Biology MCQ in Hindi | कोशिकांग (Cell Organelles)

Biology MCQ in Hindi – इस आर्टिकल में कोशिकांग (Cell Organelles) से जुड़े सभी प्रश्नों को कवर किया है, साथ ही प्रत्येक प्रश्न के साथ उसका Concept सहित महत्वपूर्ण Explanation भी दिया गया है। 

कोशिकांग | Biology MCQ in Hindi

केन्द्रक को घेरने वाली दोहरी झिल्ली को क्या कहा जाता है?

A. प्लाज्मा झिल्ली
B. नाभिकीय आवरण
C. टोनोप्लास्ट
D. कोशिका भित्ति 

✅B. नाभिकीय आवरण (Nuclear Envelope)
  • नाभिकीय आवरण केन्द्रक को कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) से अलग करता है।
  • यह सामान्यतः दो झिल्लियों से बना होता है -
  • 1. बाहरी नाभिकीय झिल्ली
    2. आंतरिक नाभिकीय झिल्ली

  • इनमें नाभिकीय छिद्र पाए जाते हैं।

कौन-सा पदार्थ नाभिकीय छिद्र (Nuclear Pore) के माध्यम से केन्द्रक और कोशिका द्रव्य के बीच आवागमन कर सकता है?

A. RNA
B. सेल्यूलोस 
C. स्टार्च कण
D. कोशिका भित्ति 

✅A. RNA
  • नाभिकीय छिद्र नियंत्रित परिवहन का कार्य करते हैं।
  • कुछ RNA अणु केन्द्रक से कोशिका द्रव्य की ओर परिवहन करते हैं।
  • कुछ प्रोटीन कोशिका द्रव्य से केन्द्रक की ओर परिवहन करते हैं।

DNA और संबंधित प्रोटीन से बना केन्द्रकीय पदार्थ किस नाम से जाना जाता है?

A. क्रोमैटिन 
B. कोशिका रस  
C. साइटोसोल 
D. इनमें से कोई नहीं 

✅A. क्रोमैटिन 
  • Chromatin मुख्यतः DNA और हिस्टोन प्रोटीन से बना पदार्थ है।
  • कोशिका विभाजन के दौरान Chromatin अधिक संघनित होकर स्पष्ट क्रोमोसोम का रूप ले सकता है।

DNA को Histone Protein के चारों ओर लपेटने से बनने वाली मूल संरचनात्मक इकाई क्या कहलाती है?

A. न्यूक्लियोसोम 
B. सेंट्रोसोम 
C. राइबोसोम 
D. लाइसोसोम 

✅A. न्यूक्लियोसोम 
  • Nucleosome को Chromatin की मूल संरचनात्मक इकाई माना जाता है।
  • इसमें DNA, हिस्टोन प्रोटीन के एक समूह के चारों ओर लिपटा होता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा कोशिकांग नहीं बल्कि कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) का द्रवयुक्त भाग है?

A. साइटोसोल 
B. गॅाल्जी तंत्र 
C. राइबोसोम 
D. पेरॉक्सीसोम 

✅A. साइटोसोल (Cytosol)
  • Cytosol Cytoplasm का द्रवयुक्त भाग है, जिसमें अनेक कोशिकीय रासायनिक अभिक्रियाएँ होती हैं।

कोशिका के भीतर पदार्थों के परिवहन के लिए Vesicles का उपयोग किस प्रक्रिया से संबंधित है?

A. Vesicular Transport
B. DNA Replication
C. Translation
D. प्रकाश संश्लेषण 

✅A. Vesicular Transport
  • Vesicular Transport में झिल्ली-बद्ध Vesicles के माध्यम से पदार्थ कोशिका के एक भाग से दूसरे भाग तक पहुँचते हैं।
  • यह प्रक्रिया विशेष रूप से Endoplasmic Reticulum और गॉल्जी तंत्र के बीच पदार्थों के परिवहन में महत्वपूर्ण है।
See also  कोशिका पर आधारित MCQ हिन्दी में | Cells MCQ Important 20206-27

किस कोशिकीय संरचना को चयनात्मक अवरोधक (Selective Barrier) के रूप में जाना जाता है?

A. न्युक्लिओलस 
B. राइबोसोम 
C. प्लाज्मा झिल्ली 
D. क्रोमैटिन 

✅C. प्लाज्मा झिल्ली 
  • प्लाज्मा झिल्ली कोशिका की बाहरी सीमा बनाती है और पदार्थों के अंदर-बाहर जाने को नियंत्रित करती है।
  • इसी कारण इसे Selectively Permeable Membrane कहा जाता है।
  • यह कोशिका के आंतरिक वातावरण को बनाए रखने में महत्वपूर्ण है।

कौन-सी संरचना कोशिका में पदार्थों के अंदर आने और बाहर जाने को नियंत्रित करती है?

A. प्लाज्मा झिल्ली 
B. न्युक्लियोसोम 
C. क्रोमैटिन 
D. सेन्ट्रीयोल 

✅A. प्लाज्मा झिल्ली (Plasma Membrane)
  • प्लाज्मा झिल्ली कोशिका और उसके बाहरी वातावरण के बीच सीमा बनाती है।
  • यह विभिन्न पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करके कोशिका के आंतरिक संतुलन (Homeostasis) को बनाए रखने में सहायता करती है।

पादप कोशिका की कोशिका झिल्ली के बाहर स्थित कठोर संरचना क्या कहलाती है?

A. प्लाज्मा झिल्ली
B. कोशिका भित्ति
C. साइटोसोल
D. नाभिकीय छिद्र 

✅B. कोशिका भित्ति (cell Wall)
  • कोशिका भित्ति पादप कोशिका के बाहर स्थित कठोर संरचना होती है।
  • यह कोशिका को आकार और मजबूती प्रदान करती है।
  • बाहरी यांत्रिक दबाव से सुरक्षा प्रदान करती है।
  • कोशिका को फटने से बचाने में सहायता करती है।

पादप कोशिका की कोशिका भित्ति का प्रमुख घटक कौन-सा है?

A. काइटिन 
B. सेल्यूलोज 
C. ग्लाइकोजन
D. पेप्टिडोग्लाइकन

✅B. सेल्यूलोज 
  • पौधों की कोशिका भित्ति (Cell Wall) का प्रमुख संरचनात्मक पदार्थ सेल्यूलोज है।
  • सेल्यूलोज एक जटिल पॉलीसैकेराइड है, जो ग्लूकोज़ की इकाइयों से बना होता है।

कवक (Fungi) की कोशिका भित्ति मुख्यतः किस पदार्थ से बनी होती है?

A. सेल्यूलोज 
B. काइटिन 
C. पेक्टिन 
D. ग्लाइकोजन

✅B. काइटिन 
  • कवकों की Cell Wall में मुख्य संरचनात्मक पदार्थ काइटिन होता है।

बैक्टीरिया की कोशिका भित्ति (Cell Wall) का प्रमुख संरचनात्मक घटक कौन-सा है?

A. सेल्यूलोज 
B. काइटिन 
C. पेप्टिडोग्लाइकन
D. केराटिन

✅C. पेप्टिडोग्लाइकन
  • अधिकांश बैक्टीरिया की Cell Wall में Peptidoglycan पाया जाता है।
  • यह एक जटिल संरचना है जिसमें कार्बोहाइड्रेट चेन और पेप्टाइड घटक शामिल होते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा अंतः झिल्ली तंत्र (Endomembrane System) का प्रमुख भाग नहीं है?

✅D. माइटोकॉन्ड्रिया 
  • माइटोकॉन्ड्रिया एक दोहरी झिल्ली वाला कोशिकांग है, लेकिन इसे सामान्यतः अंतः झिल्ली तंत्र (Endomembrane System) का हिस्सा नहीं माना जाता।

पादप कोशिका की कोशिका भित्ति और प्लाज्मा झिल्ली के बीच स्थित पतली परत, जो पड़ोसी कोशिकाओं को जोड़ने में सहायता करती है, कहलाती है

A. न्युक्लियर आवरण (Nuclear Envelope)
B. मध्य पटलिका (Middle Lamella)
C. टोनोप्लास्ट 
D. क्रिस्टी 

✅B. मध्य पटलिका (Middle Lamella)
  • Middle Lamella पड़ोसी पादप कोशिकाओं के बीच एक प्रकार का cementing layer का कार्य करती है।
  • यह मुख्यतः पेक्टिन से समृद्ध होती है और आसपास की पादप कोशिका को एक-दूसरे से जोड़ने में सहायता करती है।

पादप कोशिका के रिक्तिका को घेरने वाली झिल्ली को क्या कहा जाता है?

A. टोनोप्लास्ट 
B. प्लाज्मा झिल्ली  
C. न्युक्लियर झिल्ली 
D. कोशिका भित्ति 

✅A. टोनोप्लास्ट 
  • Tonoplast वह झिल्ली है जो पादप रिक्तिका को घेरती है।
  • यह रिक्तिका और Cytoplasm के बीच पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करने में सहायता करती है।

निम्नलिखित में से कौन-सा कोशिकांग अपनी स्वयं की DNA और Ribosomes रखता है?

A. राइबोसोम 
B. माइटोकॉन्ड्रिया 
C. क्लोरोप्लास्ट 
D. रिक्तिका 

✅B. माइटोकॉन्ड्रिया 
  • माइटोकॉन्ड्रिया में अपना स्वयं का Circular DNA और राइबोसोम होता है।
  • इसी आधार पर Mitochondria को अर्ध-स्वायत्त कोशिकांग माना जाता है।
  • यह विशेषता Endosymbiotic Theory से भी जुड़ी हुई है।

कौन-सा कोशिकांग पादप कोशिकाओं में पाया जाता है और स्वयं का DNA भी रखता है?

A. क्लोरोप्लास्ट 
B. लाइसोसोम 
C. गॉल्जी तंत्र 
D. रिक्तिका 

✅A. क्लोरोप्लास्ट 
  • Chloroplast में अपना DNA और राइबोसोम पाए जाते हैं।
  • इसी कारण Chloroplast भी माइटोकॉन्ड्रिया की तरह अर्ध-स्वायत्त कोशिकांग माना जाता है।

Biology MCQ in Hindi – इस आर्टिकल में हमने कोशिकांग (Cell Organelles) के पहले आर्टिकल के बचे सभी प्रश्नों को कवर किया है। अब अगले आर्टिकल में हम कोशिका विभाजन (Mitosis & Meiosis) के बारे में पढ़ेंगे। 

PDF Notes, Quiz, Daily GK Updates और महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन
सबसे पहले पाने के लिए हमारा Telegram Channel Join करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top