) पीनियल
◉थायरॉइड ग्रन्थि गर्दन के निचले हिस्से में होती है जो थायरॉक्सिन हार्मोन का स्त्राव करती है। यह मानव शरीर की सबसे बड़ी अन्तःस्त्रावी ग्रन्थि है।
◉पिट्यूटरी ग्रन्थि को मास्टर ग्रन्थि भी कहा जाता है।
◉पीनियल मानव शरीर की सबसे छोटी अन्तःस्त्रावी ग्रन्थि है। जो मेलाटोनिन हार्मोन का स्त्राव करती है।
भारतीय संविधान में ‘राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत’ (DPSP) किस भाग में दिए गए हैं।
A) भाग – II
B) भाग – III
C) भाग – IV
D) भाग – V
◉नीति निदेशक तत्व संविधान के भाग-4 में अनुच्छेद 36 से 51 तक दिए गए हैं।
◉इन्हें भारतीय संविधान में आयरलैंड से लिया गया है।
निम्न मे ऐसी कौन-सी नदी है जो 'डेल्टा' नहीं बनाती है?
A) नर्मदा
B) गोदावरी
C) ब्रह्मपुत्र
D) गंगा
◉डेल्टा न बनाने वाली प्रमुख नदियां -
◉नर्मदा
◉माही
◉लूनी
◉साबरमती
◉ताप्ती
कौन सा भारत का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर(चोटी) है।
A) गुरुशिखर
B) नंदा देवी
C) कंचनजंघा
D) धूपगढ़
◉गुरुशिखर राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी है।
◉नंदा देवी उत्तराखंड की सबसे ऊंची चोटी है और भारत की भी (पूरी तरह से भारत में स्थित)।
◉धूपगढ़ मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची चोटी है।
शारदा सदन की स्थापना कब हुई थी?
A) 1872
B) 1885
C) 1889
D) 1890
◉इसकी स्थापना मुंबई में 11 मार्च 1889 को हुई थी।
◉इसकी संस्थापक पंडिता रमाबाई सरस्वती थीं।
◉इसका उद्देश्य था विधवाओं की स्थिति सुधारना और उनको शिक्षित तथा आत्मनिर्भर बनाना।
भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था?
A) 1852
B) 1922
C) 1951
D) 1982
◉भारतीय रेल दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेलवे प्रणाली है।
◉राष्ट्रीयकरण से पहले भारतीय रेलवे 42 निजी कंपनियों द्वारा संचालित होती थी।
◉राष्ट्रीयकरण के समय भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे और रेल मंत्री जॉन मथाई थे।
भारत के निर्वाचन आयोग का उल्लेख भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में है?
A) 148
B) 213
C) 256
D) 324
◉अनुच्छेद 148 का संबंध CAG की नियुक्ति, शपथ और शर्तों से है।
◉अनुच्छेद 213 में राज्यपाल द्वारा अध्यादेश जारी करने का प्रावधान है।
◉अनुच्छेद 221 उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के वेतन, भत्ते और उनकी पेंशन से संबंधित है।
प्रसिद्ध पुस्तक "द आइडिया ऑफ डेमोक्रेसी" की रचना किसने की थी।
A) अरविन्द घोस
B) सेन वॉटसन
C) सलमान रुसदी
D) सैम पित्रोदा
◉इनकी अन्य प्रमुख पुस्तकें हैं -
◉Dreaming Big
◉The Idea of India
◉A Vision for the New Millennium
◉Redesign the World
कावेरी नदी किस राज्य में बहती है।
A) तमिलनाडु
B) त्रिपुरा
C) असम
D) नागालैंड
◉कावेरी नदी को दक्षिण भारत की गंगा भी कहा जाता है।
◉इसका उद्गम तलकावेरी, कर्नाटक से होता है।
◉इसकी लंबाई 855 मीटर है।
◉शिवसमुद्रम जलप्रपात, मेट्टूर बांध और कृष्णराज सागर बांध इसी नदी पर बना है।
◉यह बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है।
किस संविधान संशोधन द्वारा मौलिक कर्तव्यों (Fundamental Duties) को जोड़ा गया?
A) 42 वें
B) 44 वें
C) 46 वें
D) 76 वें
◉42 वें संविधान संशोधन 1976 को लघु संविधान भी कहा जाता है।
◉इस संशोधन के समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं।
◉इस संशोधन के द्वारा प्रस्तावना 3 शब्द (समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और अखंडता) जोड़े गए। ◉अनुच्छेद 51(A) का प्रावधान कर उसमें 10 मौलिक कर्तव्य जोड़े गए। ◉11 वां मौलिक कर्तव्य 86 वें संविधान संशोधन 2002 के द्वारा जोड़ा गया।
DNA का पूरा नाम क्या है?
A) ड्यूल न्यूरॉन एसिड
B) डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड
C) डीऑक्सीराइबोज नाइट्रोजन एसिड
D) डायनामिक न्यूक्लिक एसिड
◉DNA की खोज 1869 में फ्रेडरिक मिश्चर ने की थी।
◉DNA के डबल हेलिक्स मॉडल का प्रतिपादन वाट्सन और क्रिक ने किया।
RRB NTPC MOST IMPORTANT PYQ IN HINDI
अष्टप्रधान किसके दरबार मे थे?
A) अकबर
B) राणा सांगा
C) शिवाजी
D) कृष्णदेव राय
◉अष्टप्रधान छत्रपती शिवाजी महाराज के दरबार में रहते थे।
◉जबकि नवरत्न चन्द्रगुप्त द्वितीय और अकबर के दरबार में रहते थे।
किस अधिवेशन के दौरान काँग्रेस का विभाजन गरम दल और नरम दल में हुआ था?
A.1887
B.1907
C.1916
D.1924
◉वर्ष 1907 में सूरत में काँग्रेस का अधिवेशन हुआ।
◉इस अधिवेशन के अध्यक्ष रास बिहारी बोस थे।
◉यह अधिवेशन सूरत में ताप्ती नदी के किनारे हुआ था।
पंचायती राज व्यवस्था को किस संविधान संशोधन द्वारा लागू किया गया।
A) 61 वां संशोधन
B) 73 वां संशोधन
C) 86 वां संशोधन
D) 89 वां संशोधन
◉61 वें संविधान संशोधन 1988 के द्वारा मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई।
◉86 वें संविधान संशोधन 2002 के द्वारा 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान किया गया।
◉89 वें संविधान संशोधन 2003 के द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग को दो अलग संवैधानिक निकायों में विभाजित कर दिया गया।
स्थानीय स्वशासन का जनक कहा जाता है।
A) लॉर्ड कैनिंग
B) लॉर्ड वेलेजली
C) लॉर्ड रिपन
D) लॉर्ड माउंटबेटन
◉लॉर्ड रिपन ने स्थानीय स्वशासन की शुरुआत की।
◉लॉर्ड रिपन ने वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट को समाप्त किया।
◉इल्बर्ट बिल, प्रथम कारखाना अधिनियम लॉर्ड रिपन के समय पारित हुआ।
◉1881 में भारत की पहली नियमित जनगणना लॉर्ड रिपन के समय में हुई।
मानव शरीर का कौन सा अंग है जो रक्त (Blood) का शुद्धिकरण करता है?
A) किडनी
A) फेफड़े
C) हृदय
D) यकृत
RRB NTPC MOST IMPORTANT PYQ IN HINDI
RRB NTPC परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही रणनीति और लगातार मेहनत करते रहना ज़रूरी है। पिछले वर्षों के प्रश्नों और MCQ को हल करके आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। उम्मीद है कि यह ब्लॉग आपकी परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा।
दोस्तों अगर आपको यह Article (RRB NTPC MOST IMPORTANT PYQ IN HINDI) पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और अपनी तैयारी को Next Level पर ले जाएं!
RRB NTPC MOST IMPORTANT PYQ IN HINDI के इस प्रश्न का उत्तर आप comment करो –
इंसुलिन का उत्पादन कहाँ होता है?
