RRB NTPC GK PYQ in Hindi – इस पोस्ट में दिए गए सभी प्रश्न महत्वपूर्ण और आने वाली NTPC की परीक्षा के लिए उपयोगी हैं यह पिछले सालों में RRB में पूछे गए प्रश्न है जो विस्तृत व्याख्या सहित दिए गए हैं। RRB NTPC GK PYQ in Hindi में दिए गए सभी Points को जरूर पढ़ें। 

RRB NTPC GK PYQ in Hindi

RRB NTPC GK PYQ in Hindi

Q.भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को कहा गया है?
A.संप्रभु और समाजवादी 
B.धर्मनिरपेक्ष 
C.लोकतान्त्रिक गणराज्य 
D.उपर्युक्त सभी। 

D.उपर्युक्त सभी। 
◉प्रस्तावना को ‘संविधान की आत्मा’ कहा जाता है।
◉लेकिन डॉ.भीम राव अंबेडकर के द्वारा अनुच्छेद 32 को ‘संविधान की आत्मा’ कहा गया है।

Q.सर्वप्रथम चन्द्रगुप्त मौर्य की पहचान “सेन्ड्रोकोट्स” के रूप में किसके द्वारा की गई थी।  
A.रॉबर्ट ब्रूस फुट 
B.जेम्स प्रिंसेप 
C.विलियम जोन्स 
D.मेगास्थनीज 

C.विलियम जोन्स
◉पुरापाषाण काल की खोज रॉबर्ट ब्रूस फ्रूट द्वारा की गई थी।
◉सर्वप्रथम जेम्स प्रिंसेप के द्वारा अशोक के अभिलेखों को पढ़ा गया।
◉मेगास्थनीज यूनानी राजदूत था जो चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में रहता था।
◉मेगास्थनीज ने इंडिका नामक पुस्तक की रचना की।

Q.दिलवाड़ा एक प्रसिद्ध _____मंदिर है?  
A.बौद्ध 
B.जैन 
C.शैव 
D.वैष्णव

B.जैन मंदिर
◉दिलवाड़ा जैन मंदिर माउंट आबू पर्वत पर राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है।
◉यह 5 मंदिरों का एक समूह है।
◉चालुक्य वंश के शासक भीमदेव-Ⅰ के सामंत विमालशाह द्वारा बनबाया गया था।

Q.बुद्ध के पूर्व जन्म का विवरण देने वाली कथाओं का संकलन है?  
A.त्रिपिटक 
B.अंगुत्तर निकाय 
C.भगवती सूत्र 
D.जातक 

D.जातक
◉बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था।
◉बुद्ध के द्वारा सर्वाधिक उपदेश श्रावस्ती में दिए गए।
◉बुद्ध ने पहला उपदेश सारनाथ में दिया था।
◉बुद्ध ने अपना अंतिम उपदेश कुशीनगर में दिया था।

Q.प्रस्तावना की भाषा कहाँ से ली गई है? 
A.जर्मनी 
B.आँसट्रेलिया 
C.ब्रिटेन 
D.दक्षिण अफ्रीका 

B.आँसट्रेलिया 
◉प्रस्तावना को संविधान सभा में सर्वप्रथम जवाहरलाल नेहरू द्वारा पेश किया गया।
◉प्रस्तावना में अब तक मात्र एक बार संशोधन हुआ है।
◉42 वें संविधान संशोधन 1976 के द्वारा प्रस्तावना में तीन शब्द जोड़े गए – समाजवादी , पंथनिरपेक्ष और अखंडता।

Q. ग्रेफाइट और हीरा _________ है?
A.समस्थानिक 
B.अपररूप 
C.समावयवी 
D.समन्यूट्रॉनिक 

B.अपररूप 
◉ग्रेफाइट और हीरा कार्बन के अपररूप हैं।
◉ये दोनों शुद्ध कार्बन के बने होते हैं।
◉ग्रेफाइट एक ऐसी आधातु है जो विद्धुत की सुचालक है।
◉हीरा दुनिया का सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ है।

Q.निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है।  
A.अनुच्छेद 18 उपाधियों के अंत से संबंधित है। 
B.अनुच्छेद 19 से 22 स्वतंत्रता के अधिकार से संबंधित है। 
C.अनुच्छेद 23 से 29 धर्म की स्वतंत्रता के बारे में है। 
D.अनुच्छेद 32 का संबंध संवैधानिक उपचार के प्रावधान से है। 

C.असत्य कथन है।
◉अनुच्छेद 23 से 24 शोषण के विरुद्ध अधिकार से संबंधित है।
◉अनुच्छेद 25 से 28 में धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है।

Q.भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का 1887 का अधिवेसन कहाँ हुआ था?
A.बंबई 
B.मद्रास 
C.कलकत्ता 
D.इलाहाबाद 

B.मद्रास 
◉1887 का अधिवेसन मद्रास में हुआ था।
◉इस अधिवेसन के अध्यक्ष बदरुद्दीन तैय्यब जी थे।
◉ये काँग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष थे।

Q.”गज-ए-सिकंदरी” नामक भूमि मापन की प्रणाली किसके द्वारा शुरू की गई थी? 
A.अकबर 
B.जहांगीर 
C.शेरशाह 
D.सिकंदर लोदी 

D.सिकंदर लोदी 
◉यह लोदी वंश का शासक था।
◉इसके द्वारा आगरा शहर की स्थापना की गई।

Q.पाचन की क्रिया में प्रोटीन किस पदार्थ में बदल जाता है? 
A.शर्करा 
B.अमीनो अम्ल 
C.ग्लूकोज 
D.वसा 

B.अमीनो अम्ल 
◉प्रोटीन की कमी से बच्चों के अंदर क्योशियोरकोर और मरासमस नामक बीमारी हो जाती है।
◉प्रोटीन शरीर में एंजाइम और हार्मोन बनाने मे प्रयोग होता है।
◉शरीर की वृद्धि एवं विकास , मरम्मत में सहायता करता है।

RRB NTPC GK PYQ in Hindi

Q.लोकसभा में राष्ट्रपति द्वारा अधिकतम कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है? 
A.2
B.6
C.12
D.एक भी नहीं। 

A.2
◉अब यह मनोनयन की व्यवस्था 104वें संविधान संशोधन 2020 के द्वारा समाप्त कर दी गई है।
◉राष्ट्रपति लोकसभा को भंग कर सकता है प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद की सलाह पर।
◉अनुच्छेद 61 राष्ट्रपति पर महाभियोग से संबंधित है।

Q.जाइलम का कार्य क्या है?
A.प्रोटीन का संवहन
B.भोजन का संवहन
C.जल एवं खनिजों का संवहन
D.वसा का संवहन

C.जल एवं खनिजों का संवहन
◉जाइलम पानी और उसमे उपस्थित खनिजों को जड़ों से पौधे के अन्य भागों में पहुंचाता है।
◉जाइलम में जल और खनिज का प्रवाह नीचे से ऊपर की ओर होता है।

Q.वांडीवाश  का युद्ध _________ में हुआ था?
A.1757 
B.1760  
C.1774 
D.1799

B.1760 
◉वांडीवाश का युद्ध 22 जनवरी 1760 को हुआ था।
◉यह अंग्रेज और फ्रांसीसियों के बीच हुआ था।
◉इस युद्ध में अंग्रेजों की विजय हुई।

Q.क्या उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सदस्य होता है?
A.हाँ 
B.नहीं 
C.केवल 6 माह के लिए 
D.कभी-कभी  

B.नहीं 
◉उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति होता है लेकिन सदस्य नहीं।
◉उपराष्ट्रपति को वेतन राज्यसभा के सभापति के रूप में दिया जाता है (उपराष्ट्रपति के रूप में नहीं)।

Q.अरुणाचल प्रदेश किस देश के साथ सीमा रेखा साझा नहीं करता है? 
A.चीन 
B.म्यांमार 
C.बांग्लादेश 
D.भूटान  

C.बांग्लादेश 
◉अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है।
◉यह भारत का पूर्वी राज्य है।
◉यह तीन देशों – चीन, म्यांमार और भूटान के साथ सीमा साझा करता है।

Q.भारत के मूल संविधान में अनुसूचियों की संख्या क्या थी?
A.8
B.10 
C.11 
D.12 

A.8
◉मूल संविधान में 8 अनुसूची थी (वर्तमान में 12)।
◉मूल संविधान में 22 भाग थे (वर्तमान में 25)।
◉मूल संविधान में 395 अनुच्छेद थे (वर्तमान में 448)।

Q.”हिन्द स्वराज” नामक पुस्तक की रचना किसके द्वारा की गई थी?  
A.जवाहरलाल नेहरू 
B.महात्मा गांधी 
C.बाल गंगाधर तिलक 
D.लाल लाजपत राय

B.महात्मा गांधी 
◉यह महात्मा गांधी की पहली पुस्तक है।
◉जो 1909 में प्रकाशित हुई थी।

Q.हरिषेण द्वारा रचित प्रयाग स्तम्भ लेख किस शासक से संबंधित है? 
A.हर्ष 
B.चन्द्रगुप्त मौर्य 
C.समुद्रगुप्त
D.स्कंदगुप्त

C.समुद्रगुप्त
◉प्रयाग स्तम्भ लेख या प्रयाग प्रशस्ति से पता चलता है कि समुद्रगुप्त किसी भी युद्ध में पराजित नहीं हुआ उसे उसकी बहादुरी के कारण ‘भारत का नेपोलियन’ कहा जाता था।
◉सुमुद्रगुप्त को सर्वप्रथम ‘भारत का नेपोलियन’ वी. ए. स्मिथ ने कहा था।

Q.भारतीय संविधान की कार्यपालिका का संवैधानिक प्रमुख होता है? 
A.लोकसभा अध्यक्ष
B.उपराष्ट्रपति
C.राष्ट्रपति 
D.प्रधानमंत्री 

C.राष्ट्रपति 
◉अनुच्छेद 53 के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित है।
◉लेकिन इन शक्तियों का प्रयोग वास्तविक रूप प्रधानमंत्री और उसकी मंत्रिपरिषद द्वारा किया जाता है।

Q. निम्न में कौन यात्री मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में भारत आया?
A.मेगास्थनीज 
B.इब्नबतूता 
C.अल्बरूनी 
D.ह्वेनशांग

B.इब्नबतूता 
◉यह मोरक्को का यात्री था।
◉इसके द्वारा “रेहला” नामक पुस्तक की रचना गई?

Join Telegram For PDF | RRB NTPC GK PYQ in Hindi

अगर आपको यह पोस्ट RRB NTPC GK PYQ in Hindi में दिए गए Question और Explanation पसंद आया हो तो अपने दोस्तों या भाई बहनों को जरूर Share करें। 

1 2 3 4 14 15 16 17 18
Scroll to Top