Biology Basics MCQ in Hindi के इस लेख में आपको जीव विज्ञान का परिचय विषय से जुड़े महत्वपूर्ण MCQ, उनके सही उत्तर और Explanation मिलेंगे, जिससे न केवल सही उत्तर याद रहेगा बल्कि उसके पीछे का Concept भी स्पष्ट होगा।

जीव विज्ञान क्या है?
जीव विज्ञान (Biology) वह विज्ञान है जिसमें जीवित प्राणियों (Living Organisms) तथा उनके जीवन, संरचना, कार्य, उत्पत्ति, विकास, वर्गीकरण और पर्यावरण के साथ उनके संबंधों का अध्ययन किया जाता है,
अर्थात जीवन का अध्ययन = जीव विज्ञान।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य
| विषय | जानकारी |
|---|---|
| Biology शब्द दिया | लैमार्क (Lamarck) ने |
| Biology के जनक | अरस्तू (Aristotle) |
| वनस्पति विज्ञान के जनक | थियोफ्रेस्टस |
| प्राणी विज्ञान के जनक | अरस्तू |
| सूक्ष्मजीव विज्ञान के जनक | लुई पाश्चर |
जीव विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ
| शाखाएं | अध्ययन |
|---|---|
| Cytology | कोशिका का अध्ययन |
| Histology | ऊतकों का अध्ययन |
| Genetics | आनुवंशिकता और विविधता का अध्ययन |
| Botany | पौधों का अध्ययन |
| Zoology | जन्तुओं का अध्ययन |
| Ecology | जीवों और पर्यावरण के संबंधों का अध्ययन |
| Taxonomy | वर्गीकरण का अध्ययन |
| Entomology | कीटों (Insects) के अध्ययन |
| Virology | वायरस का अध्ययन |
| Ichthyology | मछलियों (Fishes) का अध्ययन |
| Ornithology | पक्षियों (Birds) का अध्ययन |
Biology Basics MCQ in Hindi
जीव विज्ञान (Biology) शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया था?
A. अरस्तू
B. लैमार्क
C. डार्विन
D. थियोफ्रेस्टस
⦾Biology शब्द का प्रयोग सबसे पहले लैमार्क और ट्रेविरेनस ने वर्ष 1801 में स्वतंत्र रूप से किया था।
⦾Biology का अर्थ है जीवन का अध्ययन।
जीव विज्ञान का जनक किसे कहा जाता है?
A. अरस्तू
B. डार्विन
C. कैरोलस लीनियस
D. रॉबर्ट हुक
⦾अरस्तू को Father of Biology कहा जाता है।
⦾उन्होंने अनेक जीवों का अध्ययन किया।
⦾इन्हें प्राणी विज्ञान का जनक भी माना जाता है।
"Historia Animalium" पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. अरस्तू
B. डार्विन
C. थियोफ्रेस्टस
D. लीनियस
अरस्तू ने इस पुस्तक में जंतुओं की लगभग 500 प्रजातियों का वर्णन किया था।
वनस्पति विज्ञान (Botany) का जनक किसे कहा जाता है?
A. लीनियस
B. मेंडल
C. अरस्तू
D. थियोफ्रेस्टस
⦾थियोफ्रेस्टस को उनके ग्रंथ "Historia Plantarum" के कारण Father of Botany कहा जाता है।
⦾उन्होंने पौधों का वैज्ञानिक वर्गीकरण किया।
⦾उन्हें अरस्तू का शिष्य माना जाता है।
वनस्पति विज्ञान (Botany) में किसका अध्ययन किया जाता है?
A. पक्षी
B. मनुष्य
C. पौधे
D. वायरस
Botany में पौधों की संरचना, वृद्धि और वर्गीकरण का अध्ययन किया जाता है।
आधुनिक वर्गीकरण (Taxonomy) का जनक किसे कहा जाता है?
A. डार्विन
B. वाटसन
C. मेंडल
D. कैरोलस लीनियस
लीनियस ने द्विनाम पद्धति (Binomial Nomenclature) की शुरुआत की, जिससे उन्हें आधुनिक वर्गीकरण का जनक कहा जाता है।
द्विनाम नामकरण पद्धति (Binomial Nomenclature) में जीव के नाम में कितने भाग होते हैं?
A. 2
B. 3
C. 4
D. 6
द्विनाम पद्धति में पहला भाग Genus (वंश) और दूसरा भाग Species (जाति) को दर्शाता है, जैसे मनुष्य का वैज्ञानिक नाम Homo sapiens है।
कोशिका विज्ञान (Cytology) का जनक कौन है?
A. रॉबर्ट हुक
B. रॉबर्ट ब्राउन
C. स्लाइडेन
D. श्वान
रॉबर्ट हुक ने 1665 में सबसे पहले कॉर्क की कोशिका को माइक्रोस्कोप से देखा और "Cell" शब्द दिया।
आनुवंशिकी (Genetics) का जनक किसे माना जाता है?
A. डार्विन
B. मेंडल
C. वाट्सन एवं क्रिक
D. लुई पाश्चर
ग्रेगर जोहान मेंडल ने मटर के पौधों पर प्रयोग करके आनुवंशिकता के नियम प्रतिपादित किए, इसलिए उन्हें आनुवंशिकी का जनक कहा जाता है।
विकासवाद (Theory of Evolution) का सिद्धांत किसने दिया?
A. लैमार्क
B. चार्ल्स डार्विन
C. जॉन मेंडल
D. पाश्चर
डार्विन ने "प्राकृतिक चयन द्वारा विकास" (Natural Selection) का सिद्धांत अपनी पुस्तक "Origin of Species" में दिया।
सूक्ष्म जीव विज्ञान (Microbiology) के जनक कौन हैं?
A. लुई पाश्चर
B. रॉबर्ट कोच
C. एंटोनी वान ल्यूवेनहॉक
D. अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
ल्यूवेनहॉक ने सबसे पहले माइक्रोस्कोप से सूक्ष्मजीवों (bacteria) को देखा, इसलिए उन्हें सूक्ष्म जीव विज्ञान का जनक कहा जाता है।
सूक्ष्मजीव विज्ञान (Microbiology) में किसका अध्ययन किया जाता है?
A. बड़े जीवों का
B. सूक्ष्म जीवों का
C. केवल पौधों का
D. केवल पशुओं का
Microbiology में बैक्टीरिया, वायरस, कवक आदि का अध्ययन किया जाता है।
सूक्ष्मजीवों को देखने के लिए सामान्यतः किस उपकरण का उपयोग किया जाता है?
A. दूरबीन
B. थर्मामीटर
C. सूक्ष्मदर्शी
D. बैरोमीटर
सूक्ष्मदर्शी (Microscope) का उपयोग बहुत छोटे जीवों एवं कोशिकाओं को देखने के लिए किया जाता है।
भ्रूण विज्ञान (Embryology) का जनक किसे कहते हैं?
A. चार्ल्स डार्विन
B. अरस्तू
C. वॉन बेयर
D. हिप्पोक्रेटस
पारिस्थितिकी (Ecology) शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया?
A. वॉन बेयर
B. अर्नस्ट हेकल
C. लैमार्क
D. मार्गन
हेकल ने 1866 में "Ecology" शब्द को जीवों और उनके पर्यावरण के परस्पर संबंध के लिए प्रयोग किया।
आधुनिक चिकित्सा विज्ञान (Medicine) का जनक किसे कहा जाता है?
A. हिप्पोक्रेट्स
B. पाश्चर
C. डार्विन
D. अर्नस्ट हेकल
जीवों के आंतरिक अंगों की संरचना का अध्ययन कहलाता है?
A. Anatomy
B. Histology
C. Ecology
D. Cytology
जीव विज्ञान की कौन-सी शाखा वायरस का अध्ययन करती है?
A. Mycology
B. Virology
C. Ichthyology
D. Entomology
⦾Virology में वायरस का अध्ययन किया जाता है।
⦾वायरस जीवित और निर्जीव के बीच की कड़ी माने जाते हैं।
जीवाणु विज्ञान (Bacteriology) के जनक कौन माने जाते हैं?
A. लुई पाश्चर
B. रॉबर्ट कोच
C. ल्यूवेनहॉक
D. फ्लेमिंग
रॉबर्ट कोच ने Tuberculosis और Cholera के जीवाणुओं की खोज कर बैक्टीरियोलॉजी की नींव रखी।
निम्न में से कौन जीव विज्ञान की एक शाखा नहीं है?
A. Zoology
B. Genetics
C. Botany
D. Geology
Geology पृथ्वी की संरचना और चट्टानों का अध्ययन है, यह जीव विज्ञान की नहीं बल्कि भू-विज्ञान की शाखा है।
Biology Basics MCQ in Hindi के इस आर्टिकल में हमने जीव विज्ञान के Besics से Questions को कवर किया अगले पार्ट में हम पढ़ेंगे कोशिका (Cells) के बारे में उसके सभी महत्वपूर्ण MCQ भी देखेंगे।
📢 PDF Notes, Quiz, Daily GK Updates और महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन
सबसे पहले पाने के लिए हमारा Telegram Channel Join करें।
