कोशिका पर आधारित MCQ हिन्दी में | Cells MCQ Important 20206-27

इस आर्टिकल में कोशिका पर आधारित MCQ हिन्दी में दिए गए हैं जिन्हें महत्वपूर्ण Explanation के साथ समझाया गया है। यह MCQ किसी भी Competitive Exams के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। 

Contents Show
कोशिका पर आधारित MCQ हिन्दी में

कोशिका पर आधारित MCQ

निम्न में से कौन कोशिका सिद्धांत का अपवाद (Exception) माना जाता है?

A. वायरस
B. बैक्टीरिया
C. अमीबा
D. यीस्ट

✅A. वायरस
वायरस को कोशिका सिद्धांत का अपवाद माना जाता है क्योंकि यह कोशिकीय संरचना नहीं रखता और केवल जीवित कोशिका के अंदर ही प्रजनन कर पाता है।

गुणसूत्र (Chromosome) मुख्यतः किससे बने होते हैं?

A. DNA एवं प्रोटीन
B. RNA एवं वसा
C. केवल प्रोटीन
D. केवल DNA

✅A. DNA एवं प्रोटीन
⦾गुणसूत्र DNA तथा Histone प्रोटीन से बने होते हैं।
⦾इनमें आनुवंशिक जानकारी संग्रहित रहती है।
⦾कोशिका विभाजन के समय ये स्पष्ट दिखाई देते हैं।

मानव की प्रत्येक दैहिक (Somatic) कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है?

A. 23
B. 44
C. 46
D. 48

✅C. 46
⦾मानव की सामान्य शरीर कोशिका में 46 गुणसूत्र (23 जोड़े) होते हैं।
⦾इनमें 22 जोड़े Autosomes तथा 1 जोड़ा Sex Chromosomes होता है।
See also  Ancient History Best Question Answer in Hindi | Important Questions 2026-27

केन्द्रक के अंदर उपस्थित सघन गोलाकार संरचना क्या कहलाती है?

A. राइबोसोम
B. न्यूक्लियोलस
C. लाइसोसोम
D. वैक्यूल

✅B. न्यूक्लियोलस
⦾Nucleolus केन्द्रक के भीतर स्थित होता है।
⦾इसका मुख्य कार्य Ribosome के निर्माण में सहायता करना है।
⦾सक्रिय कोशिकाओं में यह अधिक स्पष्ट दिखाई देता है।

कोशिका का कौन-सा भाग सभी कोशिकांगों को धारण करता है?

A. कोशिका झिल्ली
B. कोशिका द्रव्य
C. केन्द्रक
D. कोशिका भित्ति

✅B. कोशिका द्रव्य
⦾Cytoplasm कोशिका का अर्ध-द्रव भाग होता है।
⦾अधिकांश कोशिकांग इसी में पाए जाते हैं।
⦾अनेक उपापचयी क्रियाएँ यहीं सम्पन्न होती हैं।

कोशिका का वह भाग जो कोशिका की सभी गतिविधियों को नियंत्रित करता है?

A. केन्द्रक
B. माइटोकॉन्ड्रिया
C. लाइसोसोम
D. रिक्तिका

✅A. केन्द्रक
केन्द्रक को कोशिका का "नियंत्रण केंद्र" (Control Centre) कहा जाता है क्योंकि इसमें मौजूद DNA सभी कोशिकीय गतिविधियों को निर्देशित करता है।

बहुकोशिकीय जीव (Multicellular Organism) में कोशिकाएं मिलकर सबसे पहले क्या बनाती हैं?

A. अंग (Organ)
B. ऊतक (Tissue)
C. तंत्र (System)
D. जीव (Organism)

✅B. ऊतक (Tissue)
समान संरचना और कार्य वाली कोशिकाएं मिलकर पहले ऊतक बनाती हैं, फिर ऊतक मिलकर अंग बनाते हैं।

निम्न में से कौन कोशिका का ऊर्जा उत्पादन केंद्र (Power House) कहलाता है?

A. लाइसोसोम
B. राइबोसोम
C. माइटोकॉन्ड्रिया
D. रिक्तिका

✅C. माइटोकॉन्ड्रिया
माइटोकॉन्ड्रिया में कोशिकीय श्वसन द्वारा ऊर्जा (ATP) का उत्पादन होता है, इसलिए इसे कोशिका का "Power House" कहा जाता है।

एककोशिकीय जीव (Unicellular Organism) का उदाहरण है?

A. अमीबा
B. मनुष्य
C. पेड़
D. मेंढक

✅A. अमीबा
अमीबा एक ही कोशिका से बना जीव है जो अपने सभी जैविक कार्य स्वयं संपन्न करता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A. सभी कोशिकाओं में Cell Wall होती है।
B. केवल पौधों में Cell Membrane होती है।
C. सभी कोशिकाओं में Cell Membrane होती है।
D. केवल जन्तुओं में Cytoplasm होता है।

✅C. सभी कोशिकाओं में Cell Membrane होती है।
⦾सभी कोशिकाओं में Cell Membrane पाई जाती है।
⦾Cell Wall केवल पौधों, कवकों तथा कुछ अन्य जीवों में पाई जाती है।
⦾Cytoplasm सभी जीवित कोशिकाओं का आवश्यक भाग है।
See also  Polity Previous Year Questions Important | भारतीय राजव्यवस्था 2026-27

कोशिका के भीतर जैव-रासायनिक क्रियाएँ मुख्यतः कहाँ होती हैं?

A. केन्द्रक
B. कोशिका द्रव्य (Cytoplasm)
C. कोशिका भित्ति
D. कोशिका झिल्ली

✅B. कोशिका द्रव्य
⦾कोशिका द्रव्य में अधिकांश उपापचयी (Metabolic) क्रियाएँ होती हैं।
⦾सभी प्रमुख कोशिकांग इसी में स्थित होते हैं।
⦾यह कोशिका का अर्ध-द्रव (Semi-fluid) भाग होता है।

जन्तु कोशिका में निम्न में से क्या अनुपस्थित होता है?

A. केन्द्रक
B. कोशिका झिल्ली
C. कोशिका भित्ति
D. कोशिका द्रव्य

✅C. कोशिका भित्ति
⦾जन्तु कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं होती।
⦾केवल कोशिका झिल्ली होती है।
⦾यही कारण है कि जन्तु कोशिकाओं का आकार निश्चित नहीं होता।

निम्न में से कौन सा कथन प्रोकैरियोटिक कोशिका के लिए सही है?

A. झिल्लीयुक्त कोशिकांग अनुपस्थित होते हैं
B. माइटोकॉन्ड्रिया स्पष्ट रूप से पाया जाता है
C. सुव्यवस्थित केन्द्रक पाया जाता है
D. गॉल्जीकाय पाई जाती है

✅A. झिल्लीयुक्त कोशिकांग अनुपस्थित होते हैं
प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में माइटोकॉन्ड्रिया, गॉल्जीकाय जैसे झिल्लीयुक्त कोशिकांग नहीं होते, जबकि यूकैरियोटिक कोशिकाओं में ये पाए जाते हैं।

कोशिका सिद्धांत (Cell Theory) के अनुसार सभी जीव किससे बने होते हैं?

A. ऊतक
B. अंग
C. कोशिकाएँ
D. DNA

✅C. कोशिकाएँ
⦾कोशिका सिद्धांत के अनुसार सभी जीव एक या एक से अधिक कोशिकाओं से बने होते हैं।
⦾कोशिका जीवन की मूल संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई है।
⦾यह सिद्धांत श्लाइडेन एवं श्वान द्वारा प्रतिपादित किया गया था।

कोशिका का "Powerhouse" किसे कहा जाता है?

A. राइबोसोम
B. माइटोकॉन्ड्रिया
C. गॉल्जी बॉडी
D. लाइसोसोम

✅B. माइटोकॉन्ड्रिया
⦾माइटोकॉन्ड्रिया कोशिका में ATP (ऊर्जा) का निर्माण करता है।
⦾इसी कारण इसे Powerhouse of the Cell कहा जाता है।
⦾यह दोहरी झिल्ली (Double Membrane) से घिरा होता है।

इस आर्टिकल में हमने पढ़े कोशिका पर आधारित MCQ हिन्दी में Explanation के साथ, अब हम अगले आर्टिकल में पढ़ेंगे कोशिका अंगक (Cell Organelles) के बारे में।

📢 PDF Notes, Quiz, Daily GK Updates और महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन
सबसे पहले पाने के लिए हमारा Telegram Channel Join करें।

🚀 Join Telegram Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top