Polity Previous Year Questions – भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण PYQ & MCQ जो प्रतियोगी परीक्षाओं में कई बार पूछे जा चुके हैं। यह SSC, RRB तथा अन्य सभी Exams के लिए महत्वपूर्ण हैं। तो अभी पढ़ें Polity PYQ in Hindi बेहतर Explanation के साथ।

Polity Previous Year Questions
भारत का संविधान किस प्रकार का है?
A. सर्वाधिक कठोर
B. कठोर
C. लिखित
D. अलिखित
⦾भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
⦾संविधान सभा ने इसे 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया।
⦾संविधान 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ था।
किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति अध्यादेश जारी करता है?
A. अनुच्छेद 32
B. अनुच्छेद 40
C. अनुच्छेद 110
D. अनुच्छेद 123
⦾अनुच्छेद 32 में संवैधानिक उपचारों के अधिकार हैं।
⦾अनुच्छेद 40 ग्राम पंचायत के गठन से संबंधित है।
⦾अनुच्छेद 110 का संबंध धन विधेयक है।
किस अनुच्छेद के तहत राज्यपाल अध्यादेश जारी करता है?
A. अनुच्छेद 108
B. अनुच्छेद 75
C. अनुच्छेद 123
D. अनुच्छेद 213
⦾अनुच्छेद 108 में संसद के संयुक्त अधिवेशन का प्रावधान है।
⦾अनुच्छेद 74 मंत्रिमंडल के गठन से संबंधित है।
⦾अनुच्छेद123 के तहत राष्ट्रपति अध्यादेश जारी करता है।
भारत के संविधान की कौन-सी विशेषता दक्षिण अफ्रीका के संविधान से ली गई है?
A. नीति निर्देशक सिद्धांत
B. संसदीय प्रणाली
C. संविधान संशोधन की प्रक्रिया
D. संसद का संयुक्त अधिवेशन
⦾इसके अलावा राज्यसभा में सदस्यों का निर्वाचन की प्रणाली भी यही से ली गई है।
⦾संविधान संशोधन का प्रावधान अनुच्छेद 368 में दिया गया है।
किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने का प्रावधान है?
A. अनुच्छेद 51
B. अनुच्छेद 61
C. अनुच्छेद 74
D. अनुच्छेद 123
महाभियोग की प्रक्रिया संसद के किसी भी सदन से प्रारंभ की जा सकती है। प्रस्ताव लाने से पहले राष्ट्रपति को कम से कम 14 दिन का लिखित नोटिस देना आवश्यक होता है। यदि दोनों सदन अपने-अपने कुल सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से प्रस्ताव पारित कर देते हैं, तो राष्ट्रपति अपने पद से हट जाता है।
भारतीय संविधान की "प्रस्तावना" को किस संविधान से प्रेरणा मिली है?
A. ब्रिटेन
B. अमेरिका
C. फ्रांस
D. कनाडा
⦾प्रस्तावना को संविधान की आत्मा और परिचय कहा जा सकता है।
⦾प्रस्तावना में अब तक मात्र एक बार संशोधन हुआ है, जो 42 वां संविधान संशोधन 1976 है।
⦾इस संशोधन द्वारा प्रस्तावना में "समाजवादी", "पंथनिरपेक्ष" और "अखंडता" शब्द जोड़े गए।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 18 का संबंध है।
A. लोक नियोजन के अवसर की समानता से
B. समान नागरिक संहिता से
C. उपाधियों के उन्मूलन से
D. महाभियोग से
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 18 उपाधियों के उन्मूलन से संबंधित है। इसका उद्देश्य समाज में समानता की भावना बनाए रखना और जन्म, पद या सम्मान के आधार पर विशेषाधिकार की परंपरा को समाप्त करना है।
‘मूल कर्तव्य’ किस संविधान संशोधन द्वारा जोड़े गए?
a) 24वें संशोधन
b) 42वें संशोधन
c) 44वें संशोधन
d) 86वें संशोधन
⦾संविधान में 10 मूल कर्तव्य 42 वें संविधान संशोधन 1976 के द्वारा जोड़े गए।
⦾11 वां मूल कर्तव्य 86 वें संविधान संशोधन 2002 के द्वारा जोड़ा गया था।
⦾वर्तमान में संविधान 11 मूल कर्तव्य हैं।
राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?
A. राज्य की विधानसभा
B. प्रधानमंत्री
C. राष्ट्रपति
D. उपराष्ट्रपति
⦾अनुच्छेद 155 के तहत राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
⦾अनुच्छेद 156 के तहत राज्यपाल का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।
⦾एक ही व्यक्ति को एक से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है।
संविधान में ‘एकल नागरिकता’ की व्यवस्था किस देश से ली गई है?
A. अमेरिका
B. स्विट्ज़रलैंड
C. कनाडा
D. ब्रिटेन
⦾एकल नागरिकता का प्रावधान ब्रिटेन से लिया गया है।
⦾नागरिकता संबंधी प्रावधान अनुच्छेद 5 से 11 में है।
⦾जबकि अमेरिका में दोहरी नागरिकता का प्रावधान है।
संविधान में मौलिक अधिकार किस भाग में दिए गए हैं?
A. भाग–2
B. भाग–3
C. भाग–4
D. भाग–4 (A)
⦾भाग 3 में मौलिक अधिकार दिए गए हैं।
⦾मौलिक अधिकार अमेरिका से लिए गए हैं।
⦾वर्तमान में 6 मौलिक अधिकार हैं।
भारतीय संसद के कितने सदन होते हैं?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार
संसद के दो सदन होते हैं -
Ⅰ. निम्न सदन (लोकसभा)
Ⅱ. उच्च सदन (राज्यसभा)
Polity Previous Year Questionsनिम्नलिखित में से कौन-सा मूल अधिकार नहीं है?
A. समानता का अधिकार
B. संपत्ति का अधिकार
C. शोषण के विरुद्ध अधिकार
D. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
⦾क्योंकि 44वें संविधान संशोधन 1978 द्वारा इसे मौलिक अधिकारों से हटाकर कानूनी अधिकार बना दिया गया।
⦾जिसे अब अनुच्छेद 300A में रखा गया है।
निम्न में से कौन-सा कथन संघवाद को दर्शाता है?
A. एकल नागरिकता
B. शक्तियों का केंद्रीकरण
C. शक्तियों का विभाजन
D. एकीकृत न्यायपालिका
संघवाद (Federalism) ऐसी शासन प्रणाली है जिसमें केंद्र (Union) और राज्य (States) दोनों की सरकारें अपने-अपने क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से कार्य करती हैं। दोनों की शक्तियाँ और अधिकार संविधान द्वारा निर्धारित किए जाते हैं।
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की नियुक्ति कौन करता है?
A. संसद
B. प्रधानमंत्री
C. राष्ट्रपति
D. वित्त मंत्री
⦾अनुच्छेद 148 से 151 CAG से संबंधित है।
⦾इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
⦾इसका कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होता है।
संविधान के किस अनुच्छेद में वित्त आयोग के गठन का प्रावधान है?
A. अनुच्छेद 32
B. अनुच्छेद 61
C. अनुच्छेद 108
D. अनुच्छेद 280
⦾अनुच्छेद 280 के तहत वित्त आयोग के गठन का प्रावधान है।
⦾वित्त आयोग का गठन प्रत्येक 5 वर्ष के लिए राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।
⦾वित्त आयोग एक संवैधानिक निकाय है।
भारत के राष्ट्रपति को पद की शपथ कौन दिलाता है?
A. प्रधानमंत्री
B. लोकसभा अध्यक्ष
C. उपराष्ट्रपति
D. मुख्य न्यायाधीश
⦾अनुच्छेद 60 के अनुसार राष्ट्रपति को उसके पद की शपथ मुख्यन्यायाधीश दिलाते हैं।
⦾अगर मुख्यन्यायाधीश अनुपस्थित हो तो सर्वोच्च न्यायालय का कोई वरिष्ठ न्यायाधीश शपथ दिलाता है।
लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है?
A. राष्ट्रपति
B. प्रधानमंत्री
C. लोकसभा के सदस्य
D. राज्यसभा
अनुच्छेद 93 के अनुसार लोकसभा के निर्वाचित सदस्य अपने सदस्यों में से ही एक "अध्यक्ष" और एक "उपाध्यक्ष" का चुनाव करते हैं।
किस संविधान संशोधन द्वारा मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई?
A. 42वाँ
B. 44वाँ
C. 61वाँ
D. 86वाँ
61वें संविधान संशोधन 1988 के द्वारा अनुच्छेद 326 में परिवर्तन कर मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई
संविधान का कौन-सा भाग आपातकाल से संबंधित है?
A. भाग 15
B. भाग 18
C. भाग 20
D. भाग 22
आपातकाल संविधान के भाग 18 अनुच्छेद 356 - 360 में का प्रावधान है।
⦾अनुच्छेद 352 - राष्ट्रीय आपात
⦾अनुच्छेद 356 - राष्ट्रपति शासन
⦾अनुच्छेद 360 - वित्तीय आपात
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?
A. मुख्यमंत्री
B. प्रधानमंत्री
C. राष्ट्रपति
D. मुख्य न्यायाधीश
अनुच्छेद 217 के अनुसार उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति कॉलेजियम प्रणाली के माध्यम से राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
मंत्रिमंडल का प्रधान कौन होता है?
A. मुख्यमंत्री
B. राज्यपाल
C. राष्ट्रपति
D. प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ही वास्तविक रूप से कार्यपालिका का प्रधान होता है।
Polity Previous Year Questions
संविधान संशोधन की प्रक्रिया किस अनुच्छेद में दी गई है?
A. अनुच्छेद 356
B. अनुच्छेद 368
C. अनुच्छेद 370
D. अनुच्छेद 352
⦾संविधान संशोधन की प्रक्रिया अनुच्छेद 368 में दी गई है।
⦾यह प्रक्रिया दक्षिण अफ्रीका के संविधान से ली गई है।
⦾नए राज्य का गठन, सीमा तथा नाम में परिवर्तन अनुच्छेद 368 के तहत संविधान संशोधन नहीं माना जाएगा।
भारतीय संविधान किस प्रकार का है?
A. अलिखित
B. पूर्णतः कठोर
C. अंशतः कठोर और अंशतः लचीला
D. इनमें से कोई नहीं
भारतीय संविधान न तो पूरी तरह कठोर (Rigid) है और न ही पूरी तरह लचीला (Flexible)। इसलिए इसे अंशतः कठोर और अंशतः लचीला कहा जाता है।
भारत की नागरिकता प्राप्त करने का संबंध किस अनुच्छेद से है?
a) अनुच्छेद 12 से अनुच्छेद 35 तक
b) अनुच्छेद 5 से अनुच्छेद 11 तक
c) अनुच्छेद 36 से अनुच्छेद 51 तक
d) अनुच्छेद 51A
भारतीय नागरिकता निम्न प्रकार से प्राप्त की जा सकती है -
⦾जन्म से
⦾वंश से
⦾पंजीकरण द्वारा
⦾देशीकरण द्वारा
⦾भूमि अर्जन द्वारा
राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत किया जाता है?
A. 2
B. 8
C. 10
D. 12
⦾राज्यसभा में राष्ट्रपति द्वारा 12 सदस्य मनोनीत किये जाते हैं।
⦾लोकसभा में 2 सदस्य मनोनीत किये जाते थे।
⦾लेकिन 104 वें संविधान संशोधन 2019 द्वारा लोकसभा में 2 सदस्य का मनोनयन समाप्त कर दिया गया है।
किस तिथि को भारत द्वारा संविधान दिवस मनाया जाता है?
A. 26 नवंबर
B. 15 अगस्त
C. 10 दिसम्बर
D. 26 जनवरी
⦾क्योंकि 26 नवंबर 1949 को संविधान को संविधान सभा द्वारा अंगीकार किया गया।
⦾इसे राष्ट्रीय कानून दिवस भी कहा जाता है।
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को नियुक्त करता है?
A. राष्ट्रपति
B. प्रधानमंत्री
C. राज्यपाल
D. मुख्यमंत्री
⦾अनुच्छेद 324 के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त तथा अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
⦾चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक निकाय है।
⦾वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार है।
भारत में ‘धन विधेयक’ की परिभाषा किस अनुच्छेद में दी गई है?
A. अनुच्छेद 48
B. अनुच्छेद 123
C. अनुच्छेद 50
D. अनुच्छेद 110
⦾कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इसका निर्णय करने का अधिकार लोकसभा अध्यक्ष को है।
⦾धन विधेयक केवल लोकसभा में पेश किया जा सकता है।
भारत के उपराष्ट्रपति को उसके पद की शपथ _______ दिलाता है?
a) प्रधानमंत्री
b) राज्यपाल
c) मुख्य न्यायाधीश
d) राष्ट्रपति
⦾अनुच्छेद 69 के अनुसार उपराष्ट्रपति को उसके पद की शपथ राष्ट्रपति द्वारा दिलायी जाती है।
⦾उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति होता है।
⦾लेकिन राज्यसभा का सदस्य नहीं होता है।
Polity Previous Year Questions (PYQs) परीक्षा की तैयारी का महत्वपूर्ण आधार हैं। इनके नियमित अभ्यास से परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण विषयों तथा प्रश्नों की प्रकृति की बेहतर समझ विकसित होती है। साथ ही, यह आत्मविश्वास बढ़ाने और बेहतर अंक प्राप्त करने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।
Join Telegram | Polity Previous Year Questions
