Sindhu Ghati Sabhyata PYQ in Hindi – इस आर्टिकल में सिंधु घाटी की नगर योजना, भवन निर्माण और जल निकासी व्यवस्था के बारे में सम्पूर्ण जानकारी PYQ और Explanation के माध्यम से दी गई है।

Sindhu Ghati Sabhyata PYQ in Hindi | Q46 - 60
सिंधु सभ्यता की नगर योजना की प्रमुख विशेषता कौन-सी थी?
A. वृत्ताकार नगर योजना
B. ग्रिड पद्धति पर आधारित सड़क व्यवस्था
C. केवल धार्मिक केंद्रों का निर्माण
D. पहाड़ी ढलानों पर नगर निर्माण
- अनेक नगरों में सड़कें एक-दूसरे को लगभग समकोण पर काटती थीं।
- इससे नगरों का नियोजित एवं ग्रिड स्वरूप दिखाई देता है।
हड़प्पा नगरों में ऊँचे भाग पर निर्मित दुर्ग क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता है?
A. मंडप
B. सिटाडेल
C. विहार
D. तोरण
- सिटाडेल नगर का अपेक्षाकृत ऊँचा भाग था।
- जहाँ महत्वपूर्ण सार्वजनिक संरचनाएँ स्थित होती थीं।
हड़प्पा सभ्यता के नगरों में ‘निचला नगर’ मुख्यतः किससे संबंधित था?
A. आवासीय क्षेत्र
B. केवल धार्मिक क्षेत्र
C. केवल सैनिक छावनी
D. राजकीय समाधि क्षेत्र
- निचले नगर में बड़ी संख्या में आवासीय संरचनाएँ मिली हैं।
- यहाँ से सामान्य जनजीवन से संबंधित गतिविधियों के प्रमाण मिलते हैं।
हड़प्पा नगरों में मकानों के निर्माण के लिए सामान्यतः किस सामग्री का व्यापक प्रयोग हुआ?
A. लकड़ी
B. पकी ईंट
C. संगमरमर
D. सोने की परत
हड़प्पा के मकानों की सामान्य योजना में आंतरिक आँगन का क्या महत्व था?
A. केवल पशु बलि
B. घरेलू गतिविधियों के लिए खुला स्थान
C. सैनिक प्रशिक्षण
D. अनाज कर संग्रह
इससे प्रकाश और वायु के साथ घरेलू गतिविधियों के लिए स्थान मिलता था।
हड़प्पा स्थल के घरों में स्नानघर की उपस्थिति मुख्यतः किस बात का संकेत देती है?
A. विकसित स्वच्छता संबंधी आदतें
B. समुद्री व्यापार
C. सैन्य संगठन
D. राजतंत्र
- कई मकानों में स्नान के लिए अलग स्थान मिले हैं।
- इन स्थानों को जल निकासी प्रणाली से जोड़ा गया था।
घरों से निकलने वाला गंदा पानी सामान्यतः किस व्यवस्था में पहुँचाया जाता था?
A. केवल खेतों में
B. सार्वजनिक नालियों में
C. सीधे नदी में
D. भूमिगत कुओं में
- घरेलू जल निकासी छोटी नालियों के माध्यम से होती थी।
- ये आगे बड़ी सार्वजनिक नालियों से जुड़ती थीं।
हड़प्पा सभ्यता की जल निकासी प्रणाली की सबसे उल्लेखनीय विशेषता क्या थी?
A. पूर्णतः प्राकृतिक जल प्रवाह
B. योजनाबद्ध नालियों का जाल
C. केवल खुले गड्ढों का प्रयोग
D. जल निकासी का अभाव
- नगरों में नालियों का व्यवस्थित जाल बनाया गया था।
- कई नालियाँ ईंटों से निर्मित और ढकी हुई होने के प्रमाण मिले हैं।
- ढकी नालियाँ सड़क एवं गलियों के उपयोग में बाधा कम करती थीं।
मोहनजोदड़ो का महान स्नानागार (Great Bath) किस क्षेत्र में स्थित था?
A. निचला नगर
B. दुर्ग क्षेत्र
C. नगर की सीमा के बाहर
D. आवासीय क्षेत्र से दूर ग्रामीण क्षेत्र
- ग्रेटबाथ मोहनजोदड़ो के दुर्ग क्षेत्र में स्थित था।
- ग्रेटबाथ हड़प्पा की प्रमुख स्थापत्य संरचना में से एक है।
महान स्नानागार के वास्तविक उपयोग के बारे में इतिहासकारों का सामान्य मत क्या है?
A. निश्चित रूप से सैनिक प्रशिक्षण केंद्र
B. संभवतः धार्मिक या सामुदायिक स्नान
C. निश्चित रूप से राजकीय कारागार
D. निश्चित रूप से अनाज गोदाम
इसके वास्तविक उपयोग का प्रत्यक्ष लिखित प्रमाण उपलब्ध नहीं है।
मोहनजोदड़ो के महान स्नानागार मुख्यतः किससे निर्मित था?
A. लकड़ी
B. पकी ईंट
C. संगमरमर
D. लोहे
- स्नानागार मुख्यतः पकी ईंटों से निर्मित था।
- ईंटों और बिटुमिनस के संयोजन से मजबूती प्रदान की गई थी।
- बिटुमिनस का प्रयोग जल के रिसाव को रोकने के लिए किया गया था।
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नही है?
A. महान स्नानागार — मोहनजोदड़ो
B. बंदरगाह — लोथल
C. कांस्य नर्तकी — मोहनजोदड़ो
D. राखीगढ़ी — पाकिस्तान
क्योंकि राखीगढ़ी भारत में स्थित है।
कौन-सा कथन हड़प्पाई नगर योजना के बारे में सबसे उपयुक्त है?
A. नगर पूरी तरह प्राकृतिक रूप से विकसित हुए थे
B. नगर निर्माण में पूर्व नियोजन के प्रमाण मिलते हैं
C. सभी नगर केवल धार्मिक केंद्र थे
D. नगरों में जल निकासी नहीं थी
- सड़क, आवास, जल निकासी और सार्वजनिक संरचनाएँ योजनाबद्ध रूप में मिलती हैं।
- यह हड़प्पा नगरीय जीवन में पूर्व नियोजन की मजबूत संभावना को दर्शाता है।
सिंधु सभ्यता स्थलों में मिली सीढ़ियों के अवशेष किस बात का प्रमाण माने जाते हैं?
A. घरों में तहखाना (basement) होने का
B. कुछ भवन एक से अधिक मंजिल के होने का
C. सभी घर मंदिर से जुड़े होने का
D. घरों की छत लकड़ी की होने का
- कई स्थलों पर घरों के भीतर सीढ़ियों के अवशेष मिले हैं, जो ऊपरी मंजिल तक जाने के लिए बनाई गई थीं।
- इससे संकेत मिलता है कि कम-से-कम कुछ भवन दोमंजिला अथवा उससे ऊँचे रहे होंगे।
कालीबंगा की खुदाई से मिला कौन-सा साक्ष्य कृषि-इतिहास की दृष्टि से विशेष महत्त्वपूर्ण माना जाता है?
A. लोहे के हल के अवशेष
B. जुते हुए खेत के निशान
C. सिंचाई हेतु बड़ी नहर
D. बैलगाड़ी की चौड़ी लीक
- कालीबंगा में जुते हुए खेत के निशान मिले हैं, जिनमें आड़ी-तिरछी रेखाओं का पैटर्न है।
- यह भारतीय उपमहाद्वीप में जुताई के सबसे प्राचीन प्रमाणों में गिना जाता है।
Sindhu Ghati Sabhyata PYQ in Hindi- इस आर्टिकल में सिंधु घाटी की नगर योजना, भवन निर्माण कला और जल निकासी वायावस्था आदि के बारे में जाना था। अगले आर्टिकल में हम पढ़ेंगे कृषि व्यवस्था, पशुपालन और उद्योग एवं शिल्प, व्यापार आदि के बारे में।
PDF Notes, Quiz, Daily GK Updates और महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन
सबसे पहले पाने के लिए हमारा Telegram Channel Join करें।