RRB Group D Gk Previous Year Question With Free Question Paper 2026-27

RRB Group D परीक्षा की प्रभावी तैयारी के लिए यहाँ आपको RRB Group D Gk Previous Year Question (PYQ) और MCQ हिंदी में हल सहित उपलब्ध हैं। यह पोस्ट आपको परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के लेवल और अक्सर पूछे जाने वाले टॉपिक्स को समझने में मदद करता है। प्रत्येक प्रश्न Exam Oriented तरीके से तैयार किया गया है, जिससे आपकी प्रैक्टिस मजबूत हो।

Contents Show
RRB Group D Gk Previous Year Questions in hindi

RRB Group D Gk Previous Year Questions

भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्य के नीति निर्देशक तत्वों से संबंधित है?

A. अनुच्छेद 12–35
B. अनुच्छेद 36–51
C. अनुच्छेद 52–78
D. अनुच्छेद 80–100

B. अनुच्छेद 36–51
⦾संविधान के भाग - Ⅳ के अनुच्छेद 36 - 51 नीति निर्देशक तत्वों से संबंधित हैं।
⦾राज्य के नीति निदेशक तत्व (DPSP) आयरलैंड के संविधान से लिए गए हैं।

भारत में ‘रेलवे बजट’ को सामान्य बजट में कब मिलाया गया?

A. 2014
B. 2017
C. 2019
D. 2020

B. 2017
पहले हर साल संसद में रेल बजट अलग से पेश होता था। लेकिन 2017 से रेल बजट को सामान्य बजट में मिला दिया गया, ताकि प्रक्रिया सरल हो और रेलवे को देश की अर्थव्यवस्था का हिस्सा मानकर वित्तीय प्रबंधन किया जा सके।

रक्त का pH मान सामान्यतः कितना होता है?

A. 6.6
B. 7.0
C. 7.4
D. 8.1 

C. 7.4
⦾शुद्ध जल का PH मान 7 होता है।
⦾दूध का PH मान लगभग 6.6 होता है।
⦾समुद्री जल का PH मान 8.1 होता है।
See also  RRB NTPC PYQ Questions in Hindi | Exam Crack करने वाले Powerful Questions 100+

1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?

A. लॉर्ड कर्जन
B. लॉर्ड डलहौजी
C. लॉर्ड कैनिंग
D. लॉर्ड माउंटबेटन

C. लॉर्ड कैनिंग
⦾1857 के विद्रोह का प्रारंभ मेरठ से हुआ था।
⦾इस विद्रोह का प्रतीक कमल और रोटी था।
⦾ईश्वरी प्रसाद द्वारा इस विद्रोह को "स्वतंत्रता संग्राम" कहा गया।

'थार मरुस्थल’ का अधिकतम भाग किस राज्य में फैला है?

A.  गुजरात
B.  राजस्थान
C.  महाराष्ट्र
D.  हरियाणा

B.  राजस्थान
⦾थार मरुस्थल को "ग्रेट इंडियन डेसर्ट" भी कहते हैं।
⦾इसका 85% भाग राजस्थान में फैला है।
⦾शेष भाग गुजरात, हरियाणा और पंजाब में फैला है।

भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण कब हुआ?

A. 1935
B. 1947
C. 1949
D. 1951

C. 1949
RBI का राष्ट्रीयकरण 1 अप्रैल 1949 को RBI एक्ट 1934 के तहत हुआ था।
जबकि RBI की स्थापना 1935 को हुई थी।

भारतीय संविधान की किस अनुसूची में दल-बदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) का प्रावधान है?

A. ग्यारहवीं अनुसूची 
B. दसवीं अनुसूची 
C. नौवीं अनुसूची 
D. सातवीं अनुसूची 

B. दसवीं अनुसूची 
दल बदल विरोधी कानून को दसवीं अनुसूची में 52 वें संविधान संशोधन 1985 के द्वारा जोड़ा गया।

मानव शरीर में कैल्सीटोनिन (Calcitonin) हार्मोन किस ग्रंथि द्वारा स्रावित होता है?

A. पिट्यूटरी
B. थायरॉयड
C. एड्रिनल
D. पैराथायरॉयड

B. थायरॉयड
कैल्सीटोनिन शरीर का कैल्शियम कंट्रोल करने वाला "ब्रेक" है। जब रक्त में कैल्शियम बढ़ जाता है, तो यह हड्डियों से कैल्शियम का निकलना कम करता है और गुर्दों के जरिए अतिरिक्त कैल्शियम बाहर निकालने में मदद करता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

A. नागार्जुन सागर बांध — कृष्णा नदी
B. भाखड़ा नांगल — सतलुज
C. टिहरी — भागीरथी
D. सरदार सरोवर — ताप्ती

D. सरदार सरोवर — ताप्ती
क्योंकि सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी पर बना है जो गुजरात में स्थित है।

निम्नलिखित में से कौन-सा विटामिन वसा में घुलनशील (Fat Soluble) नहीं है?

A. विटामिन A
B. विटामिन  B
C. विटामिन  C
D. विटामिन  E

C. विटामिन  C
वसा में घुलनशील विटामिन निम्न हैं -
विटामिन A (रेटिनॉल)
विटामिन D (कैल्सिफेरॉल)
विटामिन E (टोकोफेरॉल)
विटामिन K
जबकि विटामिन B और C जल में घुलनशील हैं।

भारत में ‘लोक सेवा आयोग’ की स्थापना किस अनुच्छेद के तहत है?

A. अनुच्छेद 310
B. अनुच्छेद 312
C. अनुच्छेद 315
D. अनुच्छेद 320

C. अनुच्छेद 315
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) तथा राज्य लोक सेवा आयोग (SPSC) के गठन का प्रावधान किया गया है।

'सहायक संधि' (Subsidiary Alliance) की नीति किसने प्रारम्भ की?

A. लॉर्ड कर्जन
B. लॉर्ड डलहौजी
C. लॉर्ड वेलेजली 
D. लॉर्ड माउंटबेटन

C. लॉर्ड वेलेजली 
⦾सहायक संधि 1798 में लॉर्ड वेलेजली ने प्रारंभ की थी।
⦾इसका उद्देश्य भारतीय रियासतों को ब्रिटिश शासन के नियंत्रण में लाना था।
⦾यह संधि सबसे पहले 1798 में हैदराबाद के साथ की गई।
See also  Gk most important MCQ in Hindi | 100+ PYQ

भारतीय संविधान में ‘राष्ट्रीय आपातकाल’ किस अनुच्छेद के अंतर्गत वर्णित है?

A. अनुच्छेद 320
B. अनुच्छेद 352
C. अनुच्छेद 360
D. अनुच्छेद 368

B. अनुच्छेद 352
जब देश की सुरक्षा पर बाहरी आक्रमण, युद्ध तथा सशस्त्र विद्रोह का खतरा होने की स्थिति में राष्ट्रीय आपात लागू किया जाता है।

भारत में सबसे पहली पंचवर्षीय योजना कब लागू हुई?

A. 1948
B. 1951
C. 1956
D. 1961

B. 1951
⦾पहली पंचवर्षीय योजना 1951 से 1956 तक चली।
⦾इस योजना का उद्देश्य कृषि, सिंचाई और ग्रामीण विकास था।
⦾यह योजना हेरॉड डोमर मॉडल पर आधारित थी।

विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम उम्र क्या है?

A. 25 वर्ष
B. 30 वर्ष
C. 35 वर्ष
D. 21 वर्ष

B. 30 वर्ष
विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
जबकि विधानसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

‘डूरंड रेखा’ किन दो देशों के बीच की सीमा है?

A. भारत – पाकिस्तान
B. भारत – चीन
C. पाकिस्तान – अफगानिस्तान
D. जर्मनी – फ्रांस

C. पाकिस्तान – अफगानिस्तान
⦾रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच है।
⦾मैकमोहन रेखा भारत और चीन के बीच है।
⦾मेजिनॉट रेखा जर्मनी और फ्रांस के बीच है।

ब्लड बैंक में "रक्त" को सुरक्षित रखने के लिए ______ का प्रयोग किया जाता है?

A. सोडियम परमैग्नेट 
B. सोडियम साइट्रेट 
C. कैल्सियम नाइट्रेट 
D. मैग्नीशियम 

B. सोडियम साइट्रेट 
ब्लड बैंक में रक्त को सुरक्षित रखने के लिए सोडियम साइट्रेट का उपयोग किया जाता है। यह रक्त को जमने (Clotting) से रोकता है, जिससे रक्त कुछ समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

किस पंचवर्षीय योजना संबंध 'गरीबी हटाओ' से था?

A. पहली पंचवर्षीय योजना 
B. दूसरी पंचवर्षीय योजना 
C. चौथी पंचवर्षीय योजना 
D. पाँचवीं पंचवर्षीय योजना 

D. पाँचवीं पंचवर्षीय योजना 
⦾पाँचवीं पंचवर्षीय योजना 1974 से 1978 तक चली।
⦾इसका उद्देश्य गरीबी उन्मूलन और आत्मनिर्भरता की प्राप्ति था।
⦾इस योजना के समय प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई थे।

हीराकुंड बांध किस नदी पर बना है?

A. महानदी 
B. कृष्णा 
C. ताप्ती 
D. सरयू 

A. महानदी 
हीराकुंड बांध उड़ीशा के संबलपुर में महानदी पर बना है।
जो भारत का सबसे लंबा बांध है।

सर्वप्रथम भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस द्वारा संविधान सभा की मांग की गई?

A. 1928 में 
B. 1930 में 
C. 1934 में 
D. 1940 में 

C. 1934 में 
RRB Group D Gk Previous Year Question

Join Telegram For PDF | RRB Group D Gk Previous Year Question

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top