RRB NTPC Previous Year GK MCQ in Hindi रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली RRB NTPC की परीक्षा में लाखों परीक्षार्थी Form Fill करते है ऐसे में आवस्यक हो जाता है, कि परीक्षार्थी सही ढंग से और स्मार्ट तरीके से Exam की Preparetion करें। इसके लिए आप सबसे पहले Previous Year Question (PYQ) पर अधिक ध्यान दें। यहाँ हम आपके लिए कुछ संभावित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) हिंदी में प्रस्तुत कर रहे हैं, जो आपकी तैयारी में महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकते हैं।

RRB NTPC Previous Year GK MCQ in Hindi

RRB NTPC Previous Year GK MCQ in Hindi

जलवायु परिवर्तन से संबंधित पेरिस समझौता किस वर्ष प्रस्तावित हुआ।

a) 2011
b) 2015
c) 2019
d) 2020

b) 2015
◉इस समझौते का उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग को 1.5° तक सीमित करना था।
◉यह समझौता 2016 में प्रभावी हुआ था।
◉इसे COP21 भी कहा जाता है।

किस अनुच्छेद की अंतर्गत पंचायती राज व्यवस्था आती है।

a) अनुच्छेद 32
b) अनुच्छेद 40
c) अनुच्छेद 22
d) अनुच्छेद 356

b) अनुच्छेद 40
◉पंचायती राज व्यवस्था की सिफारिश बलवंत राय मेहता समिति (1957) ने की थी।
◉सर्वप्रथम राजस्थान के नागौर में इस व्यवस्था को अपनाया गया।
◉संवैधानिक तौर पर इसे 73 वें संविधान संशोधन 1992 के द्वारा के द्वारा सम्पूर्ण भारत में लागू कर दिया गया।

भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का प्रथम निर्वाचित यूरोपीय अध्यक्ष कौन था?

a) ए ओ ह्यूम
b) अल्फ्रेड नोबेल
c) जॉर्ज यूले 
d) स्टेफोर्ड क्रिप्स

c) जॉर्ज यूले
◉1888 के इलाहाबाद अधिवेशन के अध्यक्ष जॉर्ज यूले थे।
◉ये काँग्रेस के पहले गैर-भारतीय अध्यक्ष थे।

ओलंपिक खेलों की शुरुआत किस देश से हुई थी?

a) अमेरिका
b) ब्रिटेन
c) यूनान (ग्रीस)
d) फ़्रांस

c) यूनान (ग्रीस)
◉प्राचीन ओलिम्पिक खेलों की शुरुआत 776 ईसा पूर्व ग्रीस से मानी जाती है।
◉आधुनिक ओलिम्पिक खेलों का पुनरुद्धार एथेंस (ग्रीस) में हुआ था।
◉अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति (IOC) को स्थापना 1894 में हुई थी। (वर्तमान में मुख्यालय - लुसाने, स्विट्ज़रलैंड)

भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना के समय भारत का वायसराय कौन था?

a) लॉर्ड रिपन
b) लॉर्ड कैनिंग
c) लॉर्ड डफरिन
d) लॉर्ड लिटन

c) लॉर्ड डफरिन
◉भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को बंबई में ए. ओ. ह्यूम ने की थी।
◉उस समय वायसराय लॉर्ड डफरिन थे।
◉भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस लॉर्ड डफरिन के दिमाग की उपज थी।

भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?

a) 4 वर्ष
b) 3 वर्ष
c) 6 वर्ष
d) 5 वर्ष


◉भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।
◉उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति होता है।
◉उपराष्ट्रपति को वेतन भी राज्यसभा के सभापति के रूप में मिलता है न कि उपराष्ट्रपति पद का।

कौन इंडियन ऐसोसिएसन का संस्थापक था।

a) दादा भी नोरोजी
b) विपिन चंद्र पाल
c) गोपाल कृष्ण गोखले
d) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी

d) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
◉इसकी स्थापना सुरेन्द्रनाथ बनर्जी और आनंद मोहन बोस ने कीथी।
◉इसकी स्थापना 28 जुलाई 1876 को कलकत्ता में हुई थी।
◉1886 में इसका विलय भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस में हो गया।

किस मुगल सम्राट ने 'दीन-ए-इलाही' धर्म शुरू किया?

a) शाहजहाँ
b) हुमायूं
c) अकबर
d) बाबर

c) अकबर
◉अकबर का जन्म 15 अक्टूबर 1542 को अमरकोट के राजा वीरसल के महल में हुआ था।
◉अकबर के पिता हुमायूँ और माता हमीदा बानो बेगम थीं।
◉अकबर का संरक्षक बैरम खाँ था।
◉अकबर का मकबरा सिकंदराबाद में है।
◉अकबर एक निरक्षर राजा था।

महाराष्ट्र मे प्रार्थना समाज की स्थापना किसने की थी।

a) राजाराम मोहन राय
b) स्वामी दयानंद सरस्वती
c) आत्माराम पाडुरंग
d) गोपाल कृष्ण गोखले

c) आत्माराम पाडुरंग
प्रार्थना समाज की स्थापना 31 मार्च 1867 को बंबई में आत्माराम पाडुरंग ने की थी।
RRB NTPC Previous Year GK MCQ in Hindi

संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की स्थापना कब हुई थी?

a) 1945
b) 1946
c) 1948
d) 1952

a) 1945
◉UNO की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी।
◉इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क, अमेरिका मे है।
◉वर्तमान में इसमें 193 सदस्य देश शामिल हैं।

प्रसिद्ध पुस्तक "सत्यार्थ प्रकाश" की रचना किसने की थी।

a) स्वामी विवेकानंद
b) राजाराम मोहन राय
c) ज्योतिबा राव फुले
d) स्वामी दयानंद सरस्वती

d) स्वामी दयानंद सरस्वती
◉स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 में बंबई में आर्य समाज की स्थापना की थी।
◉इनके बचपन का नाम मूलशंकर था।
◉इन्होंने "वेदों की ओर लौटो" का नारा दिया था।

किस भारतीय राज्य की सीमा म्यांमार से नहीं लगती है?

a) मिजोरम 
b) मणिपुर 
c) असम
d) नागालैंड

c) असम
◉भारत की 1643 किलोमीटर की सीमा म्यांमार से लगती है।
◉भारत के 4 राज्य म्यांमार के साथ सीमा साझा करते है -
◉मणिपुर
◉मिजोरम
◉नागालैंड
◉अरुणाचल प्रदेश

भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया?

a) जमशेदपुर
b) नरोरा
c) तारापुर
d) कुडनकुलम

c) तारापुर
◉तारापुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र महाराष्ट्र में स्थित है जो भारत का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।
◉कुडुनकुलम भारत का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र है जो तमिलनाडु में स्थित है।
◉भारत में कुल 7 परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।

यूनेस्को (UNESCO) का मुख्यालय कहाँ है?

a) न्यूयॉर्क
b) जिनेवा
c) पेरिस
d) काठमांडू

c) पेरिस
◉यूनेस्को की स्थापना नवंबर 1945 को हुई थी।
◉इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है।
◉भारत 1946 में इसका सदस्य बना था।
◉वर्तमान में इसके महानिदेशक खालिद अल अनानी है जो पहले अरब महानिदेशक हैं।

अष्टप्रधान किसके दरबार मे रहते थे?

a) अकबर
b) राणा सांगा
c) शिवाजी
d) कृष्णदेव राय

c) शिवाजी
अष्टप्रधान मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपती शिवाजी महाराज के दरबार में रहते थे।
RRB NTPC Previous Year GK MCQ in Hindi

"संविधान का संरक्षक" किसे कहा जाता है।

a) संसद
b) राष्ट्रपति
c) सर्वोच्च न्यायालय
d) प्रधानमंत्री

c) सर्वोच्च न्यायालय
◉भारतीय संविधान का संरक्षक सर्वोच्च न्यायालय को माना जाता है।br> ◉संविधान की अंतिम व्याख्या करने का अधिकार भी सर्वोच्च न्यायालय को है।
◉सर्वोच्च न्यायालय ही देश का अपीलीय न्यायालय है।

‘सार्क’ की स्थापना कहाँ हुई थी?

a) ढाका
b) नई दिल्ली
c) लंदन
d) पेरिस

a) ढाका
◉सार्क की स्थापना 8 दिसंबर 1985 को ढाका, बांग्लादेश में हुई थी।
◉इसका काठमांडू, नेपाल में है।

भारत में पहली बार जनगणना कब हुई थी?

a) 1852
b) 1876
c) 1872
d) 1947

c) 1872
◉भारत की पहली अनियमित जनगणना 1872 में लॉर्ड मेयो के समय में हुई थी।
◉और पहली नियमित जनगणना 1881 में लॉर्ड रिपन के समय में हुई थी।
◉जनगणना संघ का विषय है।
◉जनगणना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 246 में उल्लिखित है।

'आरटीआई (RTI) अधिनियम' किस वर्ष लागू हुआ था?

a) 2001
b) 2005
c) 2008
d) 2012

b) 2005
Right to Information Act 2005 भारत सरकार द्वारा 2005 में लागू किया गया जो नागरिकों को सरकारी विभागों और सार्वजनिक प्राधिकरणों से जानकारी प्राप्त करने का अधिकार देता है।

भारत में योजना आयोग की स्थापना कब हुई थी?

a) 1946
b) 1950
c) 1952
d) 1976

b) 1950
◉योजना आयोग की स्थापना 15 मार्च 1950 को जवाहरलाल नेहरू के समय में हुई थी।
◉1 जनवरी 2015 को इसे नीति आयोग द्वारा प्रतिस्थापित कर दिया गया।
◉यह एक थिंक-टैंक के रूप में कार्य करता है।
◉इसका अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है।
RRB NTPC Previous Year GK MCQ in Hindi

RRB NTPC सफलता के लिए पिछले वर्षों के RRB NTPC Previous Year GK MCQ in Hindi का नियमित अभ्यास जरूरी है, जिससे पैटर्न, प्रमुख विषयों व बार-बार पूछे गए सवालों की समझ बढ़ती है। इसे दैनिक अभ्यास में शामिल करें।

Join Telegram For PDF | RRB NTPC Previous Year GK MCQ in Hindi