Indian Polity Most Important in Hindi – भारतीय राजव्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न, MCQs, संविधान, अनुच्छेद, संशोधन और परीक्षा उपयोगी जानकारी हिंदी में। RRB, SSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए।

Indian Polity Most Important in Hindi
संविधान के किस भाग में नीति निदेशक तत्वों का उल्लेख है?
A. भाग – Ⅱ
B. भाग – Ⅲ
C. भाग – Ⅳ
D. भाग – Ⅴ
⦾संविधान के भाग - Ⅳ के अनुच्छेद 36 से 51 नीति निदेशक तत्वों से संबंधित हैं।
⦾नीति निदेशक तत्वों को आयरलैंड से लिया गया है।
⦾इन्हें न्यायालय द्वारा लागू नहीं कराया जा सकता।
भारतीय संविधान में कितने मूल अधिकार दिए गए हैं?
A. 6
B. 7
C. 10
D. 11
⦾मूल अधिकार भाग - Ⅲ में अनुच्छेद 12 से 35 में दिए गए हैं।
⦾मूल अधिकार को भारतीय संविधान में अमेरिका से लिया गया है।
⦾भारतीय संविधान में मूल अधिकारों की संख्या 6 है।
भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया किस अनुच्छेद में दी गई है?
A. अनुच्छेद 110
B. अनुच्छेद 280
C. अनुच्छेद 360
D. अनुच्छेद 368
⦾संविधान संशोधन की प्रक्रिया दक्षिण अफ्रीका के संविधान से ली गई है।
⦾संविधान संशोधन विधेयक किसी सदन (राज्यसभा या लोकसभा) में प्रस्तुत किया जा सकता है।
⦾नए राज्य का गठन, सीमा या नाम में परिवर्तन अनुच्छेद 368 के तहत संविधान संशोधन नहीं माने जाएंगे।
डॉ. बी. आर. अंबेडकर द्वारा संविधान की आत्मा किसे कहा गया है?
A. मौलिक कर्तव्यों को
B. 42 वें संविधान संशोधन
C. अनुच्छेद 32 को
D. नीति निदेशक तत्वों को
⦾संविधान की आत्मा प्रस्तावना को कहा जाता है।
⦾लेकिन डॉ. बी. आर. अंबेडकर द्वारा संविधान का हृदय और आत्मा अनुच्छेद 32 को कहा गया है।
⦾अनुच्छेद 32 संवैधानिक उपचारों के अधिकार से संबंधित है।
लोकसभा में राष्ट्रपति द्वारा कितने सदस्यों को मनोनीत किया जा सकता है?
A. 2
B. 6
C. 12
D. 10
⦾राष्ट्रपति लोकसभा में 2 सदस्यों को मनोनीत कर सकता है।
⦾जबकि राज्यसभा में 12 सदस्यों को मनोनीत कर सकता है।
⦾104 वें संविधान संशोधन 2019 के तहत राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा में 2 सदस्यों के मनोनयन की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।
भारत में 'न्यायपालिका की स्वतंत्रता' किस अनुच्छेद में निहित है?
A. अनुच्छेद 40
B. अनुच्छेद 44
C. अनुच्छेद 50
D. अनुच्छेद 51
⦾अनुच्छेद 50 कार्यपालिका को न्यायपालिका से अलग करता है।
⦾इसका उद्देश्य न्यायपालिका की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करना है।
⦾यह नीति निदेशक तत्वों का हिस्सा है।
भारतीय संविधान में 'संघीय व्यवस्था' किस देश से ली गई है?
A. आयरलैंड
B. जर्मनी
C. कनाडा
D. ब्रिटेन
⦾वह शासन प्रणाली जिसमें केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का संवैधानिक विभाजन होता है, संघात्मक व्यवस्था कहलाती है।
⦾यह व्यवस्था भारतीय संविधान में कनाडा से ली गई है।
भारत के संविधान में 'संविधान सभा' द्वारा संविधान कब अंगीकृत किया गया?
A. 9 दिसंबर 1946
B. 15 अगस्त 1947
C. 26 जनवरी 1950
D. 26 नवंबर 1949
⦾26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान अंगीकृत किया गया।
⦾26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था।
⦾26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
राज्यसभा एक स्थायी सदन है, इसके कितने सदस्य प्रत्येक दो वर्ष में सेवानिवृत्त होते हैं?
A. एक-तिहाई
B. दो-तिहाई
C. एक- चौथाई
D. आधे सदस्य
⦾राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य प्रत्येक दूसरे वर्ष सेवानिवृत्त होते हैं।
⦾राजसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 250 है।
⦾वर्तमान में राज्यसभा में 238 सदस्य हैं।
भारत में 'लोकसभा' का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?
A. 5 वर्ष
B. 6 वर्ष
C. कोई निश्चित कार्यकाल नहीं
D. 3 वर्ष
⦾लोकसभा एक अस्थायी सदन है।
⦾इसे प्रत्येक 5 वें वर्ष भंग किया जाता है।
⦾5 वर्ष से पहले भी भंग की जा सकती है अगर राष्ट्रपति चाहे तो।
भारत का सर्वोच्च न्यायालय कहाँ स्थित है?
A. मुंबई
B. कोलकाता
C. नई दिल्ली
D. इलाहाबाद
⦾भारत का सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में है।
⦾सर्वोच्च न्यायालय को संविधान का संरक्षक कहा जाता है।
⦾वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में 38 न्यायधीश (37 न्यायधीश + 1 मुख्य न्यायधीश) हैं।
⦾अनुच्छेद 124 से 147 सर्वोच्च न्यायालय से संबंधित हैं।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के अंतर्गत कितनी स्वतंत्रताएँ प्रदान की गई हैं?
A. 6
B. 8
C. 10
D. 12
Ⅰ) बोलने एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
Ⅱ) शांतिपूर्ण सभा की स्वतंत्रता
Ⅲ) संघ या सहकारी समिति बनाने की स्वतंत्रता
Ⅳ) भारत मे कहीं भी घूमने की स्वतंत्रता
Ⅴ) भारत के किसी भाग में निवास की स्वतंत्रता
ⅤⅠ) किसी व्यवसाय या व्यापार की स्वतंत्रता
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की नियुक्ति कौन करता है?
A. राष्ट्रपति
B. प्रधानमंत्री
C. मुख्य न्यायाधीश
D. उपराष्ट्रपति
⦾भारतीय संविधान के भाग - Ⅴ अनुच्छेद 148 से 151 में CAG का उल्लेख है।
⦾इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
⦾इसका कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होता है, जो भी पहले हो।
लोकसभा का अध्यक्ष किसके द्वारा चुना जाता है?
A. राष्ट्रपति द्वारा
B. प्रधानमंत्री द्वारा
C. लोकसभा के सदस्य द्वारा
D. लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों
⦾लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है।
⦾इसका चुनाव साधारण बहुमत से होता है।
⦾अनुच्छेद 93 लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव व पद से संबंधित है।
Indian Polity Most Important in Hindi
लोकसभा को भंग करने का अधिकार किसके पास है?
A. प्रधानमंत्री
B. राष्ट्रपति
C. उप राष्ट्रपति
D. किसी राज्य का राज्यपाल
⦾लोकसभा एक अस्थायी सदन है।
⦾इसका कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।
⦾लेकिन राष्ट्रपति 5 वर्ष से पहले भी लोकसभा को भंग कर सकता है।
Indian Polity Most Important in Hindi प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है। नियमित अभ्यास और सही जानकारी के साथ आप भारतीय राजव्यवस्था पर मजबूत पकड़ बनाकर बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं।
PDF के लिए Telegram जॉइन कर लें।
Indian Polity Most Important in Hindi
