प्राचीन सभ्यता के बारे में प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिकतर प्रश्न पूछें जाते हैं। प्राचीन सभ्यता से संबंधित प्रश्न और इनके उत्तर तथा प्रमुख तथ्य, घटनाएँ और महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन एवं नियमित अभ्यास आवश्यक है।

प्राचीन सभ्यता के बारे में प्रश्न और उत्तर

प्राचीन सभ्यता के बारे में प्रश्न और उत्तर

सिंधु घाटी सभ्यता में ‘विशाल स्नानागार’ कहाँ पाया गया था?

A) मोहनजोदड़ो
B) कालीबंगा
C) लोथल
D) सुरकोटदा

A) मोहनजोदड़ो
◉मोहनजोदड़ो की खोज 1922 में राखाल दास बनर्जी ने की थी।
◉यहाँ से विशाल स्नानागार, अन्नागार और कांसे की नर्तकी के प्रमाण मिले हैं।
◉इसे "मृतकों का टीला" के नाम से भी जानते हैं।

गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था?

A) कुशीनगर
B) सारनाथ
C) श्रावस्ती
D) पाटलिपुत्र

B) सारनाथ
◉बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश - श्रावस्ती में।
◉बुद्ध ने पहला उपदेश - सारनाथ में।
◉बुद्ध ने अंतिम उपदेश - कुशीनगर में।

बौद्ध धर्म के त्रिपिटक ग्रंथ किस भाषा में लिखे गए हैं?

A) प्राकृत भाषा
B) संस्कृत
C) पालि भाषा
D) अवधी

C) पालि भाषा
◉विनयपिटक, सुत्तपिटक और अभिधम्मपिटक को सम्मिलित रूप से त्रिपिटक कहा जाता है।
◉ये पालि भाषा में लिखे गए हैं।

निम्नलिखित में से जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर कौन थे?

A) ऋषभ देव
B) महावीर स्वामी
C) पार्श्वनाथ
D) नेमिनाथ


◉जैन धर्म के पहले तीर्थंकर - ऋषभदेव।
◉जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर - पार्श्वनाथ।
◉जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर और वास्तविक संस्थापक - महावीर स्वामी।

निम्नलिखित में कौन सा कथन सत्य है।

A) वैशाली में महावीर स्वामी का जन्म हुआ था।
B) महावीर स्वामी को ज्ञान की प्राप्ति ऋजुपालिका नदी के तट पर हुई थी।
C) महावीर स्वामी को जैन धर्म का वास्तविक संस्थापक कहा जाता है।
D) सभी कथन सत्य है।

D) सभी कथन सत्य है।
प्राचीन सभ्यता के बारे में

अशोक के अभिलेखों की भाषा कौन-सी थी?

A) पालि भाषा
B) अरबी भाषा
C) प्राकृत भाषा
D) फारसी भाषा

C) प्राकृत भाषा
◉अशोक के अभिलेख प्राकृत भाषा में लिखे गए हैं।
◉अशोक के अभिलेखों को सर्वप्रथम 1837 में जेम्स प्रिंसेप द्वारा पढ़ गया।
◉अशोक के मास्की के अभिलेख में उसका नाम "अशोक" मिलता है।

गौतम बुद्ध द्वारा अपना पहला गुरु किसे बनाया गया था?

A) सुभद्द 
B) आनंद 
C) आलार कलाम 
D) उद्दक रामपुत्त 

C) आलार कलाम
◉गौतम बुद्ध के पहले गुरु आलार कलाम थे।
◉आलार कलाम महान दार्शनिक और सांख्य दर्शन के प्रतिपादक थे।
◉उद्दक रामपुत्त बुद्ध के दूसरे गुरु थे।

बौद्ध ग्रंथ अंगुत्तर निकाय के अनुसार प्राचीन काल में महाजनपदों की संख्या कितनी थी?

A) 14
B) 15
C) 16
D) 17

C) 16
बौद्ध ग्रंथ अंगुत्तर निकाय और जैन ग्रंथ भगवती सूत्र से 16 महाजनपदों के बारे में जानकारी मिलती है।
इनमें सर्वाधिक शक्तिशाली महाजनपद मगध था।

समुद्रगुप्त का दरबारी कवि हरिषेण था, जिसने ________ लिखी?

A) अभिज्ञानशाकुंतलम
B) राजतरिंगिणी
C) अर्थशास्त्र
D) प्रयाग प्रशस्ति

D) प्रयाग प्रशस्ति
◉प्रयाग प्रशस्ति के लेखक हरिषेण थे।
◉हरिषेण समुद्रगुप्त के दरबारी कवि थे।
◉प्रयाग प्रशस्ति से समुद्रगुप्त के बारे में जानकारी मिलती है।

किस मौर्य शासक को ‘एक महान पुत्र का पिता और महान पिता का पुत्र’ कहा जाता है?

A) बिंबिसार
B) बिन्दुसार
C) अशोक
D) चन्द्रगुप्त मौर्य

B) बिन्दुसार
◉बिन्दुसार के पिता चंद्रगुप्त मौर्य थे।
◉बिन्दुसार के पुत्र अशोक थे।
◉इसीलिए बिन्दुसार को "महान पिता का पुत्र और महान पुत्र का पिता" कहा जाता है।

गुप्तकाल में ‘नवरत्न’ किसके दरबार में रहते थे?

A) चन्द्रगुप्त प्रथम
B) चन्द्रगुप्त द्वितीय
C) समुद्रगुप्त
D) स्कंदगुप्त

B) चन्द्रगुप्त द्वितीय
चंद्रगुप्त द्वितीय के दरबार में नवरत्न रहते थे जो निम्न हैं -
➀ कालिदास
➁ अमरसिंह
➂ धन्वंतरि
➃ क्षपड़क
➄ वेताल भट्ट
➅ शंकु
➆ वराहमिहिर
➇ वररूचि
➈ घटकर्पर

नन्द वंश का अंतिम शासक कौन था?

A) महापद्म नन्द
B) घनानन्द
C) पांडुक
D) इनमें से कोई नहीं

B) घनानन्द
◉नन्द वंश का अंतिम शासक घनानन्द था।
◉घननाद सिकंदर के समकालीन था।
◉घनानन्द को पराजित चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य वंश की स्थापना की।

प्रसिद्ध एतिहासिक ग्रंथ "राजतरंगिणी" के लेखक कौन हैं?

A. विशाखादत्त  
B. कालिदास 
C. कल्हण 
D. मलिक मुहम्मद जायसी 

C. कल्हण 
◉राजतरंगिणी का अर्थ है "राजाओं की नदी"।
◉यह 7 भागों में विभाजित है।
◉अकबर के समय में इसका फारसी में अनुवाद कराया गया।

"मिलिंदपन्हो" के पात्र कौन-कौन थे?

A. दिवाकर मित्र और सिकंदर 
B. दिवाकर मित्र और नागसेन 
C. नागसेन और सिकंदर 
D. नागसेन और मिनाण्डर 

D. नागसेन और मिनाण्डर
"मिलिंदपन्हो" में बौद्ध भिक्षु नागसेन और मिनाण्डर के बीच संवाद का संकलन है।
प्राचीन सभ्यता के बारे में

किसके सम्मान में हर्षवर्धन ने कन्नौज में सभा का आयोजन कराया था?

A. मार्को 
B. ह्वेनसांग 
C. इत्सिंग 
D. फ़ाहयान 

B. ह्वेनसांग 
◉ह्वेनसांग ने सी-यू-की नामक पुस्तक की रचना की।
◉यह हर्षवर्धन के शासनकाल में भारत आया था।
◉इसे 'Prince of Travelers' भी कहा जाता है।

प्राचीन इतिहास प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। इसमें आपने प्राचीन सभ्यता के बारे में प्रश्न और उत्तर के साथ साथ उसका विस्तृत Expalnation भी प्राप्त किया।

Join Telegram | प्राचीन सभ्यता के बारे में