Indian National Park in Hindi – इस पोस्ट में भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों (National Park) की सूची, स्थान, स्थापना वर्ष, उनके बदले हुए नाम, वर्तमान नाम और उनकी विशेषताएँ भी बताई गई हैं, जो Competitive Exam के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

मध्यप्रदेश के प्रमुख नेशनल पार्क
1.कान्हा नेशनल पार्क
- कान्हा नेशनल पार्क मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है।
- यह मुख्य रूप से बारहसिंघा और बाघों के लिए प्रसिद्ध है।
- यह मंडला और बालाघाट जिलों में 940 वर्ग किलोमीटर से भी ज्यादा क्षेत्र मे फैला हुआ है।
- 1 जून 1955 को इसे नेशनल पार्क घोषित किया गया। Famous National Park in India
2.बांधवगढ़ नेशनल पार्क
- बांधवगढ़ नेशनल पार्क उमरिया (मध्य प्रदेश) में स्थित है।
- यह मुख्य रूप से रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है।
- इस पार्क में 10 वीं शताब्दी के शिलालेख वाली गुफ़ाएं मौजूद हैं।
- यह मध्यप्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिलों में फैला हुआ है।
3.पेंच नेशनल पार्क
- इसे पेंच टाइगर रिजर्व भी कहा जाता है।
- यहाँ बाघ के अलावा तेंदुआ , जंगली सुअर , भालू और भेड़िया भी पाए जाते हैं।
- इसे “मोगलीलैन्ड” भी कहा जाता है क्योंकि यह रुडयार्ड किपलिंग कि ‘The Jungle Book’ से प्रेरित है।
- पेंच नदी इस पार्क को दो भागों में बाँटती है इसलिए इसे पेंच नेशनल पार्क कहा जाता है।
- यह मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित है है।
- यह मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा और शिवनी जिले मे स्थित है तथा इसका कुछ भाग महाराष्ट्र में भी है।
4.सतपुड़ा नेशनल पार्क
- सतपुड़ा नेशनल पार्क मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में सतपुड़ा की पहाड़ियों पर स्थित है।
- यहाँ तेंदुआ , बाघ , सुस्त भालू , काले हिरण , जंगली कुत्ते और उड़ने वाली गिलहरी आदि पाए जाते हैं।
- सतपुड़ा नेशनल पार्क की स्थापना 1981 में हुई थी।
5.पन्ना नेशनल पार्क
- पन्ना नेशनल पार्क मध्यप्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिले में स्थित है।
- यह बाघ के सफल पुनर्वास के लिए प्रसिद्ध है।
- इसकी स्थापना 1981 मे हुई थी और 1994 में इसे बाघ अभयारण्य (टाइगर रिजर्व) घोषित कर दिया गया।
6.माधव नेशनल पार्क
- ये मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला में स्थित है और ऊपरी विंध्य पहाड़ियों का हिस्सा है।
- यहाँ बाघ के अलावा तेंदुआ , चिंकारा , बारहसिंघा , भेड़िया , सियार मिलते हैं।
- इसको 1958 में नेशनल पार्क घोषित किया गया।
- 2025 में इसे राज्य का 9वां टाइगर रिजर्व और भारत का 58वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
- माधव नेशनल पार्क मुगल सम्राट तथा ग्वालियर के महाराजाओं के शिकार करने का क्षेत्र था।
असम के प्रमुख नेशनल पार्क
1.काजीरंगा नेशनल पार्क
- काजीरंगा नेशनल पार्क असम राज्य के गोलघाट , नागाँव तथा सोनितपुर के जिलों में फैला हुआ है।
- यह एक विश्व धरोहर स्थल है।
- यह एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है।
- यहाँ भारत के लगभग 2613 गैंडे पाए जाते हैं।
- इसे 1974 में नेशनल पार्क घोषित किया गया।
- 1985 में विश्व धरोहर सूची में जोड़ा गया।
- और 2006 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
2.मानस नेशनल पार्क
- मानस नेशनल पार्क असम के चिरांग और बाक्स जिले में हिमालय की तलहटी में स्थित है। (असम और भूटान के बीच मानस नदी बेसिन पर स्थित है)
- यह ऑर्किड और फ़र्न के लिए प्रसिद्ध है।
- इसका नाम मानस नदी जो भूटान से निकलकर ब्रहमपुत्र नदी (असम) मे जाकर मिलती है के नाम पर रखा गया है।
- यह प्रोजेक्ट टाइगर , प्रोजेक्ट एलीफैन्ट और टाइगर रिजर्व के लिए जाना जाता है।
- इसे 1985 में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया।
3.नामेरी राष्ट्रीय उद्यान
- असम के सोनितपुर जिले मे पूर्वी हिमालय कि तलहटी में स्थित है।
- 200 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला है।
- यह असम का दूसरा नेशनल पार्क है।
- 1998 में इसे नेशनल पार्क घोषित किया गया।
4.ओरांग राष्ट्रीय उद्यान
5.रायमोना राष्ट्रीय उद्यान
राजस्थान प्रमुख नेशनल पार्क
1.रणथम्भौर नेशनल पार्क
- रणथम्भौर नेशनल पार्क राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले मे स्थित है।
- यह बाघ के लिए प्रसिद्ध है।
- इस पार्क के अंदर एक 1000 साल पुराना किला है जिसका नाम रणथम्भौर है इसलिए इसे रणथम्भौर नेशनल पार्क कहा जाता है।
- इसे 1980 में नेशनल पार्क घोषित किया गया था।
2.केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
- यह राजस्थान के भरतपुर जिले मे स्थित है।
- इसे भरतपुर पक्षी अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है।
- यह पक्षी प्रजनन और प्रवासी जलपक्षियों के लिए प्रसिद्ध है जिसमें ‘साइबेरियन सारस’ भी शामिल है।
- 1981 मे रामसर साइट घोषित किया गया।
- 1982 मे इसे नेशनल पार्क घोषित किया गया।
- 1985 मे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।
3.डेजर्ट (मरुभूमि) नेशनल पार्क
- यह राजस्थान के जैसलमेर तथा बाड़मेर जिले में स्थित है।
- यहाँ कला हिरण , राजस्थानी लोमड़ी तथा चिंकारा जैसे कई जानवर देखने को मिलते हैं।
4.सारिस्का राष्ट्रीय उद्यान
- यह राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है।
- 1978 मे प्रोजेक्ट टाइगर के तहत इसे टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया।
- 1979 में इसे नेशनल पार्क घोषित किया गया।
- यह बाघ , तेंदुआ , जंगली बिल्ली , लकड़बग्घा आदि के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तराखंड - प्रमुख नेशनल पार्क
1.जिम कार्बेट नेशनल पार्क
- यह उत्तराखंड के नैनीताल तथा पौड़ी गड़वाल जिले में स्थित है
- यह भारत का पहला नेशनल पार्क और पहला टाइगर रिजर्व है।
- इसकी स्थापना 1936 में ‘हेली नेशनल पार्क’ के रूप में की गई थी।
- 1950 में इसका नाम ‘रामगंगा नेशनल पार्क’ कर दिया गया।
- वर्तमान मे इसे जिम कॉर्बेट के नाम से जानते है।
- यहाँ बाघ ,तेंदुआ , हाथी के लिए प्रसिद्ध है।
2.राजाजी नेशनल पार्क
- यह उत्तराखंड के देहरादून ,हरिद्वार और पौड़ी गड़वाल जिले मे स्थित है।
- इसकी स्थापना 1883 में हुई थी।
- 18 अप्रैल 2015 को इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
- गंगा नदी और इसकी सहायक नदी सोंग इसी नेशनल पार्क से होकर गुजरती है।
- यह एशियाई हाथी के लिए प्रसिद्ध है।
3.गंगोत्री नेशनल पार्क
- यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है।
- इसकी स्थापना 1989 में की गई थी।
- यहाँ हिम तेंदुआ ,भालू ,लाल लोमड़ी ,नीली भेड़ तथा ऐल्पाइन आइबेक्स पाए जाते हैं।
4.नंदा देवी नेशनल पार्क
- यह उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है।
- यह भारत कि सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी के समीप स्थित है।
- इसकी स्थापना 1982 में की गई थी।
- 1988 में इसे विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया।
- इसे “फूलों की घाटी नेशनल पार्क” के नाम से भी जाना जाता है।
- यहाँ हिम तेंदुआ ,भालू , नीली भेड़ ,तीतर आदि पाए जाते हैं।
5.गोविंद नेशनल पार्क
- इसकी स्थापना वर्ष 1955 में हुई थी।
- यह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित है।
- यह टोंस नदी के उद्गम क्षेत्र में स्थित है।
- यहाँ हिम तेंदुआ ,भालू , नीली भेड़ ,तीतर आदि पाए जाते हैं।
कर्नाटक - के प्रमुख नेशनल पार्क
1.बनेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान
- यह कर्नाटक के बेंगलुरू और रामनगर जिले में स्थित है।
- इसकी स्थापना 1970 में हुई थी।
- यह बाघ, शेर, तेंदुआ, भालू , ऐशीयाई हाथी आदि के लिए प्रसिद्ध है।
- यहाँ का बटरफ्लाइ (Butterfly) पार्क एशिया का पहला बटरफ्लाइ पार्क माना जाता है।
2.बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान
- बांदीपुर नेशनल पार्क की स्थापना 1974 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत हुई।
- यह कर्नाटक के चामराजनगर में स्थित है।
- यह नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व और पश्चिमी घाट का हिस्सा है।
- यह शुष्क पर्णपाती वन के लिए प्रसिद्ध है।
- यहाँ बाघ , हाथी , तेंदुए आदि पाए जाते हैं।
3.नागरहोल नेशनल पार्क
- अब इसे राजीव गांधी अभयारण्य (National Park) के नाम से जाना जाता है।
- यह कर्नाटक के कोडागु और मैसूर जिले में स्थित है।
- स्थापना : 1983
- यह नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व का प्रमुख हिस्सा है।
- इस पार्क से काबिनी नदी होकर जाती है।
4.अंशी (काली) नेशनल पार्क
- स्थापना : 1987
- यह कर्नाटक के उत्तर कन्नड जिले में गोवा की सीमा पर स्थित है।
- इस पार्क से काली नदी बहती है इसलिए अब इसे ‘काली टाइगर रिजर्व’ कहते हैं।
- यह बाघ ,हाथी और काले तेंदुए के लिए प्रसिद्ध है।
5.कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान
- यह कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में स्थित है।
- स्थापना : 1987
- कुद्रेमुख नाम का अर्थ है – “घोड़े का मुख” क्योंकि यहाँ पर जो पर्वत चोटी है वो घोड़े के मुख जैसी दिखती है। इस कारण इसका नाम ‘कुद्रेमुख’ पड़ा।
- तुंग, भद्रा और नेत्रावती नदियों का उद्गम यहीं से होता है।
- यह पार्क मैकाक बंदर के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन बाघ, तेंदुआ, भालू, हाथी भी पाए जाते हैं।
महाराष्ट्र - के प्रमुख नेशनल पार्क
1.संजय गांधी नेशनल पार्क
- यह महाराष्ट्र के मुंबई शहर के बीचो-बीच स्थित है।
- इसे पहले कृष्णगिरी और बोरीवली नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है।
- यहाँ पर 2400 साल पुरानी कन्हेरी की गुफ़ाएं स्थित हैं।
- स्थापना : 1969
- इसे 1981 में नेशनल पार्क और 2006 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
- यहाँ बाघ, तेंदुआ, हाथी, हिरण आदि पाए जाते हैं।
2.नवेगाँव राष्ट्रीय उद्यान
- महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में स्थित है।
- स्थापना: 1975
- यहाँ बाघ, तेंदुआ, हिरण तथा पक्षियों की कई प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
3.चंद्रपुर (चंदोली) नेशनल पार्क
- यह महाराष्ट्र के सांगली, सतारा और कोल्हापुर के जिलों में सह्याद्रि पर्वत माला पर स्थित है।
- स्थापना : 2004
- यह सह्याद्री टाइगर रिजर्व का हिस्सा है।
- यहाँ बाघ, तेंदुआ, भालू, भौंकने वाले हिरण आदि पाए जाते हैं।
4.गुगामल राष्ट्रीय उद्यान
- यह महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित है।
- यह महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिजर्व का हिस्सा है।
- यह सतपुड़ा पर्वत श्रंखला में स्थित है।
- स्थापना : 1974
- बाघ, तेंदुआ, सांभर, भालू आदि पाए जाते हैं।
5.ताडोबा-अंधारी नेशनल पार्क
- यह महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले में स्थित है।
- ताडोबा नेशनल पार्क स्थापना 1955 में और अंधारी वन्यजीव अभयारण्य कि स्थापना 1986 में की गई दोनों को मिलकर 1995 मे ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया।
- यह महाराष्ट्र का सबसे बड़ा और सबसे पुराना नेशनल पार्क है।
- यहाँ बाघ, तेंदुआ, भालू, सांभर, जंगली सुअर आदि पाए जाते हैं।
गुजरात - के प्रमुख नेशनल पार्क
1.मरीन नेशनल पार्क
- यह गुजरात के जामनगर जिले में कच्छ की खाड़ी में या अरब सागर के तट पर स्थित है।
- मरीन नेशनल पार्क भारत का पहला समुद्री नेशनल पार्क है।
- यह भारत का पहला समुद्री वन्यजीव अभयारण्य भी है।
- इसकी स्थापना : 1982 में।
- यह लगभग 42 द्वीपों में फैला हुआ है।
- यहाँ समुद्री घोड़े, ऑक्टोपस, मूंगा, कछुए, विभिन्न प्रकार मछलियाँ तथा अन्य समुद्री जीव पाए जाते हैं।
2.वंसदा नेशनल पार्क
- यह गुजरात के नवसारी जिले में स्थित है।
- स्थापना : 1979
- यह नेशनल पार्क घने और सदाबहार वनों के लिए प्रसिद्ध है।
- यहाँ तेंदुआ, भालू, लंगूर, सियार आदि पाए जाते हैं।
3.गिर नेशनल पार्क
- यह गुजरात के जूनागढ़ में स्थित है।
- स्थापना : 1965
- यह पूरी दुनिया में एशियाई शेरो का एकमात्र प्राकृतिक निवास स्थल है।
- यहाँ तेंदुआ, भालू, लोमड़ी, लकड़बग्घा, जंगली सुअर, नीलगाय आदि पाए भी जाते है
4.ब्लैकबक नेशनल पार्क
- यह गुजरात के जूनागढ़ में स्थित है।
- स्थापना : 1965
- यह पूरी दुनिया में एशियाई शेरो का एकमात्र प्राकृतिक निवास स्थल है।
- यहाँ तेंदुआ, भालू, लोमड़ी, लकड़बग्घा, जंगली सुअर, नीलगाय आदि पाए भी जाते है
मणिपुर - के प्रमुख नेशनल पार्क
1.केबुल लामजाओ नेशनल पार्क
- मणिपुर के विष्णुपुर मे लोकटक झील के तट पर स्थित है।
- यह भारत और विश्व का एकमात्र तैरता हुआ नेशनल पार्क है।
- स्थापना : 1977
- यहाँ शंगाई हिरण, उदविलाओ, जंगली सुअर आदि पाए जाते है।
- यह रामसर साइट के रूप में शामिल है।
2.शिरुई नेशनल पार्क
- यह मणिपुर के उखरूल जिला में शिरुई पहाड़ियों पर स्थित है।
- स्थापना: 1982
- यह मणिपुर के राष्ट्रीय फूल शिरुई लिली के लिए प्रसिद्ध है।
- दुनिया में शिरुई लिली पाए जाने का एकमात्र स्थान।
- यहाँ तेंदुआ, भालू, जंगली बिल्ली आदि पाए जाते है।
केरल - के प्रमुख नेशनल पार्क
1.ऐराविकुलम नेशनल पार्क
- एराविकुलम नेशनल पार्क केरल के इडुक्की और एर्नाकुलम जिलें में पश्चिमी घाट में स्थित है।
- इसकी स्थापना 1978 में हुई थी।
- यह अनामुड़ी (दक्षिण भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी) और नीलकुरिंज फूल (12 साल में एक बार खिलता है) के लिए प्रसिद्ध है।
- यह नीलगिरी तहर (पहाड़ी बकरी) के लिए प्रसिद्ध है।
- यूनेस्को की लिस्ट में शामिल है।
2.साइलेंट वैली नेशनल पार्क
- यह केरल के पलक्कड़ जिले में नीलगिरी की पहाड़ियों में स्थित है।
- भारत सरकार द्वारा 1984 में नेशनल पार्क घोषित किया गया।
- कुंती नदी यहाँ से होकर बहती है।
- यह शेर-पुंछ वाले मकाक के लिए प्रसिद्ध है।
- यह नेशनल पार्क यूनेस्को की लिस्ट में शामिल है।
2.पेरियार नेशनल पार्क
- यह केरल के इडुक्की और पथनमथिट्टा जिले में पश्चिमी घाट में इलायची की पहाड़ियों में स्थित है।
- पेरियार टाइगर रिजर्व नाम से भी जाना जाता है।
- यह पेरियार झील के चोरों ओर स्थित है।
- यह बाघ और हाथियों के लिए प्रसिद्ध है।
3.अनाइमुड़ी शोला नेशनल पार्क
- केरल के इडुक्की जिले में पश्चिमी घाट में स्थित है।
- 2003 में नेशनल पार्क घोषित किया गया।
- यह विश्व धरोहर स्थल में शामिल।
4.मेथिकेत्तन नेशनल पार्क
- केरल के इडुक्की जिले में मन्नार के पास पश्चिमी घाट मे स्थित है।
- यह ऐशीयाई हाथी, नीलगिरी लंगूर, सांभर, तेंदुआ आदि पाए जाते है।
- स्थापना : 2003 में।
निष्कर्ष
भारत के राष्ट्रीय उद्यान (Indian National) न केवल हमारे वन्यजीव संरक्षण की धरोहर हैं, बल्कि यह तो हमारे प्राकृतिक और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक भी हैं। इन उद्यानों की जानकारी SSC, RRB & Other Competitive Exams के लिए बहुत उपयोगी है। अगर आप भारत के सभी राष्ट्रीय उद्यानो और उनकी विशेषताओं को समझना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए है।
📢 PDF Notes, Quiz, Daily GK Updates और महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन
सबसे पहले पाने के लिए हमारा Telegram Channel Join करें।