
NGT (National Green Tribunal) -
पर्यावरण से संबंधित किसी भी कानूनी अधिकार के प्रवर्तन तथा व्यक्तियों एवं संपत्ति के नुकसान के लिए सहायता एवं क्षतिपूर्ति देने एवं उससे संबंधित मामलों सहित, वन एवं जैव विविधता संरक्षण, जल एवं वायु प्रदूषण के प्रभावी और शीघ्रगामी निपटारे के लिए “राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम 2010” के तहत 18 अक्टूबर 2010 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की स्थापना की गई।
Thank you for reading this post, Join Telegram for PDF
● NGT की फुल फॉर्म – National Green Tribunal है।
● इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
● इसकी क्षेत्रीय शाखाएं स्थापित की गई है – चेन्नई , कोलकाता , पुणे और भोपाल में।
● इसका अध्यक्ष सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) का अवकाश प्राप्त न्यायधीश होता है।
● तथा अन्य सदस्य उच्च न्यायालय (High Court) के अवकाश प्राप्त न्यायधीश होते हैं।
● वर्तमान में इसमें 21 सदस्य हैं –
● 1 अध्यक्ष और 20 अन्य सदस्य (10 न्यायिक सदस्य + 10 विशेषज्ञ सदस्य)।
● इसके पहले अध्यक्ष न्यायमूर्ति लोकेश्वर सिंह पंत थे।
● इसके वर्तमान अध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव जी है।
● इनका कार्यकाल 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होता है, जो भी पहले हो।
NGT से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण PYQ और MCQ
NGT कब स्थापित किया गया था?
A. 1972
B. 1995
C. 2002
D. 2010 ✓
एनजीटी के वर्तमान अध्यक्ष कौन है?
A. वी.आर. सुब्रमण्यम
B. सुमन बेरी
C. प्रकाश श्रीवास्तव ✓
D. लोकेश्वर सिंह पंत
राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अध्यक्ष अपने पद से _____ के लिए पद धारण करते हैं?
A. 3 वर्ष
B. 4 वर्ष
C. 5 वर्ष ✓
D. 6 वर्ष
NGT की फुल फॉर्म क्या है?
A. National Goods Tax
B. National Grade Test
C. National Grid Terminal
D. National Green Tribunal ✓
किस अधिनियम के तहत राष्ट्रीय हरित अधिकरण की स्थापना की गई थी?
A. वाब संरक्षण अधिनियम 1982
B. राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम 2010 ✓
C. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986
D. समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976
NGT का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
A. उत्तराखंड
B. कर्नाटक
C. नई दिल्ली ✓
D. गुजरात
कौन सा कथन NGT के उद्देश्य को सही रूप से दर्शाता है?
A. जल का प्रबंधन करना
B. वन्यजीवों का संरक्षण करना
C. वनों में रहने वाले जीव जंतुओं की देखभाल
D. पर्यावरण से संबंधित मामलों का तुरंत निपटारा ✓
राष्ट्रीय हरित अधिकरण में किस तरह के सदस्य होते हैं?
A. प्रशासनिक सदस्य
B. न्यायिक सदस्य
C. पार्यवरण से संबंधित विशेषज्ञ सदस्य
D. B और C दोनों सही हैं ✓
NGT के संबंध में अपील कहाँ की जा सकती है?
A. उच्च न्यायालय में
B. सर्वोच्च न्यायालय ✓
C. लोकसभा में
D. राज्यसभा में
क्या राष्ट्रीय हरित अधिकरण का निर्णय बाध्यकारी होता है
A. हाँ ✓
B. नहीं
C. कभी कभी
D. इनमें से कोई नहीं
