भारत की प्रमुख नदियां (Major Rivers of India) | Important 2026

भारत की प्रमुख नदियां-भारत की नदियां सिर्फ जल का स्रोत नहीं हैं, बल्कि सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। भारत की नदियाँ कृषि, पीने के पानी, बिजली उत्पादन और जीवनरेखा के रूप में काम करती हैं। तो इस Article में हम भारत की प्रमुख नदियां और उनके महत्व के बारे में जानेंगे।

भारत की प्रमुख नदियां

गंगा नदी (Ganga River)

गंगा भारत की सबसे पवित्र और एक महत्वपूर्ण नदी है। गंगा नदी उद्गम उत्तराखंड में गंगोत्री हिमनद से होता है। यह उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर बहती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। यह भारत और बांग्लादेश में बहती है। बांग्लादेश में गंगा को पद्मा कहा जाता है गंगा नदी की कुल लम्बाई लगभग 2525 किलोमीटर है। धार्मिक दृष्टि से यह नदी हिंदू धर्म में अत्यंत पूजनीय मानी जाती है। गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है.

यमुना नदी (Yamuna River)

यमुना नदी गंगा की सबसे प्रमुख सहायक नदी है। इसका उद्गम उत्तराखंड में यमुनोत्री हिमनद से होता है। यमुना नदी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है। इस नदी का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी अत्यधिक है यमुना नदी के किनारे बसा नई दिल्ली शहर, दुनिया के प्रमुख शहरों में से एक है।

ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River)

ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत में मानसरोवर झील (आंगसी ग्लेशियर) से निकलती है। यह नदी भारत में अरुणाचल प्रदेश और असम से होकर बहती है और बांग्लादेश में गंगा से मिलती है, वहाँ इसे जमुना के नाम से जाना जाता है। यह नदी अपनी विशालता और तेज प्रवाह के लिए जानी जाती है। यह दुनिया की प्रमुख नदियों में से एक है। इसकी लंबाई 2900 किलोमीटर है। यह आयतन में भारत की सबसे बड़ी नदी है।
तिब्बत में इसे सांगपो के नाम से जानते हैं।
अरुणाचल प्रदेश में इसे दिहांग के नाम से जानते है।
असम में ब्रह्मपुत्र के नाम से ही जाना जाता है।

See also  Ancient History Question Answers: Smart Revision with 60+ Important Questions

नर्मदा नदी (Narmada River)

नर्मदा नदी भारत की सबसे महत्वपूर्ण पश्चिम बहाव नदियों में से एक है। इसका उद्गम मध्य प्रदेश के अमरकंटक से होता है। यह नदी गुजरात और महाराष्ट्र से होकर अरब सागर में मिलती है। इसे जीवनदायिनी नदी भी कहा जाता है, क्योंकि यह मध्य भारत के कई क्षेत्रों को सिंचाई और जलापूर्ति प्रदान करती है।यह मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है। और भारत की पांचवीं सबसे लंबी नदी है। यह भ्रंश घाटी से होकर बहती है।

कृष्णा नदी (Krishna River)

कृष्णा नदी दक्षिण भारत की प्रमुख नदियों में से एक है। यह पश्चिमी घाट के महाबलेश्वर (महाराष्ट्र) से निकलती है। कृष्णा नदी कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होकर बंगाल की खाड़ी में मिलती है। यह भारत की चौथी सबसे बड़ी नदी है।

गोदावरी नदी (Godavari River)

गोदावरी नदी को दक्षिण गंगा और वृद्ध गंगा के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्गम महाराष्ट्र के नासिक जिले से होता है और यह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से होकर बंगाल की खाड़ी में मिलती है। गोदावरी नदी की लंबाई लगभग 1465 किमी है। यह भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी है।

See also  RRB NTPC PYQ in Hindi 2026|Free Pdf Most Important

कावेरी नदी (Cauvery River)

कावेरी नदी को दक्षिण भारत की गंगा भी कहा जाता है। यह नदी दक्षिण भारत की जीवनरेखा मानी जाती है। इसका उद्गम कर्नाटक के कोडागु जिले में होता है। यह कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर बहती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है। यह नदी दक्षिण भारत की कृषि व्यवस्था के लिए बहुत आवश्यक है।

सतलुज नदी (Sutlej River)

सतलुज नदी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है यह सिंधु नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है, जिसका उद्गम तिब्बत में राकसताल झील के निकट होता है। यह पंजाब के मैदानों से होकर बहती है और सिंधु नदी में मिलती है। यह भारत और पाकिस्तान में बहती है तथा हिमाचल प्रदेश की सबसे लंबी नदी भी है भारत में ‘भाकड़ा नांगल’ बांध इसी नदी पर बना है।

निष्कर्ष – भारत की प्रमुख नदियां

भारत की प्रमुख नदियां न केवल जल आपूर्ति करती हैं, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व भी रखती हैं। ये नदियाँ देश की आर्थिक, सामाजिक और भौगोलिक संरचना को आकार देती हैं। भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह नदियों को गंदा न करें और लोगो को इसके बारे में जागरूक करें तथा इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी इनके महत्व को समझ सकें और इनका लाभ उठा सकें।

RRB NTPC Previous Year Paper

सिंधु घाटीबौद्ध धर्मजैन धर्मMCQ | PYQ

Join Telegram For PDF | भारत की प्रमुख नदियां

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top