भारत के प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय | bharat ke pramukh sangathan aur unke mukhyalay hindi me | Best 14 HQ

सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण विषय है। इसलिए इस लेख में भारत के प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय को आसान भाषा और याद रखने की शानदार ट्रिक के साथ प्रस्तुत किया गया है, ताकि आप इन्हें लंबे समय तक आसानी से याद रख सकें।

bharat ke pramukh sangathan aur unke mukhyalay hindi me

bharat ke pramukh sangathan aur unke mukhyalay hindi me

संगठन का नाम

मुख्यालय

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)

मुंबई

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI)

मुंबई  

भारतीय स्टेट बैंक  (SBI)

मुंबई 

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)

मुंबई

नीति आयोग (NITI AYOG)

नई दिल्ली

भारतीय रेलवे

नई दिल्ली

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)

नई दिल्ली

भारतीय मौसम विभाग (IMD)नई दिल्ली 

भारतीय खाद्य निगम (FCI)

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)

नई दिल्ली

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)

नई दिल्ली

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)

नई दिल्ली

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) बैंगलुरु 
भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI)देहरादून

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)

मुख्यालय – मुंबई, महाराष्ट्र
RBI का मुख्यालय मुंबई (महाराष्ट्र) में है, जहाँ से देश की बैंकिंग व्यवस्था और मौद्रिक नीति का संचालन किया जाता है।

स्थापना – 1 अप्रैल 1935
RBI की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को RBI अधिनियम, 1934 के तहत हुई थी।

प्रारंभिक मुख्यालय – कोलकाता
शुरुआत में RBI का मुख्यालय कोलकाता में था, जिसे 1937 में मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया।

मुद्रा एवं बैंकिंग का नियंत्रण
RBI भारत का केंद्रीय बैंक है, जो मुद्रा जारी करने, मौद्रिक नीति बनाने और बैंकिंग प्रणाली को नियंत्रित करने का कार्य करता है।

सबसे बड़ा बैंकिंग नियामक
RBI देश के अधिकांश बैंकों का नियामक है और बैंकिंग क्षेत्र के नियम बनाकर उनकी निगरानी करता है।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI)

मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
NPCI का मुख्यालय मुंबई (महाराष्ट्र) में स्थित है।

डिजिटल पेमेंट सिस्टम का संचालन
NPCI UPI, IMPS, RuPay, AEPS, NACH जैसे प्रमुख डिजिटल भुगतान सिस्टम का संचालन और विकास करता है।

कैशलेस अर्थव्यवस्था में योगदान
NPCI डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित, तेज़ और आसान बनाकर भारत को कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।

भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक
SBI भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक (Public Sector Bank) है, जिसकी देशभर में 22,000 से अधिक शाखाएँ हैं।

50 करोड़ से अधिक ग्राहक
SBI देश-विदेश में 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएँ प्रदान करता है।

स्थापना एवं इतिहास
SBI की शुरुआत 1806 में स्थापित बैंक ऑफ कलकत्ता से मानी जाती है। बाद में बैंक ऑफ बंगाल, बैंक ऑफ बॉम्बे और बैंक ऑफ मद्रास के विलय से इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया बना, जिसे 1955 में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के रूप में पुनर्गठित किया गया।

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)

मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
IDBI बैंक का मुख्यालय मुंबई (महाराष्ट्र) में स्थित है।

स्थापना – 1 जुलाई 1964
IDBI की स्थापना 1 जुलाई 1964 को भारतीय उद्योगों को दीर्घकालिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी।

प्रमुख वित्तीय संस्थान
IDBI भारत का एक प्रमुख विकास वित्तीय संस्थान (Development Financial Institution) था, जो वर्तमान में एक वाणिज्यिक बैंक के रूप में कार्य करता है।

स्वामित्व
वर्तमान में LIC की IDBI बैंक में 49.24% हिस्सेदारी है, जबकि भारत सरकार की हिस्सेदारी 45.48% है।

नीति आयोग (NITI AYOG)

मुख्यालय – नई दिल्ली
नीति आयोग (NITI Aayog) का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

स्थापना – 1 जनवरी 2015
1 जनवरी 2015 को योजना आयोग (Planning Commission) के स्थान पर नीति आयोग की स्थापना की गई।

अध्यक्ष – भारत के प्रधानमंत्री
नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष (Ex-officio Chairman) भारत के प्रधानमंत्री होते हैं। वर्तमान में इसके अध्यक्ष नरेंद्र मोदी हैं।

प्रमुख कार्य
नीति आयोग देश के दीर्घकालिक विकास, आर्थिक नीतियों के निर्माण, राज्यों के साथ सहयोग, पिछड़े क्षेत्रों के विकास तथा सतत एवं समावेशी विकास के लिए रणनीतियाँ तैयार करता है।

भारतीय रेलवे (Indian Railway)

मुख्यालय – नई दिल्ली 
◉इसकी शुरुआत 16 अप्रैल 1853 को हुई थी। 
◉भारत में पहली ट्रेन मुंबई के बोरी बंदर से ठाणे तक चली। 
◉भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। जो Daily लगभग 2.5 करोड़ यात्रियों को ढोता है। 
◉इसे भारतीय परिवहन प्रणाली की रीड़ कहा जाता है। 
◉दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म गोरखपुर जंक्शन (UP) है जिसकी लंबाई 1366.33 मीº है। 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)

मुख्यालय – नई दिल्ली 
◉इसकी स्थापना 1951 में हुई थी।
यह कर्मचारियों की भविष्य निधि (EPF) , बीमा योजना (EDLI) और पेंशन योजना (EPS) का प्रबंधन (Management) करता है। 
यह भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। 

भारतीय मौसम विभाग (IMD)

मुख्यालय – नई दिल्ली
◉स्थापना 1875 में हुई थी। 
◉यह वही संस्था है जो हमें मौसम कि जानकारी देती है जैसे कि मौसम कि भविष्यवाणी , चक्रवात की चेतावनी तथा मानसून कि निगरानी आदि। 
◉पूरे भारत में 6 क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र है। 

भारतीय खाद्द निगम (FCI)

◉मुख्यालय – नई दिल्ली 
इसकी स्थापना 14 जनवरी 1965 को खाद्य निगम अधिनियम 1964 के तहत हुई थी। 
◉यह देश के खाद्यान्न भंडार को संभालता है। और गेहूं , चावल की खरीद , भंडारण , परिवहन और वितरण करता है। 

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)

मुख्यालय – नई दिल्ली 
◉इसकी स्थापना 1995 में NHAI अधिनियम 1988 के तहत कि गई थी। 
◉यह देश के हाइवे बनाता है और उनको संभालता है। 
◉FASTag के माध्यम से डिजिटल रूप से टोल का संग्रह करता है। 
◉NHAI ने महाराष्ट्र मे NH-53 पर 75 किलोमीटर की सड़क का निर्माण सबसे कम समय में पूरा कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)

मुख्यालय – नई दिल्ली 
◉स्थापना – 1949 
◉यह बीमारियों कि रोकथाम , नई चिकित्सा तकनीक का विकास तथा सार्वजनिक स्वास्थय अनुसंधान मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)

मुख्यालय – नई दिल्ली
इसकी स्थापना BIS अधिनियम 2016 के तहत कि गई थी। 
◉इसका उद्देश्य वस्तुओं का मानकीकरण , प्रमाणीकरण और गुणवत्ता को सुनिश्चित करना है। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO)

मुख्यालय – बेंगलुरू (कर्नाटक)
◉स्थापना – 15 अगस्त 1969 को विक्रम साराभाई ने की थी।
◉यह उपग्रहों का निर्माण , प्रक्षेपण और अंतरिक्ष में वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे कार्य करता है। 
◉इसके द्वारा आर्यभट्ट (1975) , मंगलयान (2014) तथा चंद्रयान-3 (2023) जैसे मिशन यही से लॉन्च हुए थे।

भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI)

◉मुख्यालय – देहरादून (उत्तराखंड)
इसकी स्थापना जून 1981 मे हुई थी। 
◉यह हमारे देश के वनों का सर्वेक्षण तथा निगरानी करता करता है और उन पर रिपोर्ट बनाता है और हर 2 साल में “फॉरेस्ट रिपोर्ट” जारी करता है। 

कैसे याद रखें : ट्रिक

1. मुंबई ⇒ फाइनैन्स से संबंधित : RBI , SBI , LIC , NPCI

2. दिल्ली ⇒ सरकारी संस्था : रेलवे , नीति आयोगNHAI , FCI 

3. बेंगलुरू ⇒ Tech & Research  : ISRO का मुख्यालय यहीं हैं। 

4. देहरादून ⇒ प्रकृति का घर : FSI , सर्वे ऑफ इंडिया यहीं पर हैं। 

“मुंबई पैसा, दिल्ली सरकार, बैंगलोर चाँद पर पहुँचाने वाला अड्डा, देहरादून प्रकृति का घर “ (याद रखें )

दोस्तों अगर आपको Bharat Ke Pramukh Sangathan aur Unke Mukhyalay Hindi me यह पोस्ट अच्छी लगी हो और अगर आपको इससे थोड़ी भी जानकारी मिली हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। 
“ज्ञान बाँटने से बढ़ता है”

Join Telegram for PDF | Gk in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top