आवर्त सारणी | Periodic Table MCQ in Hindi Most Effective Questions

Periodic Table MCQ in Hindi के इस आर्टिकल में आपको महत्वपूर्ण MCQ और उनके उत्तर Explanation सहित दिए गए हैं साथ ही Periodic Table की PDF भी दी गई है जो उन सभी Competitive Exams के लिए उपयोगी है जिसमें सामान्य विज्ञान से Questions आते हैं। 

Contents Show
आवर्त सारणी | Periodic Table MCQ in Hindi

आवर्त सारणी (Periodic Table)

आवर्त सारणी तत्वों को उनके परमाणु क्रमांक (Atomic Number) के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करने की वैज्ञानिक पद्धति है। आधुनिक आवर्त सारणी का निर्माण हेनरी मोसले (Henry Moseley) ने किया, जबकि प्रारंभिक आवर्त सारणी दिमित्री मेंडलीफ (Dmitri Mendeleev) ने बनाई थी।
आधुनिक आवर्त सारणी में —

  • 7 आवर्त (Periods) होते हैं।
  • 18 समूह (Groups) होते हैं।
  • कुल 118 तत्व मान्यता प्राप्त हैं।
  • समान समूह के तत्वों के रासायनिक गुण समान होते हैं।

Periodic Table MCQ in Hindi

आधुनिक आवर्त सारणी किस पर आधारित है?

A. परमाणु द्रव्यमान
B. परमाणु क्रमांक
C. संयोजकता
D. घनत्व

✅B. परमाणु क्रमांक
⦾हेनरी मोसले ने 1913 में सिद्ध किया कि तत्वों के गुण उनके परमाणु क्रमांक के आवर्ती फलन हैं।
⦾इसी सिद्धांत के आधार पर आधुनिक आवर्त सारणी बनाई गई।
⦾इससे मेंडलीफ की सारणी की कई कमियाँ दूर हुईं।

मेंडेलीफ की आवर्त सारणी किस आधार पर बनाई गई थी?

A. परमाणु क्रमांक
B. परमाणु द्रव्यमान
C. इलेक्ट्रॉन संख्या
D. संयोजकता

✅B. परमाणु द्रव्यमान
⦾मेंडेलीफ ने 1869 में तत्वों को बढ़ते परमाणु द्रव्यमान के क्रम में व्यवस्थित किया था।
⦾उन्होंने अज्ञात तत्वों के लिए सारणी में खाली स्थान भी छोड़े थे।

आधुनिक आवर्त सारणी किसने प्रस्तुत की?

✅C. हेनरी मोसले
मोसले ने परमाणु क्रमांक के आधार पर आधुनिक आवर्त नियम दिया, जो आज भी प्रयोग होता है।

आधुनिक आवर्त सारणी में कुल कितने आवर्त (Periods) हैं?

A. 5 
B. 6  
C. 7 
D. 8 

✅C. 7
⦾आधुनिक आवर्त सारणी में 7 क्षैतिज पंक्तियाँ होती हैं।
⦾इन्हें आवर्त (Periods) कहा जाता है।
⦾प्रत्येक आवर्त में तत्वों की संख्या अलग-अलग होती है।

आधुनिक आवर्त सारणी में कुल कितने समूह (Groups) हैं?

A. 7
B. 8
C. 18 
D. 32 

✅C. 18 
⦾आधुनिक आवर्त सारणी में 18 ऊर्ध्वाधर स्तंभ होते हैं।
⦾इन्हें समूह (Groups) कहा जाता है।
⦾एक ही समूह के तत्वों के रासायनिक गुण समान होते हैं।

एक ही समूह (Group) के तत्वों में क्या समान होता है?

A. परमाणु क्रमांक
B. द्रव्यमान संख्या
C. न्यूट्रॉनों की संख्या
D. संयोजक इलेक्ट्रॉनों की संख्या

✅D. संयोजक इलेक्ट्रॉनों की संख्या
⦾एक ही समूह के तत्वों में बाहरी कक्षा के इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है।
⦾इसलिए उनके रासायनिक गुण भी समान होते हैं।
⦾Same Group = Same Valence Electrons

एक ही आवर्त (Period) के तत्वों में क्या समान होता है?

A. प्रोटॉनों की संख्या
B. इलेक्ट्रॉनों की कुल संख्या
C. इलेक्ट्रॉन कक्षाओं (Shells) की संख्या
D. संयोजकता

✅C. इलेक्ट्रॉन कक्षाओं (Shells) की संख्या
⦾एक ही आवर्त के सभी तत्वों में Shells की संख्या समान होती है।
⦾उदाहरण: दूसरे आवर्त के सभी तत्वों में 2 Shells होती हैं।
⦾Same Period = Same Number of Shells

आधुनिक आवर्त सारणी में पहला तत्व कौन-सा है?

A. हीलियम
B. लिथियम
C. ऑक्सीजन
D. हाइड्रोजन

✅D. हाइड्रोजन
⦾हाइड्रोजन का परमाणु क्रमांक 1 है।
⦾इसलिए यह आवर्त सारणी का पहला तत्व है।
⦾इसकी स्थिति कुछ विशेष मानी जाती है क्योंकि इसमें क्षार धातु और हैलोजन दोनों जैसे गुण पाए जाते हैं।

आवर्त सारणी में सबसे हल्का तत्व कौन-सा है?

A. हीलियम
B. लिथियम
C. हाइड्रोजन
D. कार्बन

✅C. हाइड्रोजन

समूह (Group) 1 के तत्वों को क्या कहा जाता है?

A. हैलोजन
B. अक्रिय गैस
C. क्षारीय धातु
D. क्षारीय मृदा धातु

✅C. क्षारीय धातु
समूह 1 में लिथियम, सोडियम, पोटैशियम आदि आते हैं, जो अत्यधिक क्रियाशील धातु हैं।

हैलोजन तत्व आवर्त सारणी के किस वर्ग या समूह में आते हैं?

A. वर्ग 10
B. वर्ग 12 
C. वर्ग 17
D. वर्ग 18 

✅C. वर्ग 17 
फ्लोरीन, क्लोरीन, ब्रोमीन, आयोडीन जैसे तत्व वर्ग 17 में आते हैं।

अक्रिय गैसें (Noble Gases) आवर्त सारणी के किस वर्ग में स्थित हैं?

A. वर्ग 1
B. वर्ग 16
C. वर्ग 17
D. वर्ग 18 

✅D. वर्ग 18 
हीलियम, नियॉन, आर्गन जैसी अक्रिय गैसें वर्ग18 में आती हैं, इनका बाहरी कोश पूर्ण होने से ये रासायनिक रूप से लगभग निष्क्रिय होती हैं

एक आवर्त में बायें से दायें जाने पर परमाणु आकार (Atomic Size) _______

A. बढ़ता है। 
B. घटता है। 
C. अपरिवर्तित रहता है। 
D. पहले बढ़ता फिर घटता है। 

✅B. घटता है। 
⦾बायें से दायें जाने पर नाभिकीय आवेश बढ़ता है, जिससे इलेक्ट्रॉन नाभिक की ओर अधिक खिंचते हैं।
⦾इससे परमाणु का आकार घटता जाता है।
See also  50+ Best Mixed GK MCQ in Hindi – प्रतियोगी परीक्षा के लिए सुपर सेट

एक वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु आकार में कौन सा परिवर्तन होता है।

A. घटता है 
B. बढ़ता है 
C. अपरिवर्तित रहता है 
D. कोई नियम नहीं 

✅B. बढ़ता है 
नीचे जाने पर नए-नए कोश (Shells) जुड़ते जाते हैं, जिससे परमाणु का आकार बढ़ता जाता है।

आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों की कुल संख्या कितनी है?

A. 100 
B. 112 
C. 118 
D. 122

✅C. 118 
वर्तमान में IUPAC द्वारा मान्यता प्राप्त कुल 118 तत्व हैं।

प्रकृति में पाया जाने वाला सबसे भारी तत्व कौन-सा है?

A. रेडियम
B. थोरियम
C. यूरेनियम
D. प्लूटोनियम

✅C. यूरेनियम
⦾यूरेनियम का परमाणु क्रमांक 92 है।
⦾इसके बाद के तत्व (जैसे प्लूटोनियम) मुख्यतः कृत्रिम रूप से प्रयोगशाला में बनाए जाते हैं।

आवर्त सारणी में अधातुएं (Non-metals) मुख्यतः कहाँ स्थित होती हैं?

A. बायीं ओर
B. बीच में
C. दायीं ओर
D. सबसे नीचे

✅C. दायीं ओर
धातुएं बायीं ओर तथा नीचे, जबकि अधातुएं दायीं ओर व ऊपर स्थित होती हैं, इनके बीच सीढ़ीनुमा रेखा पर उपधातुएं (Metalloids) पाई जाती हैं।

Lanthanides और Actinides को किस ब्लॉक के तत्व कहा जाता है?

A. s-ब्लॉक
B. p-ब्लॉक
C. d-ब्लॉक
D. f-ब्लॉक

✅D. f-ब्लॉक
इन्हें आवर्त सारणी के नीचे अलग से दिखाया जाता है क्योंकि इनकी संख्या अधिक है।

आवर्त सारणी में अधातुएं (Non-metals) मुख्यतः कहाँ स्थित होती हैं?

A. बायीं ओर
B. दायीं ओर
C. बीच में
D. सबसे नीचे

✅B. दायीं ओर
धातुएं बायीं ओर तथा नीचे, जबकि अधातुएं दायीं ओर व ऊपर स्थित होती हैं; इनके बीच सीढ़ीनुमा रेखा पर उपधातुएं (Metalloids) पाई जाती हैं।

न्यूलैंड्स का अष्टक नियम (Law of Octaves) किस वर्ष प्रस्तुत हुआ?

A. 1863
B. 1866
C. 1932
D. 1975

✅B. 1866
⦾न्यूलैंड्स ने पाया कि परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में हर आठवां तत्व पहले तत्व जैसे गुण दिखाता है, जैसे संगीत के सुरों (सा रे गा मा पा धा नि सा) में सप्तक दोहराया जाता है
⦾लेकिन केवल कैल्शियम (Ca) तक ही लागू होता है, कैल्शियम (Ca) के बाद यह नियम असफल हो गया।

डोबेराइनर के त्रिक नियम में कितने तत्वों का समूह होता था?

A. 2 
B. 3
C. 8 
D. 18

✅B. 3
⦾डोबेराइनर के त्रिक में तीन तत्व होते थे।
⦾लिथियम, सोडियम और पोटैशियम (Li, Na, K)
⦾जिनमें बीच वाले तत्व का परमाणु द्रव्यमान अन्य दो के औसत के लगभग बराबर होता था।

Periodic Table MCQ in Hindi के इस आर्टिकल में हमनें आवर्त सारणी से संबंधित प्रश्नों को कवर किया अब अगले आर्टिकल में हम पढ़ेंगे अम्ल, क्षार एवं लवण के MCQ उनके महत्वपूर्ण Explanation के साथ।

📢 PDF Notes, Quiz, Daily GK Updates और महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन
सबसे पहले पाने के लिए हमारा Telegram Channel Join करें।

🚀 Join Telegram Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top