RRB NTPC Previous Year Question Paper और Solved Paper से पहले आप एक बार नीचे दिए गए प्रश्नों को जरूर पढ़ें जो पिछले वर्षों में पूछे जा चुके है, और आने वाले Exams में भी पूछें जा सकते है।

RRB NTPC Previous Year Question Paper

Q.किस अनुच्छेद के तहत अवशिस्ट शक्तियां केंद्र के पास है।
A. अनुच्छेद 32
B. अनुच्छेद 74
C. अनुच्छेद 248
D. अनुच्छेद 280


C.अनुच्छेद 248
◉अनुच्छेद 248 के तहत केंद्र (संघ) सरकार को, उन विषयों पर कानून बनाने की शक्ति प्राप्त है, जो विषय समवर्ती सूची, राज्य सूची, संघ सूची मे नहीं दिए गए है।

Q.अजमेर में अढ़ाई दिन का झोंपड़ा किसके द्वारा बनवाया गया?
A. अलाउद्दीन खिलजी
B. इल्तुतमिश
C. नासिरुद्दीन महमूद
D. कुतुबुद्दीन ऐबक


D. कुतुबुद्दीन ऐबक
∎गुलाम वंश (1206-1210)
◉इसे मामलूक वंश और दास वंश भी कहा जाता है।
◉संस्थापक – कुतुबुद्दीन एबक
◉कुतुबुद्दीन एबक की उपाधियाँ – लाखबख्स , हातिम द्वितीय , कुरान खान , सिपहसालार आदि।
◉कुतुबुद्दीन एबक द्वारा बनवायी गई इमारतें –
⑴अजमेर में अढ़ाई दिन का झोंपड़ा
⑵दिल्ली में कुतुबमीनार ( इसका निर्माण कार्य इल्तुतमिश ने पूरा किया )
⑶कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद (दिल्ली)
◉कुतुबुद्दीन एबक की मृत्यु 1210 में चौगान (पोलो) खेलते समय घोड़े से गिरकर हुई थी, इसे लाहौर में दफनाया गया था।
◉इसकी मृत्यु के समय इल्तुतमिश बदायूं का सूबेदार था।
◉गुलाम वंश का अंतिम शासक क्यूमर्स था।

Q.जल में घुलनशील भस्म क्या कहलाते है?
A. क्षार
B. क्षारक
C. अम्ल
D. क्षरण


A. क्षार
◉भस्म की प्रकृति क्षारीय होती है
◉जिसका रंग सफेद या धूसर होता है।
◉PH मान 7 से अधिक होता है।

Q.उपराष्ट्रपति से संबंधित अनुच्छेद है?
A. अनुच्छेद 20
B. अनुच्छेद 51
C. अनुच्छेद 63
D. अनुच्छेद 74


C. अनुच्छेद 63
◉अनुच्छेद 63 से 71 उपराष्ट्रपति से संबंधित हैं –
◉अनुच्छेद 63 – भारत का एक उपराष्ट्रपति होगा।
◉अनुच्छेद 64 – उपराष्ट्रपति राज्यसभा (उच्च सदन) का पदेन सभापति होता है लेकिन वह इसका सदस्य नहीं होता है उसे केवल निर्णायक मत देने का अधिकार है।

◉अनुच्छेद 65 – राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में (इस्तीफा, मृत्यु आदि के कारण) उपराष्ट्रपति कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है
◉अनुच्छेद 66 – उपराष्ट्रपति के चुनाव से सम्बन्धित है।
◉अनुच्छेद 67 – कार्यकाल से संबंधित है जो 5 वर्ष का होता है।
◉अनुच्छेद 68 – पद की रिक्तता से संबंधित।
◉अनुच्छेद 69 – राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति को उसके पद की शपथ दिलाता है।
◉अनुच्छेद 70 – राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद की रिक्तता से है
◉अनुच्छेद 71 – उपराष्ट्रपति के चुनाव से संबंधित है।

Q.भारत के पड़ोसी देश म्यांमार की मुद्रा है।
A. येन
B. रुपया
C. दीनार
D. क्यात


D. क्यात
◉म्यांमार (बर्मा) 1 अप्रैल 1937 को भारत से अलग हुआ था।
◉इसकी राजधानी नैपीडा है।
◉आधिकारिक भाषा बर्मी है।
◉वर्तमान प्रधानमंत्री न्यो सॉ हैं।
◉जब म्यांमार, भारत से अलग हुआ तब भारत का वायसराय लार्ड डफरिन था।
◉म्यांमार, भारत के साथ 1643 km की सीमा साझा करता है।

Q.किस देश की तट रेखा विश्व में सबसे लंबी है।
A. रूस
B. कनाडा
C. भारत
D. चीन


B. कनाडा
◉विश्व की सबसे लंबी तट रेखा वाले 5 देश क्रम से –
⑴ कनाडा
⑵ इंडोनेशिया
⑶ ग्रीनलैंड
⑷ रूस
⑸ फिलिपींस

Q.भारत में न्यायिक पुनरीक्षण (समीक्षा) की शक्ति (Judicial Review) का उपयोग करता है।
A. संसद
B. केवल सर्वोच्च न्यायालय
C. उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय दोनों
D. केवल उच्च न्यायालय


C. उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय दोनों
अनुच्छेद 32 के तहत सर्वोच्च न्यायालय को यह शक्ति प्राप्त है।
अनुच्छेद 226 के तहत उच्च न्यायालय को यह शक्ति प्राप्त है।

Q.ओज़ोन परत 90% तक किस परत (Layer) में होती है।
A. क्षोभ मंडल
B. समताप मंडल
C. बहिर्मंडल
D. मध्यमण्डल


B. समताप मंडल
◉ओजोन परत पृथ्वी के वायुमंडल (समताप मण्डल) में पाई जाने वाली एक परत है जो सूर्य से आने वाली हानिकारक (UV) किरणों से सुरक्षा करती है। इसमे ओजोन गैस अधिक मात्रा में पाई जाती है।
◉यह स्किन कैंसर, आँखों की क्षति, पर्यावरण आदि का बचाओ करती है।
◉इसके क्षरण का प्रमुख कारण CFC (क्लोरो फ़्लोरो कार्बन) का उत्सर्जन है।
◉ओजोन परत में सर्वप्रथम छिद्र अंटार्कटिका के ऊपर 1985 में देखा गया था।
◉ओजोन दिवस 16 सितांबर को मनाया जाता है।
◉मॉन्ट्रियल प्रोटोकाल 1987 में किया गया एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता था इसका उद्देश्य विभिन्न देशों में CFC के उत्पादन को काम करना था।
◉भारत में CFC के उत्पादन पर पूर्णता रोक 2010 मे लगी।

Q.निम्न में से कौन सा भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं मे से एक है।
A. संघवाद
B. निरंकुश शासन
C. गैर धर्मनिरपेक्ष
D. आश्रित न्यायपालिका


A. संघवाद
◉संघवाद एक ऐसी शासन व्यवस्था है जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच शक्तियों का स्पष्ट विभाजन है परंतु फिर भी संघ को अधिक मजबूती प्रदान की गई है।
◉यह व्यवस्था भारतीय संविधान में कनाडा के संविधान से ली गई है।

Q.लोकसभा के वर्ष में कम से कम ______ सत्र होना अनिवार्य है।
A. 5
B. 4
C. 3
D. 2


D. 2
●भारत के संविधान में अनुच्छेद 85 में प्रावधान है की लोकसभा या राज्यसभा के दो सत्रों के बीच 6 महीने से अधिक का अंतर न हो।
●इस प्रकार वर्ष में दो सत्र होना अनिवार्य हो जाता है।

Q.लोरेंज वक्र क्या दर्शाता है?
A. बेरोजगारी
B. आय वितरण
C. मुद्रास्फीति
D. अपस्फीति


B. आय वितरण
◉लोरेंज वक्र किसी देश की संपत्ति या आय के वितरण को प्रदर्शित करता है।
◉यदि लोरेंज वक्र समानता रेखा के पास है – तो आय वितरण समान होगा।
◉यदि लोरेंज वक्र समानता रेखा से दूर है – तो आय असमानता अधिक होगी।

Q.कौनसी गैस ज्वालामुखी से सबसे अधिक मात्रा में निकलती है?
A. जल वाष्प
B. सल्फर डाई आक्साइड
C. नाइट्रोजन
D. कार्बन डाई आक्साइड


C. नाइट्रोजन
∎ ज्वालामुखी से विस्फोट के समय निम्न गैसें निकलती हैं –
1. जलवाष्प (H2O) – 70% से 90% तक
2. कार्बन डाई आक्साइड (CO2)
3. सल्फर डाई आक्साइड (SO2)
4. हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S)
5. नाइट्रोजन (N2)
6. अन्य गैसें।

Q.लाल लाजपत राय की मृत्यु ब्रिटिश सरकार के किस निर्णय के विरोध में हुई थी?
A. रोलेट ऐक्ट
B. साइमन कमीसन
C. पिट्स इंडिया ऐक्ट
D. वेवेल योजना


B. साइमन कमीसन
◉साइमन कमीसन का गठन 1927 में हुआ था। 1928 में यह भारत आया।
◉इसका अध्यक्ष सर जॉन साइमन था।
◉इस कमिसन में एक भी भारतीय न होने के कारण इसका भारी विरोध किया गया। और ‘साइमन वापस जाओ’ का नारा दिया गया।
◉लाला लाजपत राय की इसके विरोध में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के दौरान घायल होने के कारण मृत्यु हो गई।

Q.हड़प्पा सभ्यता में मिट्टी के वर्तनों पर सामान्यता किस रंग का प्रयोग हुआ है?
A. नीला
B. हरा
C. लाल
D. पीला


C. लाल
◉हड़प्पा सभ्यता (सिंधु घाटी सभ्यता) का काल निर्धारण 2600 – 1900 ईसा पूर्व है।
◉यह आध-एतिहासिक युग से संबंधित है।
◉यह कांस्य युगीन सभ्यता है।
◉इसकी खोज दयाराम साहनी ने 1921 में जॉन मार्शल के नेतृत्त्व में की थी।
◉यहाँ की सड़कें समकोण पर होती थी।
◉नगर नियोजन इसकी प्रमुख विशेषता है।

Q.विश्व आर्थिक मंच (WEF) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
A. जेनेवा
B. लुसाने
C. पेरिस
D. न्यूयॉर्क


A. जेनेवा
निम्न अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के मुख्यालय जेनेवा में है –
विश्व व्यापार संगठन (WTO)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
अंतर्राष्ट्रीय टेलीकम्युनिकेसन यूनियन (ITU)
GATT , REDCROSS , WWSO , WIPO , UNCTAD , UNDRR.

Q.किस शासक द्वारा बौद्धों के लिए विक्रमशिला विश्वविधालय की स्थापना की गई थी?
A. कुमारगुप्त
B. धर्मपाल
C. अशोक
D. चन्द्रगुप्त द्वितीय


B. धर्मपाल
◉विक्रमशिला विश्वविधालय की स्थापना 8वीं सदी में पाल वंश के शासक धर्मपाल द्वारा की गई थी।
◉यह भागलपुर (बिहार) में स्थित है।
◉बख्तियार खिलजी द्वारा इसे नष्ट कर दिया गया।

Q.किस मौलिक अधिकार को राष्ट्रीय आपात के दौरान भी निलंबित नहीं किया जा सकता?
A. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
B. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
C. जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार
D. भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार


C. जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार
◉अनुच्छेद 20 – अपराध के संबंध में संरक्षण
◉अनुच्छेद 21 – जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार
◉44वें संविधान संशोधन 1978 के बाद अनुच्छेद 359 में यह प्रावधान कर दिया गया कि अनुच्छेद 20 और 21 किसी भी आपातकाल में निलंबित नहीं किये जा सकते।

Q.निम्न में कौनसी नदी भ्रंश घाटी में बहती है?
A. कावेरी
B. नर्मदा
C. गोदावरी
D. ताप्ती


B. नर्मदा
◉नर्मदा नदी की लंबाई 1312 किलोमीटर है।
◉इसका उद्गम मैकाल पर्वत अमरकंटक पहाड़ी से होता है।
◉यह अरब सागर में गिरने वाली प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी है।
◉यह पश्चिम की ओर बहने वाली सबसे लंबी नदी है।
◉यह विंध्याचल पर्वत तथा सतपुड़ा पर्वत के बीच भ्रंश घाटी में बहती है।
◉अन्य नदियां जो भ्रंश घाटी में बहती हैं – दामोदर और ताप्ती।

Q.भारत के मुख्यन्यायधीश से संबंधित अनुच्छेद है।?
A. अनुच्छेद 76
B. अनुच्छेद 108
C. अनुच्छेद 124
D. अनुच्छेद 280


C. अनुच्छेद 124
◉भारत के मुख्यन्यायधीश – भाग-5 अनुच्छेद 124 – 147
◉पहले मुख्यन्यायधीश – हीरालाल जे. कनिया
◉51वें मुख्यन्यायधीश – संजीव खन्ना
◉52वें मुख्यन्यायधीश – बी.आर. गवई
◉53वें मुख्यन्यायधीश – जस्टिस सूर्यकांत (वर्तमान 2026 में)।

Q.प्रसिद्ध फारसी त्योहार नवरोज की शुरुआत किसने की थी?
A. इल्तुतमिस
B. अलाउद्दीन खिलजी
C. बलबन
D. छत्रपती शिवाजी महाराज


A. इल्तुतमिस
◉बलबन गुलाम वंश का शासक था।
◉भारत में नवरोज त्योहार का प्रारंभ बलबन ने किया था।
◉पैबोस तथा सिजदा प्रथा की शुरुआत की।
◉इसने जिल-ए-इलाही की उपाधि को धारण किया।

RRB NTPC Previous Year Question Paper