इस आर्टिकल में Ancient History Best Question Answer in Hindi दिए गए है जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

ancient history best question answer in hindi

Ancient History Best Question Answer in Hindi

बौद्ध धर्म की पहली बौद्ध परिषद कहाँ हुई थी?

A.कुंडलवन
B.पाटलिपुत्र
C.राजगृह (राजगीर) 
D.वैशाली

C.राजगृह (राजगीर)
प्रथम बौद्ध परिषद का आयोजन 483 ईसा पूर्व राजगृह (वर्तमान राजगीर, बिहार) के सप्तपर्णी गुफा में किया गया था।
इस परिषद की अध्यक्षता महाकस्सप ने की थी।

ऋग्वैदिक काल में प्रमुख देवता कौन थे?

A.सोम 
B.वरुण 
C.इंद्र और अग्नि
D.उपर्युक्त सभी

D.उपर्युक्त सभी
सोम, वरुण, इन्द्र और अग्नि ऋग्वैदिक काल के प्रमुख देवता हैं।

अशोक के अभिलेख किस लिपि में लिखे गए थे?

A.देवनागरी
B.ब्राह्मी लिपि
C.गुरुमुखी
D.इनमे से कोई नही

B.ब्राह्मी लिपि
⦾अशोक के अधिकांश अभिलेख ब्राह्मी लिपि में लिखे गए हैं।
⦾उत्तर-पश्चिम भारत के अभिलेख खरोष्ठी लिपि में लिखे गए।
⦾ब्राह्मी लिपि को पढ़ने का श्रेय जेम्स प्रिंसेप (1837 ई.) को जाता है।
⦾अशोक के अभिलेखों की भाषा प्राकृत थी।

सातवाहन वंश का सबसे प्रसिद्ध राजा कौन था?

A.चन्द्रगुप्त मौर्य
B.कनिष्क
C.विक्रमादित्य
D.गौतमीपुत्र शातकर्णी

D.गौतमीपुत्र शातकर्णी
गौतमीपुत्र शातकर्णि सबसे शक्तिशाली और प्रसिद्ध शासक माना जाता है। उसने शकों, यवनों और पहलवों को पराजित कर सातवाहन साम्राज्य का विस्तार किया। उसकी उपलब्धियों का वर्णन नासिक अभिलेख में मिलता है, जिसे उसकी माता गौतमी बलश्री ने लिखवाया था।

इलाहाबाद (प्रयाग) प्रशस्ति किसने लिखी थी?

A.हरिषेण 
B.कल्हण
C.मेगस्थनीज
D.कालिदास

A.हरिषेण 
प्रयाग प्रशस्ति की रचना हरिषेण ने की थी, जो समुद्रगुप्त के दरबारी कवि, मंत्री तथा सैन्य अधिकारी थे। यह प्रशस्ति संस्कृत भाषा में ब्राह्मी लिपि में लिखी गई है और इसमें समुद्रगुप्त की विजयों तथा प्रशासन का विस्तृत वर्णन मिलता है।

गुप्तकालीन प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और गणितज्ञ कौन थे?

A.कालिदास
B.वराहमिहिर और आर्यभट्ट 
C.धन्वन्तरी
D.अमरसिंह

B.वराहमिहिर और आर्यभट्ट
⦾गुप्तकाल को भारत का स्वर्णयुग कहा जाता है।
⦾वराहमिहिर और आर्यभट्ट चन्द्रगुप्त द्वितीय के नवरत्नों में से एक थे।
⦾आर्यभट्ट की प्रसिद्ध पुस्तक "आर्यभटीय" है।
⦾वराहमिहिर की प्रसिद्ध पुस्तकें "पंचसिद्धान्तिका" एवं "बृहत्संहिता" हैं।

गुप्त सम्राट चंद्रगुप्त प्रथम ने किससे विवाह किया था?

A.ध्रुवदेवी
B.कुबेरनागा
C.कारुवाकी
D.कुमारदेवी

D.कुमारदेवी
कुमारदेवी, गुप्त सम्राट चन्द्रगुप्त प्रथम की पत्नी तथा समुद्रगुप्त की माता थीं। वे लिच्छवि वंश की राजकुमारी थीं। चन्द्रगुप्त प्रथम ने कुमारदेवी के साथ संयुक्त चित्र वाले स्वर्ण सिक्के भी जारी करवाए।

भारत में सबसे पुरानी लिपि कौन-सी मानी जाती है?

A.ब्राह्मी लिपि 
B.देवनागरी
C.कन्नड़
D.गुरुमुखी

A.ब्राह्मी लिपि
ब्राह्मी लिपि भारत की सबसे प्राचीन लिपियों में से एक मानी जाती है। इसका प्रयोग विशेष रूप से सम्राट अशोक के अधिकांश शिलालेखों में हुआ है। यह बाएँ से दाएँ लिखी जाती थी। आधुनिक भारतीय लिपियों, जैसे देवनागरी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया और गुरुमुखी आदि का विकास मुख्यतः ब्राह्मी लिपि से हुआ माना जाता है।

’प्रयाग प्रशस्ति’ किस शासक से संबंधित है?

A.अशोक
B.कनिष्क
C.समुद्रगुप्त 
D.रुद्रदामन

C.समुद्रगुप्त

हर्षवर्धन के दरबारी कवि कौन थे?

A.कालिदास
B.बाणभट्ट 
C.कल्हण
D.उपर्युक्त सभी

B.बाणभट्ट
⦾बाणभट्ट सम्राट हर्षवर्धन के दरबारी कवि और प्रसिद्ध संस्कृत साहित्यकार थे।
⦾बाणभट्ट ने हर्षचरित नामक ग्रंथ में हर्षवर्धन के जीवन का वर्णन किया
⦾"कादंबरी" नामक प्रमुख ग्रंथ की रचना बाणभट्ट ने की।

चीनी यात्री ह्वेनसांग किसके शासनकाल में भारत आया था?

A.हर्षवर्धन 
B.चन्द्रगुप्त द्वितीय
C.समुद्रगुप्त
D.अशोक

A.हर्षवर्धन
ह्वेनसांग 7वीं शताब्दी के प्रसिद्ध चीनी बौद्ध यात्री थे, जो सम्राट हर्षवर्धन के शासनकाल में भारत आए।
हर्षवर्धन ने इनके सम्मान में प्रयाग में कन्नौज सभा का आयोजन भी कराया था।
ह्वेनसांग भारत के अनेक राज्यों, बौद्ध विहारों और विश्वविद्यालयों का भ्रमण किया तथा नालंदा विश्वविद्यालय में अध्ययन भी किया।

‘मुद्राराक्षस’ नाटक के लेखक कौन थे?

A.कालिदास
B.विशाखदत्त 
C.मैथिलीशरण गुप्त
D.बाणभट्ट

B.विशाखदत्त
विशाखदत्त 'मुद्राराक्षस' के रचयिता थे। यह एक प्रसिद्ध संस्कृत नाटक है, जिसमें चाणक्य, चन्द्रगुप्त मौर्य और राक्षस (नंद वंश के मंत्री) की राजनीतिक रणनीतियों एवं सत्ता परिवर्तन का वर्णन मिलता है। यह ग्रंथ मौर्य साम्राज्य की स्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जानकारी भी प्रदान करता है।

चोल वंश की राजधानी क्या थी?

A.थानेश्वर
B.पाटलिपुत्र
C.तंजावुर
D.कन्नौज

C.तंजावुर
▣ चोल वंश -
⦾प्रारंभिक/मुख्य राजधानी - तंजावुर थी।
⦾बाद की राजधानी - गंगैकोंडचोलपुरम्।
⦾प्रसिद्ध शासक - राजराज प्रथम, राजेन्द्र प्रथम
⦾राजराज प्रथम ने बृहदेश्वर मंदिर का निर्माण कराया।

राष्ट्रकूट वंश का सबसे महान शासक कौन था?

A.दन्तिदुर्ग
B.अमोघवर्ष प्रथम 
C.ध्रुव
D.कृष्ण द्वितीय 

B.अमोघवर्ष प्रथम
⦾राष्ट्रकूट वंश का संस्थापक दंतिदुर्ग था।
⦾राजधानी मान्यखेट थी।
⦾इस वंश के प्रमुख शासक अमोघवर्ष और कृष्ण प्रथम थे।

एलोरा के कैलाश मंदिर का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ था?

A.राष्ट्रकूट शासकों के समय 
B.गुप्त शासको के समय
C.चंदेल शासकों के समय
D.सोलंकी शासकों के समय

A.राष्ट्रकूट शासकों के समय।
एलोरा के कैलाश मंदिर (गुफा संख्या 16) का निर्माण कृष्ण प्रथम ने कराया जो राष्ट्रकूट वंश के प्रमुख शासकों में से एक थे।

बोधगया में बौद्ध धर्म के अनुयायी किस वृक्ष की पूजा करते हैं?

A.साल के वृक्ष
B.बरगद
C.कल्प वृक्ष
D.पीपल 

D.पीपल
बोधगया (बिहार) में स्थित पीपल वृक्ष (बोधि वृक्ष) के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसी कारण यह वृक्ष बौद्ध धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है और बौद्ध अनुयायी इसकी श्रद्धापूर्वक पूजा करते हैं।

’तमिल रामायण’ किसने लिखी थी?

A.विल्हण
B.ज्ञानेश्वर
C.कम्बन 
D.तारानाथ

C.कम्बन
⦾तमिल रामायण को "कम्ब रामायणम्" भी कहा जाता है।
⦾इस ग्रंथ की भाषा तमिल है।
⦾इसकी स्थापना 12 वीं शताब्दी में हुई थी।

भारत में सबसे पुराना विश्वविद्यालय कौन-सा था?

A.विक्रमशिला विश्वविद्यालय
B.बल्लभी विश्वविद्यालय
C.तक्षशिला विश्वविद्यालय
D.नालंदा विश्वविद्यालय

D.नालंदा विश्वविद्यालय
⦾नालंदा विश्वविद्यालय बिहार में स्थित है।
⦾इसकी गुप्त शासक कुमारगुप्त प्रथम ने की थी।
⦾यह विश्व का पहला आवासीय विश्वविद्यालय है।

नालंदा विश्वविधालय का निर्माण किसके द्वारा कराया गया था?

A.धर्मपाल
B.समुद्रगुप्त
C.कुमार गुप्त 
D.चन्द्रगुप्त मौर्य

C.कुमार गुप्त 
इसका निर्माण 427 ईसा पूर्व गुप्त सम्राट कुमारगुप्त प्रथम ने कराया था। जिसे 1193 में बख्तियार खिलजी द्वारा नष्ट कर दिया गया था।

महाबलीपुरम के रथ मंदिरों का निर्माण किस वंश ने करवाया था?

A.चंदेल वंश
B.पल्लव वंश 
C.राष्ट्रकूट वंश
D.सोलंकी वंश

B.पल्लव वंश
⦾यह मंदिर तमिलनाडु में स्थित है।
⦾जिसे पल्लव वंश के राजा नरसिंह वर्मन प्रथम ने स्थापित कराया था।
⦾इसे 1984 में विश्व धरोहर स्थल घोषित कर दिया गया।

Ancient History Best Question Answer in Hindi PDF के लिए आप Telegram चैनल को जॉइन कर लें