भारत के प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय | bharat ke pramukh sangathan aur unke mukhyalay hindi me | Best 14 HQ

bharat ke pramukh sangathan aur unke mukhyalay hindi me

bharat ke pramukh sangathan aur unke mukhyalay hindi me

दोस्तों कभी कभी आपके किसी Exam या Interview में या आपसी बातचीत में पूछ लिया जाता है कि — RBI का मुख्यालय कहाँ है? , नीति आयोग का मुख्यालय  कहाँ है? ऐसे में आपको इन बातों के उत्तर न दे पाना एक बहुत बड़ी समस्या है और आपको भी शर्मिंदगी महसूस होती होगी कि काश मुझे इन प्रश्नों का उत्तर पता होता। 

यही नहीं, कई सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले छात्रों को बार-बार यह दिक्कत आती है कि देश के प्रमुख संगठनों और उनके मुख्यालयों की सही जानकारी याद रखना मुश्किल होता है।

तो दोस्तों अब आपको आगे से कभी भी इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि इस आर्टिकल में हैं – भारत के प्रमुख संगठन और मुख्यालय जबरदस्त ट्रिक के साथ तो चलिए अब इनको पढ़ना शुरू कीजिए और अगली बार जब आपसे  कोई पूछे — तो मुस्कुराते हुए जवाब दीजिए! 

bharat ke pramukh sangathan aur unke mukhyalay hindi me

संगठन का नाम

मुख्यालय

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)

मुंबई

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI)

मुंबई  

भारतीय स्टेट बैंक  (SBI)

मुंबई 

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)

मुंबई

नीति आयोग (NITI AYOG)

नई दिल्ली

भारतीय रेलवे

नई दिल्ली

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)

नई दिल्ली

भारतीय मौसम विभाग (IMD)नई दिल्ली 

भारतीय खाद्य निगम (FCI)

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)

नई दिल्ली

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)

नई दिल्ली

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)

नई दिल्ली

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) बैंगलुरु 
भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI)देहरादून

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)

◉मुख्यालय – मुंबई, महाराष्ट्र
◉RBI की स्थापना 1935 में हुई थी और शुरुआत में इसका
◉मुख्यालय कोलकाता में था।
◉यह देश कि मुद्रा तथा बैंकिंग पर नियंत्रण रखता है। 
◉देश का सबसे बड़ा बैंकिंग नियामक।
◉हर साल ₹2,000 करोड़ से ज़्यादा के नोट छापता है!

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI)

◉मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
◉UPI , IMPS तथा रुपे कार्ड जैसे डिजिटल पेमेंट सिस्टम चलाता है।
◉यह भारत को कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

◉मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
◉भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। इसकी 22,000+ शाखाएँ हैं।
◉यह 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सहायता प्रदान करता है। 
◉SBI की जड़ें 1806 में बैंक ऑफ कलकत्ता की स्थापना से जुड़ी हैं। बाद में बैंक ऑफ बंगाल, बैंक ऑफ बॉम्बे और बैंक ऑफ मद्रास का विलय हुआ और इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया बना। 1955 में इसे भारतीय स्टेट बैंक के रूप में पुनर्गठित किया गया। 

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI)

◉मुख्यालय – मुंबई (महाराष्ट्र)
◉1 जुलाई 1964 को इसकी स्थापना भारतीय उधोगों को वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से की गई थी। 
◉यह भारत का प्रमुख वित्तीय संस्थान है। 
◉वर्तमान में IDBI बैंक में LIC कि हिस्सेदारी 49.24% है और भारत सरकार की हिस्सेदारी 45.48% है। 

नीति आयोग (NITI AYOG)

मुख्यालय – नई दिल्ली 
◉1 जनवरी 2015 को योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग कि स्थापना कि गई थी।
◉नीति आयोग का अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है जो वर्तमान समय में नरेंद्र मोदी हैं।
◉नीति आयोग ही यह योजना बनाता है कि कैसे हमारा देश आगे बढ़े , आर्थिक विकास से वंचित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान तथा ग्रामीण स्तर पर योजना तैयार करना आदि यह सब कार्य नीति आयोग के अंतर्गत आते हैं। 

भारतीय रेलवे (Indian Railway)

मुख्यालय – नई दिल्ली 
◉इसकी शुरुआत 16 अप्रैल 1853 को हुई थी। 
◉भारत में पहली ट्रेन मुंबई के बोरी बंदर से ठाणे तक चली। 
◉भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। जो Daily लगभग 2.5 करोड़ यात्रियों को ढोता है। 
◉इसे भारतीय परिवहन प्रणाली की रीड़ कहा जाता है। 
◉दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म गोरखपुर जंक्शन (UP) है जिसकी लंबाई 1366.33 मीº है। 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)

मुख्यालय – नई दिल्ली 
◉इसकी स्थापना 1951 में हुई थी।
यह कर्मचारियों की भविष्य निधि (EPF) , बीमा योजना (EDLI) और पेंशन योजना (EPS) का प्रबंधन (Management) करता है। 
यह भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। 

भारतीय मौसम विभाग (IMD)

मुख्यालय – नई दिल्ली
◉स्थापना 1875 में हुई थी। 
◉यह वही संस्था है जो हमें मौसम कि जानकारी देती है जैसे कि मौसम कि भविष्यवाणी , चक्रवात की चेतावनी तथा मानसून कि निगरानी आदि। 
◉पूरे भारत में 6 क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र है। 

भारतीय खाद्द निगम (FCI)

◉मुख्यालय – नई दिल्ली 
इसकी स्थापना 14 जनवरी 1965 को खाद्य निगम अधिनियम 1964 के तहत हुई थी। 
◉यह देश के खाद्यान्न भंडार को संभालता है। और गेहूं , चावल की खरीद , भंडारण , परिवहन और वितरण करता है। 

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)

मुख्यालय – नई दिल्ली 
◉इसकी स्थापना 1995 में NHAI अधिनियम 1988 के तहत कि गई थी। 
◉यह देश के हाइवे बनाता है और उनको संभालता है। 
◉FASTag के माध्यम से डिजिटल रूप से टोल का संग्रह करता है। 
◉NHAI ने महाराष्ट्र मे NH-53 पर 75 किलोमीटर की सड़क का निर्माण सबसे कम समय में पूरा कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)

मुख्यालय – नई दिल्ली 
◉स्थापना – 1949 
◉यह बीमारियों कि रोकथाम , नई चिकित्सा तकनीक का विकास तथा सार्वजनिक स्वास्थय अनुसंधान मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)

मुख्यालय – नई दिल्ली
इसकी स्थापना BIS अधिनियम 2016 के तहत कि गई थी। 
◉इसका उद्देश्य वस्तुओं का मानकीकरण , प्रमाणीकरण और गुणवत्ता को सुनिश्चित करना है। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO)

मुख्यालय – बेंगलुरू (कर्नाटक)
◉स्थापना – 15 अगस्त 1969 को विक्रम साराभाई ने की थी।
◉यह उपग्रहों का निर्माण , प्रक्षेपण और अंतरिक्ष में वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे कार्य करता है। 
◉इसके द्वारा आर्यभट्ट (1975) , मंगलयान (2014) तथा चंद्रयान-3 (2023) जैसे मिशन यही से लॉन्च हुए थे।

भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI)

◉मुख्यालय – देहरादून (उत्तराखंड)
इसकी स्थापना जून 1981 मे हुई थी। 
◉यह हमारे देश के वनों का सर्वेक्षण तथा निगरानी करता करता है और उन पर रिपोर्ट बनाता है और हर 2 साल में “फॉरेस्ट रिपोर्ट” जारी करता है। 

कैसे याद रखें : ट्रिक

1. मुंबई ⇒ फाइनैन्स से संबंधित : RBI , SBI , LIC , NPCI

2. दिल्ली ⇒ सरकारी संस्था : रेलवे , नीति आयोगNHAI , FCI 

3. बेंगलुरू ⇒ Tech & Research  : ISRO का मुख्यालय यहीं हैं। 

4. देहरादून ⇒ प्रकृति का घर : FSI , सर्वे ऑफ इंडिया यहीं पर हैं। 

“मुंबई पैसा, दिल्ली सरकार, बैंगलोर चाँद पर पहुँचाने वाला अड्डा, देहरादून प्रकृति का घर “ (याद रखें )

दोस्तों अगर आपको Bharat Ke Pramukh Sangathan aur Unke Mukhyalay Hindi me यह पोस्ट अच्छी लगी हो और अगर आपको इससे थोड़ी भी जानकारी मिली हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। 
“ज्ञान बाँटने से बढ़ता है”

Join Telegram for PDF | Gk in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top