विद्युत आवेश | Electric Charge Kise Kahte Hai Important Information

Electric charge kise kahte hai

Electric Charge Kise Kahte Hai

आवेश पदार्थ का वह गुण है जिसके कारण पदार्थ विद्युतीय या चुंबकीय प्रभाव को दर्शाता है आवेश कहलाता है। या 
विद्युत आवेश पदार्थ का एक मूलभूत भौतिक गुण है, जिसके कारण किसी वस्तु पर विद्युत बल (Electric Force) कार्य करता है।

आवेश की परिभाषा

किसी वस्तु का वह गुण जिसके कारण वह दूसरी आवेशित वस्तुओं को आकर्षित या विकर्षित करती है, विद्युत आवेश कहलाता है।

आवेश के प्रकार

1.धनावेश (Positive Charge)

यदि किसी वस्तु में प्रोटॉन की संख्या इलेक्ट्रॉन की संख्या से अधिक है तो वस्तु धनावेशित होगी।
धनात्मक आवेश प्रोटॉन पर पाया जाता है।

See also  RRB Group D Gk Previous Year Question With Free Question Paper 2026-27

उदाहरण: कांच की छड़ को रेशम से रगड़ने पर कांच धनावेशित हो जाता है।

2.ऋणावेश (Negative Charge)

यदि किसी वस्तु में इलेक्ट्रॉन की संख्या प्रोटॉन की संख्या से अधिक है तो वस्तु ऋणावेश होगी।
इलेक्ट्रॉन पर ऋणात्मक आवेश होता है। 

उदाहरण: एबोनाइट की छड़ को फर से रगड़ने पर एबोनाइट ऋणावेशित हो जाता है।

विद्युत आवेश का मात्रक (Units of Charge)

विद्युत आवेश का S.I मात्रक कूलांब (coulomb) होता है जिसे ‘C’ से व्यक्त किया जाता है।
CGS मात्रक स्टेट कूलांब (st.c) होता है।

1c = 3×10⁹ st.c

विद्युत आवेश के गुण (Properties of charge)

समान प्रकृति के आवेश एक-दूसरे को प्रतिकर्षित (Repel) करते हैं जैसे कि –
(– और –) , (+ और +)

अलग-अलग प्रकृति के आवेश एक-दूसरे को आकर्षित (Attract) करते हैं जैसे कि –
(– और +) , (+ और –)

See also  RRB NTPC GK PYQ - MOST IMPORTANT TOP 20

विधुत आवेश का सूत्र

Q = ne

जहाँ,

  • Q = कुल आवेश
  • n = इलेक्ट्रॉनों की संख्या
  • e = एक इलेक्ट्रॉन का आवेश (1.6 × 10⁻¹⁹ C)

आवेशन की विधियां (Method of charging)

1. घर्षण द्वारा आवेशन
2. इंडक्शन द्वारा आवेशन
3. चालन द्वारा आवेशन

आवेश संरक्षण का नियम

किसी बंद तंत्र में कुल विद्युत आवेश का मान न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है, केवल एक वस्तु से दूसरी वस्तु में स्थानांतरित किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तथ्य
● प्रोटॉन पर +1.6 × 10⁻¹⁹ C आवेश होता है।
● इलेक्ट्रॉन पर −1.6 × 10⁻¹⁹ C आवेश होता है।
● न्यूट्रॉन पर कोई आवेश नहीं होता।
● आवेश का प्रवाह विद्युत धारा (Electric Current) कहलाता है।

📢 PDF Notes, Quiz, Daily GK Updates और महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन
सबसे पहले पाने के लिए हमारा Telegram Channel Join करें।

🚀 Join Telegram Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top