Polity PYQ in Hindi 2026 Most Important | भारतीय राजनीति PYQ हिंदी

Polity PYQ in Hindi – भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण Previous Year Questions & MCQ जो प्रतियोगी परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके हैं। यह SSC, RRB तथा अन्य सभी Exams के लिए महत्वपूर्ण हैं। तो अभी पढ़ें Polity PYQ in Hindi बेहतर Explanation के साथ। 

Polity PYQ in Hindi

Q.किस योजना के तहत संविधान सभा का गठन हुआ?

A. वेवेल योजना 
B. क्रिप्स मिशन 
C. माउण्टबेटन योजना 
D. कैबिनेट मिशन 

D. कैबिनेट मिशन 
◉कैबिनेट मिशन मार्च 1946 में भारत आया।
◉इसमें 3 सदस्य थे - सर स्टेफोर्ड क्रिप्स्, पैथिक लारेंस और ए.वी. अलेक्जेंडर।
◉इसका उद्देश्य भारतीयों को उनकी स्वतंत्रता वापस करना और भारतीय संविधान निर्माण के लिए संविधान सभा का गठन करना।

Q.भारत का संविधान कब से लागू हुआ?

A. 15 अगस्त 1947
B. 26 नवंबर 1949
C. 26 जनवरी 1950
D. 2 अक्टूबर 1950

C. 26 जनवरी 1950
◉9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी।
◉26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया। जिसे 26 जनवरी 1950 को सम्पूर्ण भारत में लागू किया गया।
◉भारतीय संविधान के वास्तुकार/जनक डॉ.बी.आर. अंबेडकर हैं।

Q.भारतीय संविधान बनने में कितना समय लगा था?

A. 1 वर्ष 10 माह
B. 1 वर्ष 11 माह 24 दिन
C. 2 वर्ष 10 माह
D. 2 वर्ष 11 माह 18 दिन

D. 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
भारतीय संविधान का निर्माण होने में लगभग 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन लगे थे।

Q.भारतीय संविधान के निर्माता कौन हैं?

A. महात्मा गांधी
B. जवाहरलाल नेहरू
C. डॉ. बी. आर. आंबेडकर
D. राजेंद्र प्रसाद

C. डॉ. बी. आर. आंबेडकर
भारतीय संविधान के निर्माता या जनक डॉ.बी.आर. अंबेडकर थे।
इन्होंने संविधान को इस तरह तैयार किया जिससे सभी वर्गों को समान अधिकार और न्याय मिल सके।

Q.भारतीय संविधान की प्रारूप समिति में अध्यक्ष सहित कितने सदस्य थे?

A. 4 
B. 5 
C. 6 
D. 7 

D. 7
◉भारतीय संविधान की प्रारूप/मसौदा समिति में 1 अध्यक्ष सहित 6 अन्य सदस्य थे।
◉प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. आर. अंबेडकर जी थे।

Q.संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष कौन थे?

A. जवाहरलाल नेहरू 
B. सच्चिदानंद सिन्हा 
C. बी. एन. राव 
D. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

D. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
संविधान सभा के अस्थाई अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा थे।

Q.संविधान के अनुसार संसद में शामिल होते हैं?

A. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति
B. लोकसभा और राज्यसभा
C. लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति 
D. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री

C. लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति 
अगर कहा जाए संसद में कितने सदन होते हैं तो 2 सदन होते हैं -
➊ निम्न सदन (लोकसभा)
➋ उच्च  सदन (राज्यसभा)
See also  Polity Questions in Hindi Important 2026 | PYQ & Expected MCQ

Q.राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्षों होता है?

A. 4 वर्ष
B. 5 वर्ष
C. 6 वर्ष 
D. 8 वर्ष 

B. 5 वर्ष
◉अनुच्छेद 52 में कहा गया है कि भारत का एक राष्ट्रपति होगा।
◉और अनुच्छेद 61 में महाभियोग की प्रक्रिया का प्रावधान किया गया है।

Q.राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है?

A. 4 वर्ष
B. 5 वर्ष
C. 6 वर्ष
D. अनिश्चित

C. 6 वर्ष
राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष होता है जबकि लोकसभा सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष होता है।

Q.राज्यसभा का सभापति कौन होता है?

A. प्रधानमंत्री 
B. मुख्यन्यायधीश 
C. राष्ट्रपति 
D. उपराष्ट्रपति

D.उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति ही राज्यसभा का सभापति होता है लेकिन वह इसका सदस्य नहीं होता है।

Q.निम्न में से संविधान में किस पद का कोई उल्लेख नहीं है।

A. प्रधानमंत्री 
B. राष्ट्रपति 
C. उपप्रधानमंत्री 
D. उपराष्ट्रपति 

C. उपप्रधानमंत्री
संविधान में उपप्रधानमंत्री पद का उल्लेख नहीं है।
भारत के पहले उपप्रधानमन्त्री सरदार बल्लभ भाई पटेल थे।

Q.भारत के राष्ट्रपति को उसके पद की शपथ कौन दिलाता है?

A. प्रधानमंत्री 
B. राष्ट्रपति 
C. उपराष्ट्रपति 
D. मुख्यन्यायाधीश 

D. मुख्यन्यायाधीश 
राष्ट्रपति को उसके पद की शपथ मुख्यन्यायधीश द्वारा दिलाई जाती है।
राष्ट्रपति की शपथ का प्रावधान अनुच्छेद 60 में दिया गया है।

Q.भारत का राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है?

A. प्रधानमंत्री को 
B. मुख्यन्यायधीश को 
C. राज्यपाल को 
D. उपराष्ट्रपति को

D. उपराष्ट्रपति को
अनुच्छेद 56(1) के तहत राष्ट्रपति अपना इस्तीफा उपराष्ट्रपति को सौंपता है।

Q.मूल संविधान में कितने अनुच्छेद थे?

A. 275
B. 300
C. 395 
D. 448

C. 395 
मूल संविधान में 395 अनुच्छेद , 12 अनुसूचियाँ और 22 भाग थे। 
वर्तमान में 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियाँ और 25 भाग हैं। Polity PYQ in Hindi

Q.संविधान सभा में कुल सदस्य थे?

A. 286
B. 389 
C. 400
D. अनिश्चित

B. 389 
कुल सदस्यों  की 389 थी, (विभाजन के बाद 299 हो गई)।

Q.संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या क्या थी?

A. 10 
B. 15 
C. 20
D. 25 

B. 15

Q.संविधान सभा का संवैधानिक  सलाहकार  कौन था?

A. सरदार बल्लभ पटेल 
B. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 
C. बी. एन. राव
D. जवाहरलाल नेहरू 

C. बी. एन. राव

Q.किस अधिनियम का भारतीय संविधान में महत्वपूर्ण योगदान है?

A. रेगुलेटिन्ग ऐक्ट 1773
B. भारत शासन अधिनियम 1935
C. पिट्स इंडिया ऐक्ट 1784 
D. चार्टर ऐक्ट 1833 

B. भारत शासन अधिनियम 1935

Q.संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव किसके द्वारा पेश किया गया?

C. जवाहरलाल नेहरू 
उद्देश्य प्रस्ताव 13 दिसंबर 1946 को संविधान सभा में जवाहरलाल नेहरू द्वारा पेश किया गया।

Q.कैबिनेट मिशन भारत कब आया?

A. 1935 में 
B. 1942 में 
C. 1946 में
D. 1947 में 

C. 1946 में
कैबिनेट मिशन 24 मार्च 1946 में भारत आया।

Q.निम्न में कौन कैबिनेट मिशन का सदस्य नहीं था?

A. पैथिक लॉरेंस
B. ए. बी. अलेक्जेंडर 
C. स्टेफोर्ड क्रिप्स
D. लॉर्ड वेवेल 

D. लॉर्ड वेवेल 
दिए गए अन्य तीनों सदस्य कैबिनेट मिशन के सदस्य थे।

Q.भारत के पहले लोकसभा अध्यक्ष कौन थे?

A. जवाहरलाल नेहरू 
B. सुकुमार सेन 
C. डॉ राजेन्द्र प्रसाद 
D. गणेश वासुदेव मावलंकर

D. गणेश वासुदेव मावलंकर

Q.भारतीय संविधान में पहली बार संशोधन _____में किया गया? 

A. 1950
B. 1951 
C. 1952 
D. 1956

B. 1951
पहली बार संविधान में संशोधन में 1951 में किया गया। संविधान संशोधन की प्रक्रिया अनुच्छेद 368 में दी गई है। इस प्रक्रिया को दक्षिण अफ्रीका के संविधान से लिया गया।

Q.संविधान की आत्मा किसे कहा जाता है?

A. प्रस्तावना 
B. संविधान सभा
C. प्रारूप समिति
D. अनुच्छेद 32

A. प्रस्तावना
अगर कहा जाए डॉ. बी. आर. अंबेडकर द्वारा संविधान की आत्मा किसे कहा गया तो अनुच्छेद 32 सही होगा।

Q.भारत के पहले कानून एवं न्याय मंत्री कौन थे ?

A. डॉ राजेन्द्र प्रसाद  
B. डॉ बी आर अंबेडकर 
C. जवाहर लाल नेहरू 
D. सरदार पटेल 

B. डॉ बी आर अंबेडकर

Q.भारत के पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे?

A. सुकुमार सेन 
B. जी. वी. मावलंकार 
C. के. एम. मुंशी
D. एच. जे. कानिया 

A. सुकुमार सेन

Q.पहला भारतीय गवर्नर जनरल कौन था?

A. लॉर्ड विलियम बेन्टिक 
B. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 
C. सी. राजगोपालाचारी 
D. लॉर्ड कैनिंग 

C. सी. राजगोपालाचारी
जबकि लॉर्ड विलियम बेन्टिक ब्रिटिश भारत के पहले गवर्नर जनरल थे।
और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन थे।

Q.संविधान के अनुसार भारत, ______ है।

A. केंद्रशासित प्रदेश  
B. राज्यों का संघ 
C. विभिन्न देशों का समूह 
D. इनमे से कोई नहीं । 

B. राज्यों का संघ
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 में कहा गया है कि भारत राज्यों का संघ है।

Join Telegram For PDF | Polity PYQ in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top