इस आर्टिकल में हम कोशिकांगों के संरचना, कार्य, विशेषताएँ, परीक्षा में पूछे जाने वाले Concept-Based प्रश्न को कवर करेंगे। कोशिका अंगक MCQs को हमने RRB, SSC, NDA और अन्य Competitive Exams को ध्यान में रखकर तैयार किया है।
कोशिका अंगक (Cell Organelles) क्या हैं?
कोशिका के अंदर पाए जाने वाले ऐसे विशिष्ट संरचनात्मक भाग, जो अलग-अलग जैविक कार्य करते हैं, उन्हें कोशिकांग (Cell Organelles) कहा जाता है।
कोशिका अंगक MCQ
प्रोटीन संश्लेषण (Protein Synthesis) का मुख्य स्थान कौन-सा है?
A. माइटोकॉन्ड्रिया
B. राइबोसोमे
C. गॉल्जी बॉडी
D. लाइसोसोम
- माइटोकॉन्ड्रिया कोशिका में ATP (ऊर्जा) का निर्माण करता है।
- इसी कारण इसे Powerhouse of the Cell कहा जाता है।
- यह दोहरी झिल्ली (Double Membrane) से घिरा होता है।
प्रोटीन संश्लेषण (Protein Synthesis) का मुख्य स्थान कौन-सा है?
A. केन्द्रक
B. लाइसोसोम
C. राइबोसोम
D. माइटोकॉन्ड्रिया
- राइबोसोम कोशिका की प्रोटीन निर्माण इकाई है।
- इसे Protein Factory भी कहा जाता है।
- यह झिल्ली रहित कोशिकांग है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कोशिकांग झिल्ली-विहीन (Non-membranous) है?
A. माइटोकॉन्ड्रिया
B. राइबोसोम
C. लाइसोसोम
D. गॉल्जी तंत्र
राइबोसोम के चारों ओर कोई झिल्ली नहीं होती। यह मुख्यतः राइबोसोमल (rRNA) और प्रोटीन से बना होता है तथा प्रोटीन संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कोशिका का "Suicide Bag" किसे कहा जाता है?
A. माइटोकॉन्ड्रिया
B. गॉल्जी बॉडी
C. लाइसोसोम
D. राइबोसोम
- लाइसोसोम में पाचक एंजाइम होते हैं।
- कोशिका के क्षतिग्रस्त भागों को नष्ट करने का कार्य करता है।
- आवश्यकता पड़ने पर पूरी कोशिका का भी विघटन कर सकता है।
कोशिका में पदार्थों की पैकेजिंग एवं स्राव का कार्य कौन करता है?
A. केन्द्रक
B. माइटोकॉन्ड्रिया
C. राइबोसोम
D. गॉल्जी तंत्र
- गॉल्जी तंत्र प्रोटीन एवं अन्य पदार्थों का संशोधन, पैकेजिंग और स्राव करता है।
- इसे कोशिका का Post Office भी कहा जाता है।
प्रकाश संश्लेषण किस कोशिकांग में होता है?
A. क्लोरोप्लास्ट
B. राइबोसोम
C. केन्द्रक
D. वैक्यूल
- क्लोरोप्लास्ट केवल पादप कोशिकाओं में पाया जाता है।
- इसमें क्लोरोफिल नाम का वर्णक (Pigment) उपस्थित होता है, जो प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित करता है।
- यही प्रकाश संश्लेषण का मुख्य स्थान है।
कौन-सा कोशिकांग कोशिका के भीतर पाचन का कार्य करता है?
A. लाइसोसोम
B. गॉल्जी तंत्र
C. लाइसोसोम
D. केन्द्रक
- लाइसोसोम में पाचक एंजाइम (Hydrolytic Enzymes) होते हैं।
- ये कोशिका के अपशिष्ट एवं क्षतिग्रस्त भागों का पाचन करते हैं।
- इसी कारण लाइसोसोम को आत्महत्या की थैली (Suicide Bag) भी कहा जाता है।
एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम (Endoplasmic Reticulum) का प्रमुख कार्य क्या है?
A. आनुवंशिक सूचना का भंडारण
B. प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण
C. कोशिका विभाजन करना
D. कोशिका के भीतर पदार्थों के परिवहन में सहायता
- Endoplasmic Reticulum (ER) कोशिका द्रव्य में फैली हुई झिल्लीदार नलिकाओं और थैलियों का जाल है।
- यह कोशिका के विभिन्न भागों के बीच पदार्थों के परिवहन में सहायता करता है।
- यह दो प्रकार का होता है - Rough ER और Smooth ER
Rough Endoplasmic Reticulum (RER) की सतह पर कौन-सी संरचना जुड़ी होती है?
A. लाइसोसोम
B. सेंट्रियोल
C. राइबोसोम
D. माइटोकॉन्ड्रिया
- RER की बाहरी सतह पर राइबोसोम जुड़े होते हैं।
- इसी कारण इसकी सतह खुरदरी दिखाई देती है।
- RER विशेष रूप से उन प्रोटीनों के निर्माण एवं प्रारंभिक प्रसंस्करण से जुड़ा है, जिन्हें कोशिका के बाहर या झिल्ली तक भेजा जाना होता है।
Smooth Endoplasmic Reticulum (SER) का प्रमुख कार्य किससे संबंधित है?
A. गुणसूत्र निर्माण
B. लिपिड संश्लेषण
C. कोशिका भित्ति निर्माण
D. प्रकाश संश्लेषण
- Smooth ER की सतह पर राइबोसोम नहीं होते।
- यह लिपिड एवं फॉस्फोलिपिड के संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- कुछ कोशिकाओं में यह विषहरण (Detoxification) और कैल्शियम आयन के भंडारण में भी भूमिका निभाता है।
पादप कोशिका में बड़े केंद्रीय रिक्तिका (Central Vacuole) का प्रमुख कार्य क्या है?
A. आनुवंशिक सूचना का निर्माण
B. प्रोटीन का निर्माण
C. DNA की प्रतिकृति
D. कोशिका में जल एवं घुले पदार्थों का भंडारण
- पादप कोशिका की केंद्रीय रिक्तिका एक बड़े द्रव से भरे स्थान के रूप में पाई जाती है।
- इसमें जल, आयन, शर्करा, वर्णक तथा अन्य घुले पदार्थ संग्रहित (Store) हो सकते हैं।
रिक्तिका (वैक्यूल) के अंदर उपस्थित द्रव को क्या कहा जाता है?
A. कोशिका रस
B. स्ट्रोमा
C. प्लाज्मा
D. मैट्रिक्स
पादप कोशिका की केंद्रीय रिक्तिका में उपस्थित द्रव को कोशिका रस (Cell Sap) कहा जाता है। इसमें विभिन्न घुले हुए पदार्थ जैसे लवण, शर्करा, कार्बनिक अम्ल और कुछ वर्णक होते हैं।
सेंट्रोसोम (Centrosome) मुख्यतः किस प्रकार की कोशिका में पाया जाता है?
A. उच्च पादप कोशिका
B. जन्तु कोशिका
C. बैक्टीरियल कोशिका
D. लाल रक्त कोशिका
- Centrosome जन्तु कोशिकाओं में पाया जाता है।
- इसमें सामान्यतः एक जोड़ी सेंट्रियोल होती हैं।
- यह कोशिका विभाजन के दौरान सूक्ष्मनलिकाओं (Microtubules) के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सेंट्रियोल (Centriole) की सामान्य संरचना किससे बनी होती है?
A. 9+2 Microtubule arrangement
B. 9 Triplets of Microtubules
C. 8+1 Microtubule arrangement
D. केवल Actin Filaments
- एक सामान्य Centriole में 9 Microtubule Triplets वृत्ताकार रूप से व्यवस्थित होते हैं।
- इस संरचना को सामान्यतः 9 × 3 Arrangement कहा जाता है।
प्लास्टिड (Plastid) मुख्यतः किस प्रकार की कोशिकाओं में पाए जाते हैं?
A. पादप कोशिकाओं में
B. जन्तु कोशिकाओं में
C. केवल लाल रक्त कोशिकाओं में
D. केवल बैक्टीरिया में
प्लास्टिड पादप कोशिकाओं तथा कुछ शैवालों में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण कोशिकीय अंग हैं।
इसके प्रमुख प्रकार हैं -
●क्लोरोप्लास्ट
●क्रोमोप्लास्ट
●ल्यूकोप्लास्ट
पादप कोशिकाओं में रंगीन वर्णकों (Pigments) को धारण करने वाला प्लास्टिड कौन-सा है?
A. क्लोरोप्लास्ट
B. क्रोमोप्लास्ट
C. ल्यूकोप्लास्ट
D. न्यूक्लियोप्लास्ट
- क्रोमोप्लास्ट में विभिन्न कैरोटीनॉयड वर्णक (Carotenoid pigments) पाए जाते हैं।
- ये फूलों, फलों और पौधों के अन्य भागों को पीला, नारंगी या लाल जैसे रंग प्रदान करने में सहायता करते हैं।
ल्यूकोप्लास्ट (Leucoplast) का प्रमुख कार्य क्या है?
A. प्रकाश संश्लेषण
B. विभिन्न पदार्थों का भंडारण
C. कोशिका विभाजन का नियंत्रण
D. प्रोटीन का रूपांतरण
ल्यूकोप्लास्ट रंगहीन Plastid होते हैं और मुख्यतः पौधों के उन भागों में पाए जाते हैं जहाँ प्रकाश संश्लेषण प्रमुख नहीं होता।
इसके प्रमुख प्रकार हैं -
● Amyloplast - स्टार्च का भंडारण
● Elaioplast - वसा/तेल का भंडारण
● Aleuroplast - प्रोटीन का भंडारण
कोशिका के अंदर उपस्थित प्रोटीन तंतुओं का जाल, जो कोशिका को आकार एवं आंतरिक संगठन प्रदान करता है, कहलाता है?
A. Cytoskeleton
B. Nucleolus
C. Chromatin
D. इनमें से कोई नही
Cytoskeleton कोशिका के अंदर पाया जाने वाला प्रोटीन-आधारित तंतुओं का नेटवर्क है।
इसके प्रमुख घटक हैं -
●Microtubules
●Microfilaments
●Intermediate Filaments
सूक्ष्म तन्तु (Microfilaments) मुख्यतः किस प्रोटीन से बने होते हैं?
A. ट्यूबुलिन
B. एक्टिन
C. कैरोटीन
D. कॉलेजन
सूक्ष्मतन्तु (Microfilaments) को एक्टिन तन्तु (Actin Filaments) भी कहा जाता है।
सिलिया (Cilia) का प्रमुख कार्य क्या है?
A. कोशिका में DNA बनाना
B. ATP का निर्माण
C. प्रोटीन का संश्लेषण
D. कोशिका या उसके आसपास के पदार्थ की गति में सहायता करना
सिलिया सूक्ष्म बाल जैसे संरचनात्मक विस्तार होते हैं। ये कोशिका की गति में सहायता करते हैं और कोशिका की सतह पर उपस्थित द्रव या कणों को आगे बढ़ सकते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा Cytoskeleton का घटक है?
A. सूक्ष्मनलिका (Microtubule)
B. लाइसोसोम
C. रिक्तिका
D. माइटोकॉन्ड्रिया
PDF Notes, Quiz, Daily GK Updates और महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन
सबसे पहले पाने के लिए हमारा Telegram Channel Join करें।